पटाखे 40% तो ड्राई फ्रूट्स 30% तक महंगे, दिवाली की खरीदारी में बिगड़ा आम जनता का बजट, दुकानों पर 33% तक घटे खरीदार

Aman Vaishnav | Nov 05, 2026, 07:40 IST
Share
दिवाली पर पटाखे, मिठाइयां और सोने-चांदी के दाम 20% तक बढ़ने से बाजार में आम खरीदारों का बजट बिगड़ गया है।
दिवाली पर पटाखे, मिठाइयां और सोने-चांदी के दाम 20% तक बढ़ने से बाजार में आम खरीदारों का बजट बिगड़ गया है।

त्योहारों की रौनक से सजे बाजार जगमगा रहे हैं, चारों तरफ खुशियों का माहौल दिख रहा है। दूसरी ओर आम आदमी की जेब पर महंगाई का भारी बोझ साफ नजर आ रहा है। इस बार बढ़ती कीमतों ने मध्यमवर्गीय परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले साल के मुकाबले इस बार हर छोटी-बड़ी चीज के दाम इतने चढ़ गए हैं कि त्योहार मनाने का पूरा हिसाब-किताब ही डगमगा गया है।

खरीददारों का कहना है कि सिर्फ बच्चों के कपड़ों में ही उनका पूरा बजट बिगड़ गया है। सोना-चांदी के साथ बाकी सामान भी इतना महंगा है कि अब अपनी तय लिस्ट में से सामान घटाकर खरीदारी करनी पड़ रही है।

हर आम परिवार का यही हाल है। पिछले साल जिस पैसे में घर का रंग-रोगन, नए कपड़े, मिठाइयां और पटाखे आ जाते थे, इस बार उतने ही सामान के लिए कहीं ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है। बाजार के दुकानदारों का कहना है कि कच्चे माल, पैकेजिंग, दूध-घी और मजदूरी की लागत बढ़ने की वजह से इस साल दिवाली का कुल बजट 18 से 20% तक बढ़ गया है।

दिवाली पर महंगाई की मार

1. पटाखे: सबसे ज्यादा पटाखे के दाम बढ़े

इस दिवाली पटाखों के दाम सबसे ज्यादा चढ़े हैं। कारोबारियों का कहना है कि पटाखों की कीमतों में 30 से 40% तक का उछाल आया है।

  • चकरी: जो चकरी पहले 120 में मिलती थी, वह अब 200 रुपए की हो गई है।
  • अनारदाना: पिछले साल 150 में मिलने वाला पैकेट इस बार 200 रुपए में मिल रहा है।
  • फुलझड़ी, रॉकेट और सुतली बम: इन सभी के दाम में 30 से 40% तक की बढ़ोतरी हुई है।
भोपाल के पटाखा व्यापारी जीसान के मुताबिक, केमिकल, बारूद, पैकेजिंग और ट्रांसपोर्ट सब महंगे हो गए हैं। थोक बाजार से ही माल महंगा आ रहा है। इसकी वजह से इस बार दुकानों में स्टॉक भी कम रखा गया है।

दिवाली से पहले अमूल का झटका! घी और मक्खन हुए महंगे, रसोई का बजट बिगड़ने की आशंका | Amul's shock before Diwali! Ghee and butter become expensive, fear of kitchen budget disruption
दिवाली पर बिगड़ेगा रसोई का बजट! अमूल ने बढ़ाए घी और मक्खन के दाम, जानें नई कीमतें
04 Nov 2026 ,
By Harrison Masih
दिवाली का त्योहार आते ही घरों में मिठाइयां और पकवान बनाने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। कोई घर पर लड्डू बनाता है, तो कोई नमकीन और दूसरी स्वादिष्ट चीजें तैयार करता है। इन सभी चीजों में घी और मक्खन का इस्तेमाल भी खूब होता है। लेकिन इस बार त्योहार की तैयारियों के बीच आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है।

