तू बाहर निकल जा, तेरी यहां कोई जरूरत नहीं...रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की डांट के बाद आरोपी ने की थी हत्या

Aman Vaishnav | Nov 05, 2026, 08:04 IST
Share
भोपाल में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस टीम, डांट से नाराज केयरटेकर ने वारदात को अंजाम दिया था।
भोपाल में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस टीम, डांट से नाराज केयरटेकर ने वारदात को अंजाम दिया था।

भोपाल के चर्चित रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड के मामले में जब से आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है, रोज नए-नए और हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी सेवा भाव से नहीं, बल्कि घर में 10 से 20 लाख रुपए लूटने की नीयत से केयरटेकर बनकर आया था।

गेट पर पूर्व अफसर की नेम प्लेट देखकर उसे लगा था कि यहां हाथ मारते ही मोटी रकम हाथ लग जाएगी। काम शुरू करने के तीसरे दिन ही बात इतनी बिगड़ गई कि उसने बुजुर्ग पूर्व आईएएस की बेरहमी से जान ले ली। 30 सितंबर को जब घर के भीतर राकेश अग्रवाल का खून से लथपथ शव मिला, तब इस सनसनीखेज साजिश की परतें खुलना शुरू हुईं।

रात 12 बजे की डांट और खूनी वारदात

आरोपी वरुण वाल्मीकि से पूछताछ में सामने आया कि वारदात वाली रात करीब 12 बजे राकेश अग्रवाल किसी बात को लेकर बहुत गुस्से में थे। उन्होंने वरुण को बुरी तरह फटकार लगाते हुए कहा कि तू यहां क्यों आया है, तेरी यहां कोई जरूरत नहीं है, बाहर निकल जा। यह डांट वरुण के मन में बुरी तरह खटकने लगी। उसी रात रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल (रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड) अपनी पत्नी पर भी काफी नाराज हुए थे।

मामला शांत कराने के लिए पत्नी ने उन्हें नींद की गोली दी और बिस्तर पर लिटाकर खुद अपने कमरे में सोने चली गईं। जब चारों तरफ सन्नाटा पसर गया, तब रात 1:40 से 2:20 बजे के बीच वरुण दबे पांव कमरे में घुस गया। इसके बाद उसने धारदार हथियार निकाला और गहरी नींद में सो रहे राकेश अग्रवाल का गला रेतकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड: आरोपी ने रची थी धमाके की साजिश, पुलिस से बचने के लिए पन्नी बीनने लगा | Retired IAS Murder Case: Accused Planned Bomb Blast, Started Collecting Plastic to Evade Police
रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: वारदात को हादसा बनाने की फिराक में था आरोपी, गैस सिलेंडर और प्रेस चालू छोड़ हुआ था फरार
04 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या सिर्फ एक कत्ल का मामला नहीं था, बल्कि इसके पीछे पूरे मकान को विस्फोट से उड़ाने की बेहद खतरनाक साजिश छिपी हुई थी। हत्या का आरोपी केयरटेकर वरुण बाल्मीकि वारदात के बाद रिटायर्ड अफसर के पूरे आशियाने को मलबे में तब्दील कर देना चाहता था। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़ें...

धमाके की साजिश के बाद शहर से फरार

हत्या के बाद आरोपी के दिमाग में सबूत मिटाने का खतरनाक प्लान चल रहा था। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने खुलासा किया कि वरुण ने पूरे मकान में धमाका कराने की नीयत से रसोई के दोनों गैस सिलेंडर खोल दिए थे। इतना ही नहीं, उसने कपड़ों के ऊपर बिजली की प्रेस रखकर उसका स्विच भी ऑन कर दिया था ताकि शॉर्ट सर्किट या चिंगारी से आग भड़क जाए और सब कुछ खाक हो जाए। गनीमत रही कि कुछ देर बाद पत्नी की नींद खुली और उन्होंने धुआं या बदबू भांपते हुए फौरन प्रेस का स्विच बंद किया और पुलिस को सूचना दी।

रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या को अंजाम देकर वरुण रात करीब 2:30 बजे घर से निकला। इसकी तस्वीर सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वह सीधे स्टेशन भागा और सुबह 4:12 बजे केरल एक्सप्रेस में सवार होकर रफूचक्कर हो गया। यानी हत्या के बाद घर से निकलने के महज 2 घंटे के अंदर वह भोपाल की सीमा पार कर चुका था। जिस घर से वह लाखों रुपए समेटना चाहता था, वहां से उसके हाथ सिर्फ कुछ नकदी और 23-24 डॉलर ही लग सके।

आगरा से पकड़ा गया, चेहरे पर थी बेशर्म मुस्कान

वारदात की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के आगरा से दबोच लिया। जब मंगलवार को पुलिस उसे पकड़कर लाई तब भी उसके चेहरे पर कोई पछतावा या डर नहीं था। वह बेशर्मी से मुस्कुरा रहा था।

पूछताछ में आरोपी की पारिवारिक पृष्ठभूमि से जुड़े कई तथ्य सामने आए हैं...

