कांग्रेस राज में नव्या मलिक की विदेश यात्राएं, बीजेपी तो पकड़कर लाई

Rajesh Lahoti | Mar 09, 2026, 16:59 IST
navya-malik-foreign-tout-vijay-sharma-attack
छत्तीसगढ़ विधानसभा में ड्रग क्वीन नव्या मलिक को लेकर सोमवार को सियासी घमासान छिड़ गया। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ बोल रही है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कथित ड्रग क्वीन नव्या मलिक को लेकर जबरदस्त राजनीतिक टकराव देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया।


विजय शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि नव्या मलिक के मामले में कांग्रेस झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है।



मुंबई से हुई थी गिरफ्तारी

डिप्टी सीएम ने बताया कि इस मामले में छत्तीसगढ़ में अपराध दर्ज हुआ था और जांच के दौरान कई गिरफ्तारियां भी की गईं। उन्होंने कहा कि नव्या मलिक को 30 अगस्त 2025 को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद पूरे नेटवर्क की जांच शुरू हुई। सरकार का कहना है कि आरोपी को पकड़ने और नेटवर्क का खुलासा करने का काम वर्तमान सरकार ने किया है।



चीन सहित कई देशों की यात्रा

विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार नव्या मलिक सात बार चीन जा चुकी है। यह यात्राएं खास तौर पर 2019 और 2023 के दौरान हुईं। इसके अलावा वह 2022 में थाईलैंड और तुर्की भी गई थी। सरकार अब इन यात्राओं के पूरे रिकॉर्ड और उसके संपर्कों की गहन जांच कर रही है।



कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला

विजय शर्मा ने कहा कि ये विदेशी यात्रा पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि उस समय इन यात्राओं पर निगरानी क्यों नहीं रखी गई। डिप्टी सीएम ने कहा, “कांग्रेस सरकार के समय नव्या मलिक विदेश यात्राएं करती रही। हमारी सरकार ने उसे पकड़कर कानून के सामने लाया है। अब उसकी विदेश यात्राओं और संपर्कों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।”



आरोपी की पहचान

सरकार के मुताबिक आरोपी का नाम नव्या मलिक है और उसके पिता का नाम अख्तर मलिक बताया गया है। जांच एजेंसियां अब उसके विदेशी संपर्कों और संभावित अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही हैं।


विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी हुई। सरकार का कहना है कि ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।


यह ख़बरें भी पढ़े...



drug case रायपुर ड्रग्स तस्करी केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, इवेंट मैनेजर भावेश शर्मा गिरफ्तार



Raipur Drugs Case रायपुर ड्रग्स तस्करी: समाजसेवी-राजनेता के बेटों से होगी पूछताछ,आपस में भिड़े नव्या–विधि गुट



Navya Malik ड्रग्स क्वीन बनी इंटीरियर डिजायनर नव्या मलिक,देश में नशेबाजी और परदेश में अय्याशी



हाईप्रोफाइल सुंदरी नव्या मलिक का नाम ड्रग तस्करों की लिस्ट से गायब, विधानसभा में गूंजा मामला





FAQ

  1. नव्या मलिक को कब और कहां से गिरफ्तार किया गया था?
    नव्या मलिक को 30 अगस्त 2025 को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था।
  2. नव्या मलिक किन-किन देशों की यात्रा कर चुकी है?
    सरकारी जानकारी के अनुसार वह सात बार चीन जा चुकी है और 2022 में थाईलैंड व तुर्की भी गई थी।
  3. विजय शर्मा ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाया?
    डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय नव्या मलिक विदेश यात्राएं करती रही, जबकि बीजेपी सरकार तो उसे पकड़कर कानून के सामने लाई है।
Tags:
  • drug case
  • रायपुर ड्रग्स तस्करी
  • Navya Malik
  • नव्या मलिक
  • Raipur Drugs Case