2. घर की पुताई: पेंट और मजदूरी दोनों पर मार

दिवाली से पहले घर चमकाने का काम भी अब सस्ता नहीं रहा।

  • जो पेंट की बाल्टी पिछले साल 6 हजार की थी, वह अब 7 हजार रुपए की मिल रही है।
  • पुट्टी, प्राइमर और दीवार मरम्मत के सामान में 10 से 15% की तेजी आई है।
  • मजदूरी बढ़ने से जिस घर की पुताई पहले 20 हजार में हो जाती थी, अब उसी के लिए 25 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं।

3. मिठाइयां: काजू कतली₹1,300 प्रति किलो पहुंची

दूध, देसी घी और शक्कर महंगी होने से मिठाइयों के भाव भी चढ़ गए हैं।

  • काजू कतली: पिछले साल 1,100 से 1,200 रुपए प्रति किलो बिकने वाली काजू कतली अब सीधे 1,300 रुपए प्रति किलो मिल रही है।
  • मावा मिठाई: इसके दाम 600 से बढ़कर अब 650 रुपए प्रति किलो हो चुके हैं।

4. कपड़ों की दुकानें: ग्राहकों की भीड़ 33% तक घटी

कपड़ा व्यापारी का कहना है कि महंगाई और ऑनलाइन शॉपिंग के चलते बाजार में आने वाले ग्राहकों की संख्या घट गई है। जहां पिछले साल दुकान पर रोजाना करीब 150 ग्राहक आ रहे थे, वहीं इस बार सिर्फ 100 ग्राहक ही पहुंच रहे हैं। ग्राहकों की खरीद क्षमता में भी कमी साफ दिख रही है।

त्योहारी सीजन में महंगाई का डबल अटैक: रसोई से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक सब महंगा, आम आदमी की जेब पर भारी बोझ | Double Attack of Inflation in Festive Season: Everything from Kitchen to Electronics is Expensive, Heavy Burden on Common Man's Pocket
दिवाली से पहले महंगाई ने तोड़ी कमर, दाल-मसालों से लेकर टीवी-फ्रिज तक सब कुछ हुआ महंगा
19 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
त्योहार शुरू होते ही किराना, मेवे, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के दाम बढ़ गए हैं। ड्राई फ्रूट्स में पिस्ता सबसे ज्यादा महंगा हुआ है। इसका भाव 1,900 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं धनतेरस से पहले तांबे, एल्यूमीनियम और स्टील के बर्तनों की कीमतें भी बढ़ गई हैं।

5. डेकोरेशन: सजावट का सामान भी 25% तक महंगा

घरों को सजाने वाले डेकोरेशन के सामान की कीमतों में भी 20 से 25% तक का इजाफा देखा जा रहा है।

6. सोना चांदी की कीमत: धनतेरस की बड़ी खरीदारी पर असर

धनतेरस के मौके पर कीमती धातुओं (Gold Silver Rates) और गाड़ियों की खरीदारी भी महंगी पड़ रही है।

  • 24 कैरेट सोना (10 ग्राम): 20 अक्टूबर 2025 को इसका भाव 1 लाख 31 हजार 272 था, जो 3 नवंबर 2026 को बढ़कर 1 लाख 41 हजार 111 हो गया। इसमें 9 हजार 839 (करीब 7.5%) की बढ़त हुई है।
  • चांदी (1 किलो): चांदी की कीमत 1 लाख 68 हजार 661 से बढ़कर 1 लाख 84 हजार 273 रुपए हो गई है, यानी इसमें 15 हजार 612 (करीब 9.3%) की तेजी आई है।
  • वाहन: मारुति डिजायर (LXi) की एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख 25 हजार 674 से बढ़कर 6 लाख 30 हजार 600 हो गई है (लगभग 4 हजार 926 या 0.8% की बढ़ोतरी)।

7.ड्राई फ्रूट्स के भाव (Dry Fruits Price) : बादाम-पिस्ता महंगे

भोपाल के थोक बाजार में एक महीने में बादाम, पिस्ता, काजू और किशमिश के भाव 8 से 30% तक बढ़ गए हैं। बाहर से आने वाले मेवों की सप्लाई लागत और हवाई मालभाड़ा बढ़ने से कैलिफोर्निया बादाम और ईरानी नमकीन पिस्ता सबसे ज्यादा महंगे हुए हैं।

  • एक महीने में बादाम 200 से 240 रुपए और पिस्ता 200 से 250 रुपए प्रति किलो तक महंगा हो चुका है।
महंगाई का डबल अटैक: खुदरा और थोक दोनों मोर्चों पर बढ़ी दरें, आम आदमी की जेब पर भारी बोझ | Double Attack of Inflation: Rates Increased on Both Retail and Wholesale Fronts, Heavy Burden on Common Man's Pocket
त्योहारों पर महंगाई की तिहरी मार, खुदरा महंगाई 5.54% और थोक दर 11% के पार, EMI का भी बढ़ा बोझ
15 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
त्योहारी सीजन की शुरुआत में ही आम आदमी को महंगाई की तिहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। सितंबर में खुदरा महंगाई दर 5.54% और थोक महंगाई दर 11.39% पर पहुंच गई है। खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर 7.74% होने से रोजमर्रा की रसोई का बजट भी बिगड़ गया है। रसोई के 42 सामानों में से 41 के दाम बीते एक साल में बहुत बढ़ चुके हैं।

Tags:
  • दिवाली की महंगाई
  • Diwali Inflation
  • सोना चांदी की कीमत
  • Gold Silver Rates
  • ड्राई फ्रूट्स के भाव
  • Dry Fruits Price
  • दिवाली पर महंगाई की मार
  • पटाखे के दाम बढ़े
NEWS STRIKE: बयान से बवाल, सफाई से सवाल! क्या विवादों से बढ़ती है बाबा बागेश्वर की लोकप्रियता?

By Harish Divekar

NEWS STRIKE: बयान से बवाल, सफाई से सवाल! क्या विवादों से बढ़ती है बाबा बागेश्वर की लोकप्रियता?
एमपी और राजस्थान में रात में बढ़ी ठंड, छत्तीसगढ़ में चक्रवात मुरासु के असर से बिजली गिरने की संभावना

By Aman Vaishnav

एमपी और राजस्थान में रात में बढ़ी ठंड, छत्तीसगढ़ में चक्रवात मुरासु के असर से बिजली गिरने की संभावना
बैतूल में ठेकेदार कानून से ऊपर? सरकारी विश्रामगृह में बिना अनुमति लगा दिया मिक्सर प्लांट, सालभर से अफसर खामोश

By The Sootr

बैतूल में ठेकेदार कानून से ऊपर? सरकारी विश्रामगृह में बिना अनुमति लगा दिया मिक्सर प्लांट, सालभर से अफसर खामोश
एमपी पुलिस हाउसिंग: निर्माण कार्यों में 63.20 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, जिम्मेदारों से कब होगी वसूली?

By Ramanand Tiwari

एमपी पुलिस हाउसिंग: निर्माण कार्यों में 63.20 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, जिम्मेदारों से कब होगी वसूली?
113 करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: डीएन चक्रधारी एजुकेशन एसोसिएशन का डायरेक्टर देवनारायण गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

113 करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: डीएन चक्रधारी एजुकेशन एसोसिएशन का डायरेक्टर देवनारायण गिरफ्तार
MP में खाद की किल्लत हुई तो नपेंगे कलेक्टर! CM मोहन यादव की दो टूक, अवैध शराब और पटाखों पर भी सख्ती

By Ramanand Tiwari

MP में खाद की किल्लत हुई तो नपेंगे कलेक्टर! CM मोहन यादव की दो टूक, अवैध शराब और पटाखों पर भी सख्ती
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के काम बदले: 5 DIG और 3 AIG को नई जिम्मेदारी

By Amresh Kushwaha

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के काम बदले: 5 DIG और 3 AIG को नई जिम्मेदारी