नामी स्कूल में कश्मीरी टीचर खालिद 7वीं की बच्चियों से कर रहा था बैड टच

Marut raj | Jan 24, 2025, 13:30 IST
Share
JP International School Sarangpal Teacher Bad Touch Case Kanker the sootr
JP International School Sarangpal Teacher Bad Touch Case Kanker the sootr

JP इंटरनेशनल स्कूल का टीचर खालिद कमीन बर्खास्त, परिजनों ने की FIR की मांग। बजरंग दल ने स्कूल में प्रदर्शन कर नारेबाजी की और कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

JP International School Sarangpal Teacher Bad Touch Case Kanker : कांकेर जिले के जेपी इंटरनेशनल स्कूल सरंगपाल में 7वीं क्लास की छात्राओं ने टीचर पर बैड टच करने का आरोप लगाया है। इसके बाद कश्मीर के शिक्षक खालिद कमीन को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया, लेकिन FIR दर्ज नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने सवाल उठाए है।

हसीन चेहरों के काले कारनामे,कलिंगा यूनिवर्सिटी हॉस्टल से भी 3 गिरफ्तार

कश्मीर का रहने वाला है आरोपी शिक्षक

आक्रोशित परिजन प्राचार्य कार्यालय पहुंचे और एफआईआर दर्ज न करवाने को लेकर हंगामा किया। वहीं बजरंग दल ने भी स्कूल में प्रदर्शन कर नारेबाजी की और कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

स्कूल के प्राचार्य रितेश चौबे के अनुसार बच्चियों ने शिकायत की है, उन्हें पढ़ाने के दौरान टीचर ने टच किया, जिससे बच्चों को बैड टच फील हुआ। आवेदन मिलते ही स्कूल की कमेटी ने मामले को समझते हुए तत्काल जांच की और एक्शन लेते हुए उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में आपका अकाउंट है तो सतर्क रहें,104 पर FIR

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन पर तत्काल कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं उन्होंने कहा कि इस मामले में अभिभावकों को भी सूचना नहीं दी गई। बच्चों से हस्ताक्षर लेकर मामले को खत्म कर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने FIR दर्ज कराने की मांग की है।

CG Breaking : बीजेपी की बड़ी बैठक आज, उम्मीदवारों के नाम होंगे फाइनल



पिछले महीने भी आया था बड़ा केस

कोतवाली थाना प्रभारी के अनुसार पीड़ित बच्ची के अभिभावक थाने नहीं पहुंचे थे, उनकी अनुपस्थिति में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि इसी स्कूल में तीन महीने पहले भी एक बच्चे के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी, जिस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।

बिलासपुर में बीजेपी नेता पांडेय के घर का मैन गेट गिरने से मासूम की मौत

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Kanker News
  • कांकेर न्यूज
  • कांकेर न्यूज इन हिंदी
  • Girls bad touch
  • good and bad touch
  • गुड टच और बैड टच
  • kanker news in hindi
  • bad touch
  • गुड टच-बैड टच
  • cg news hindi
  • cg news live
सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!

By Mukesh Sharma

सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!
महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर
आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित

By Aman Vaishnav

आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित
दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा

By Umeshwari Baghel

विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा
वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत

By Aman Vaishnav

वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...

By Aman Vaishnav

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...