बीजेपी नेता पर हत्या का केस दर्ज... कांग्रेस नेता को कार से कुचला था
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बीजेपी नेता ने सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की जान ले ली। इस मामले को लेकर अब धीरे-धीरे सियासी सरगर्मी बढ़ती ही जा रही है। पहले कांग्रेस ने जिले में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर शव को रखकर चक्काजाम किया। इस बीच सुबह जिला अस्पताल की मरच्यूरी से शव लाकर कांग्रेसियों व परिजनों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता व परिजन आरोपी बीजेपी नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।
ये खबर भी पढ़िए....नक्सली हिड़मा का जमीन के अंदर सीक्रेट बंकर...12 ठिकाने मिले
बीजेपी नेता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि घटना के 20 घंटे बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है। इधर परिजन नेता का शव लेकर जाने को तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी के खिलाफ पुलिस अपराध दर्ज करती, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज किया, जिसके बाद कांग्रेस व परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
मच्यूरी में रखा गया शव, रातभर डटे रहे कांग्रेसी
जिला अस्पताल की मरच्यूरी में युकां विस उपाध्यक्ष के शव को रख दिया गया। इसके बाद शनिवार की सुबह शव का पोस्टमॉर्टम किया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस बीच रातभर परिजनों के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता मरच्यूरी के बाहर ही डटे रहे। सुबह शव लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता व परिजन पूर्व मंत्री मोहन मरकाम के नेतृत्व में पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन व चक्का जाम करने पहुंच गए। यहीं से तनाव उपजने लगा। कांग्रेसी प्रदर्शन करने लगे।
ये खबर भी पढ़िए....Weather Update:मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, गरज-चमक के साथ जमकर होगी बारिश
FAQ
- जगदलपुर में किस नेता की सड़क हादसे में मौत हुई और इस पर कांग्रेस का क्या रुख रहा?
जगदलपुर में सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत हो गई, जिसमें बीजेपी नेता आरोपी है। घटना के बाद कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया, शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम किया और एफआईआर व गिरफ्तारी की मांग की। - बीजेपी नेता के खिलाफ पुलिस ने कब और कौन-सा केस दर्ज किया?
घटना के 20 घंटे बाद, परिजनों और कांग्रेस के दबाव में पुलिस ने बीजेपी नेता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। इसके बाद ही परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को राजी हुए। - कांग्रेस का आरोप पुलिस और सरकार पर क्या रहा?
कांग्रेस नेताओं, विशेष रूप से पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, ने आरोप लगाया कि पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है और जानबूझकर कार्रवाई में देरी कर रही है। इसी के चलते रातभर कांग्रेसी कार्यकर्ता और परिजन मरच्यूरी के बाहर डटे रहे।
ये खबर भी पढ़िए....
CGPSC घोटाला मामले में पैसों के लेनदेन का खुलासा, ED ने लिया बड़ा एक्शन
JEE Main-2 Result: 100 पर्सेंटाइल की लिस्ट में इस बार छत्तीसगढ़ नहीं...
CG News | cg news update | cg news today | Murder Case | crime news | chhattisgarh crime news | cg crime news | crime news today | Crime news The sootr | Road Accident | हत्या का केस