ड्रग्स क्वीन बनी इंटीरियर डिजायनर नव्या मलिक,देश में नशेबाजी और परदेश में अय्याशी

Arun Tiwari | Feb 26, 2026, 19:21 IST
Share
raipur-drugs-queen-navya-malik-case-full-story
raipur-drugs-queen-navya-malik-case-full-story

रायपुर ड्रग्स तस्करी केस में गिरफ्तार हाई-प्रोफाइल आरोपी नव्या मलिक की कहानी ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया। इंटीरियर डिजाइनर से ड्रग्स क्वीन बनी नव्या पर क्लब, पब, फार्महाउस और टेक्नो पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है।

Raipur. छत्तीसगढ़ 3 सितंबर को नेशनल मीडिया की सुर्खियों में आ गया जब हुस्न की मलिका नव्या मलिक को गिरफ्तार किया गया। रायपुर ड्रग्स तस्करी मामले में मुंबई से गिरफ्तार नव्या इंटीरियर डिजाइनर से ड्रग्स क्वीन बन गई।

नव्या पर क्लब, पब, फार्महाउस के साथ हाई प्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है। ड्रग्स को मुंबई, दिल्ली और पंजाब से छत्तीसगढ़ लाया जाता था। पाकिस्तान समेत कई देशों से उसके कनेक्शन सामने आए हैं।

गिरफ्तार किए गए तीन लोगों ने नव्या के नाम का खुलासा किया था। नव्या कई यूनिवर्सिटी और कॉलेज स्टूडेंट्स के संपर्क में थी। आखिर ग्लैमरस लाइफस्टाइल वाली एक इंटीरियर डिजाइनर कैसे ड्रग्स पैडलर बन बैठी। आइए आपको बताते हैं नव्या,नशा और निशाने की पूरी कहानी।

नव्या कैसे बनी ड्रग्स क्वीन :

नव्या एक डिजाइनर से ड्रग्स की काली दुनिया में कैसे कूद पड़ी इसे लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक 30 साल की इंटीरियर डिजाइनर नव्या फैशन डिजाइनिंग का भी कोर्स कर रही थी।

इस दौरान उसका कई फैशन शो और नाइट पार्टियों में आना जाना होता था। बस यहीं से उसे ड्रग्स की लत लग गई। इसके बाद वह कई बड़े ड्रग्स पैडलर्स के संपर्क में आ गई।

पैसे कमाने का ऐसा नशा उस पर चढ़ा कि वह खुद भी नशे के काले धंधे में कूद पड़ी। इस काम में उसकी ग्लैमरस लाइफस्टाइल ही उसकी यूएसपी बन गई।

उसके तार पाकिस्तान के साथ भी जुड़ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह तस्करी के लिए दिल्ली से ड्रग्स मंगवाती थी। इसके बाद पंजाब, हरियाणा और मुंबई के तस्करों के संपर्क में आई और यहां से ड्रग्स की सप्लाई शुरु हो गई।

नव्या के निशाने पर हाईप्रोफाइल लोग :

जानकारी के मुताबिक नव्या मलिक का कनेक्शन छत्तीसगढ़ के एक बड़े बिजनेसमैन, अधिकारी और राजनीतिक हस्तियों के साथ भी सामने आया है।

इन लोगों के साथ ड्रग्स क्वीन नव्या नाइट पार्टियां किया करती थी। नव्या के ठाठ इतने ज्यादा थे कि वह हर साल विदेश भी जाती थी। दुबई, चीन, बैंकॉक और सिंगापुर समेत कई जगहों पर वह नाइट पार्टीज कर चुकी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नव्या पार्टी में सप्लाई के लिए एमडीएमए और हेरोइन जैसे ड्रग्स तस्करों से मंगवाती थी।

नव्या ने खोले राज :

नव्या वीवीआईपी इलाकों और बड़े होटलों में ड्रग्स की सप्लाई करती थी। उसका कनेक्शन एक शराब कारोबारी के बेटे के साथ भी सामने आया है।

शराब कारोबारी छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले का मास्टर माइंड माना जाता है। उसका बेटा भी कई मामलों में आरोपी है।

पुलिस की पूछताछ में उसने यह बात कबूल भी कर ली है। नव्या की वॉट्सएप चैट और बैंक ट्रांजेक्शन से 600 से ज्यादा लोगों के ड्रग्स लेने की जानकारी का खुलासा हुआ है।

नव्या मलिक बनी कई लोगों की मालिक :

सूत्र कहते हैँ कि नव्या की दोस्ती ड्रग्स लेने वाले अमीर घरानों के कुछ युवाओं के साथ भी है। ये लोग पार्टियों में ड्रग्स लेते थे। नव्या इन लोगों को ड्रग्स मुहैया करवाती थी।

बीजेपी नेता कहते हैँ कि नव्या का नाता कांग्रेस से भी गहरा रहा है। वहीं कांग्रेस नेता कहते हैं कि बीजेपी राज में युवाओं को ड्रग्स दिया जा रहा है ताकि वे रोजगार की मांग न करें।

नव्या के जरिए पुलिस अब दूसरे ड्रग्स सिंडिकेट तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक और ईवेंट मैनेजर विधि अग्रवाल से रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी मिली है।

पुलिस द्वारा ड्रग्स तस्करी के हाई-प्रोफाइल केस में आरोपी नव्या मलिक और विधि अग्रवाल को आमने-सामने बैठाकर घंटों पूछताछ की गई। दोनों ने कबूल किया कि रायपुर के अलावा पुणे, मुंबई और गोवा में टेक्नो पार्टी और ड्रग्स पार्टी होती थी।

नव्या की नशा विधि :

नव्या मलिक और विधि हर महीने मुंबई और गोवा का दौरा करती थीं। जहां संभ्रांत घरानों के युवक-युवतियां रातभर चलने वाली इन पार्टियों में शामिल होते थे।

दोनों ने राजधानी रायपुर, नवा रायपुर, मंदिर हसौद, वीआईपी रोड और चंद्रखुरी के होटल, रिसॉर्ट, क्लब और फार्म हाउस की जानकारी दी है। जहां ये पार्टियां आयोजित होती थीं।

विधि की ईवेंट कंपनी रायपुर के बड़े होटल, क्लब और मैरिज पैलेस में न्यू ईयर सेलिब्रेशन सहित कई ईवेंट्स आयोजित करती थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये पार्टियां 25-30 लोगों के ग्रुप के साथ शुरू होती थीं।

इसमें रईसजादे शामिल होते थे। इन फार्म हाउस में ड्रग्स के साथ अश्लील गतिविधियां भी होती थीं। पुलिस ने नव्या, विधि और हर्ष आहूजा से पूछताछ कर रही है।

तीनों का संपर्क बड़े उद्योगपतियों, कारोबारियों, सीए, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से था, जिनके साथ पार्टी करने की बात भी कबूल की गई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

हाईप्रोफाइल सुंदरी नव्या मलिक का नाम ड्रग तस्करों की लिस्ट से गायब, विधानसभा में गूंजा मामला

Navya Malik Case: ब्रेकअप के लिए नव्या को मंगेतर ने ही फंसाया, चार्जशीट ने खोले बड़े राज

राजधानी की ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक रिमांड पर, पूछताछ में खोले कई बड़े राज, अश्लील वीडियो बरामद

Raipur Drugs Case: नव्‍या मलिक की कॉल हिस्ट्री में बड़े कारोबारियों के बच्चे और नेताओं का कनेक्शन

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर ड्रग्स तस्करी
  • Navya Malik
  • नव्या मलिक
  • Raipur Drugs Case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती