BJP की पहली लिस्ट आज जारी करने के लिए बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ प्रभारी आए
Municipal body election BJP mayor candidate name : छत्तीसगढ़ में चुनाव के तारीखों का ऐलान हो गया हैं। नामांकन फॉर्म भी जमा किए जाने लगे हैं। इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज यानी शुक्रवार 24 जनवरी 2025 को जारी कर सकती है। इसके लिए बीजेपी के शीर्ष पदाधिकारी आज मीटिंग कर रहे हैं।
नामी स्कूल में कश्मीरी टीचर खालिद 7वीं की बच्चियों से कर रहा था बैड टच
दिनभर होगा उम्मीदवारों के नामों पर मंथन
छत्तीसगढ़ बीजेपी की बड़ी बैठक होने जा रही हैं। बैठक में आज शुक्रवार को दिनभर प्रत्याशियों के नामों पर मंथन चलेगा। बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मैराथन बैठक होगी। इस मीटिंग में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के साथ वरिष्ठ नेता भी शामिल होने वाले हैं। जानकारी के अनुसार मीटिंग में मेयर पद के लिए तीन-तीन नामों का पैनल बनाकर चर्चा हो सकती है। इसके बाद बीजेपी इलेक्शन कमेटी मेयर और नगर पालिका अध्यक्ष के नाम तय करेगी। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष का चयन संभागीय समिति करेगी।
हसीन चेहरों के काले कारनामे,कलिंगा यूनिवर्सिटी हॉस्टल से भी 3 गिरफ्तार
FAQ
- छत्तीसगढ़ में बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कब जारी हो सकती है ?
बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 24 जनवरी 2025 को जारी हो सकती है। इस लिस्ट के लिए पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी बैठक कर रहे हैं। - बीजेपी की बैठक में किस विषय पर चर्चा की जाएगी ?
बीजेपी की बैठक में मेयर पद के उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया जाएगा। बैठक में तीन-तीन नामों का पैनल बनाकर चर्चा की जाएगी। - छत्तीसगढ़ में नगर पंचायत अध्यक्ष का चयन कौन करेगा ?
नगर पंचायत अध्यक्ष का चयन संभागीय समिति द्वारा किया जाएगा।
बिलासपुर में बीजेपी नेता पांडेय के घर का मैन गेट गिरने से मासूम की मौत
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में आपका अकाउंट है तो सतर्क रहें,104 पर FIR