वरुण की मां पंजाब के पटियाला की रहने वाली थीं।

वरुण जब सिर्फ तीन साल का था, तभी उसकी मां ने उसके पिता राजकुमार को छोड़ दिया था और वह बेटे को लेकर आगरा में बस गई थीं।

वरुण ने आगरा में रहते हुए सातवीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी की थी।

शुरुआत में वह साड़ियों की दुकानों पर काम करता था। पिछले तीन सालों से वह अलग-अलग घरों में केयरटेकर का काम कर रहा था।

उसकी मां का निधन हो चुका है, जबकि पिता राजकुमार ने दो शादियां की हैं और वे ग्वालियर के बड़ा गांव में रहते हैं।

फिलहाल पुलिस ने वरुण को रिमांड पर लिया है और उससे लगातार पूछताछ कर रही है। इससे इस मामले में आगे और भी जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: 50 हजार का इनाम घोषित, आरोपी केयरटेकर अब भी फरार | Retired IAS Rakesh Agrawal Murder Case: Rs 50,000 Reward Announced, Accused Caretaker Still Absconding
रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: 3 दिन बाद भी आरोपी केयरटेकर फरार, 50 हजार का इनाम घोषित
04 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
भोपाल में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के तीन दिन बाद भी आरोपी केयरटेकर फरार है। पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। आरोपी की तलाश दिल्ली और यूपी समेत 5 राज्यों में जारी है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन से उसका आखिरी सीसीटीवी फुटेज मिला है। पुलिस आगे के कैमरों की कड़ियों को जोड़ रही है।

Tags:
  • रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल
  • Retired IAS Rakesh Agarwal
  • रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड
  • भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार
  • रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या
  • राकेश अग्रवाल
पटाखे 40% तो ड्राई फ्रूट्स 30% तक महंगे, दिवाली की खरीदारी में बिगड़ा आम जनता का बजट, दुकानों पर 33% तक घटे खरीदार

By Aman Vaishnav

पटाखे 40% तो ड्राई फ्रूट्स 30% तक महंगे, दिवाली की खरीदारी में बिगड़ा आम जनता का बजट, दुकानों पर 33% तक घटे खरीदार
NEWS STRIKE: बयान से बवाल, सफाई से सवाल! क्या विवादों से बढ़ती है बाबा बागेश्वर की लोकप्रियता?

By Harish Divekar

NEWS STRIKE: बयान से बवाल, सफाई से सवाल! क्या विवादों से बढ़ती है बाबा बागेश्वर की लोकप्रियता?
एमपी और राजस्थान में रात में बढ़ी ठंड, छत्तीसगढ़ में चक्रवात मुरासु के असर से बिजली गिरने की संभावना

By Aman Vaishnav

एमपी और राजस्थान में रात में बढ़ी ठंड, छत्तीसगढ़ में चक्रवात मुरासु के असर से बिजली गिरने की संभावना
बैतूल में ठेकेदार कानून से ऊपर? सरकारी विश्रामगृह में बिना अनुमति लगा दिया मिक्सर प्लांट, सालभर से अफसर खामोश

By The Sootr

बैतूल में ठेकेदार कानून से ऊपर? सरकारी विश्रामगृह में बिना अनुमति लगा दिया मिक्सर प्लांट, सालभर से अफसर खामोश
एमपी पुलिस हाउसिंग: निर्माण कार्यों में 63.20 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, जिम्मेदारों से कब होगी वसूली?

By Ramanand Tiwari

एमपी पुलिस हाउसिंग: निर्माण कार्यों में 63.20 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, जिम्मेदारों से कब होगी वसूली?
113 करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: डीएन चक्रधारी एजुकेशन एसोसिएशन का डायरेक्टर देवनारायण गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

113 करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: डीएन चक्रधारी एजुकेशन एसोसिएशन का डायरेक्टर देवनारायण गिरफ्तार
MP में खाद की किल्लत हुई तो नपेंगे कलेक्टर! CM मोहन यादव की दो टूक, अवैध शराब और पटाखों पर भी सख्ती

By Ramanand Tiwari

MP में खाद की किल्लत हुई तो नपेंगे कलेक्टर! CM मोहन यादव की दो टूक, अवैध शराब और पटाखों पर भी सख्ती