आईपीएल 2026; नवा रायपुर में भिड़ेंगे क्रिकेट के दिग्गज, आरसीबी के मैचों के लिए डिजिटल टिकट अनिवार्य

Umeshwari Baghel | Apr 16, 2026, 21:57 IST
nawa-raipur-ipl-2026-rcb-matches-digital-ticket-booking-virat-kohli
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आईपीएल 2026 के दो घरेलू मैच खेले जाएंगे। इस बार फिजिकल टिकट की बजाय डिजिटल टिकट का सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे टिकट की ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगेगी।

NEWS IN SHORT

  • रायपुर में होंगे आईपीएल 2026 के दो घरेलू मैच
  • फिजिकल टिकट की जगह अब डिजिटल टिकट से मिलेगा प्रवेश
  • ऑनलाइन बुकिंग से टिकट मिलेगा, क्यूआर कोड से होगी एंट्री
  • आरसीबी ने वीआईपी सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही हैं
  • मई में शुरू होगी टिकटों की बिक्री, बड़े दिग्गज क्रिकेटर्स होंगे शामिल

NEWS IN DETAIL

Raipur। IPL 2026 में नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में दो शानदार मैच खेले जाएंगे, जिनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु (आरसीबी) की



टीम घरेलू मैदान पर खेलते हुए दिखाई देगी। इन मैचों को लेकर स्टेडियम में एक नया बदलाव होने जा रहा है, जिससे दर्शकों को एक नया अनुभव मिलेगा।



डिजिटल टिकट की एंट्री

इस बार आईपीएल के मैचों के दौरान फिजिकल टिकट की व्यवस्था पूरी तरह से ख़त्म कर दी जाएगी। अब स्टेडियम में प्रवेश सिर्फ डिजिटल टिकट के माध्यम से ही किया जाएगा।



इससे न केवल टिकट की ब्लैक मार्केटिंग पर काबू पाया जा सकेगा, बल्कि फिजिकल टिकटों के वितरण से जुड़ी परेशानियों से भी बचा जा सकेगा।



कैसे मिलेगा टिकट?

दर्शक ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से अपनी टिकट बुक कर सकेंगे। बुकिंग के बाद, उनके मोबाइल नंबर पर डिजिटल टिकट भेजी जाएगी। इस टिकट में सीट नंबर और क्यूआर कोड होगा



जिसे स्टेडियम के एंट्री गेट पर स्कैन कराया जाएगा। सबसे खास बात यह होगी कि केवल वही व्यक्ति स्टेडियम में प्रवेश कर सकेगा, जिसने टिकट अपने मोबाइल नंबर से बुक की होगी।



सीटों की नंबरिंग और वीआईपी टिकटों का विस्तार

आरसीबी की टीम ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ से वीआईपी और गोल्ड टिकटों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की है, जिससे ज्यादा दर्शक इन सीटों का लुत्फ उठा सकें। इसके अलावा, स्टेडियम में सीटों की नंबरिंग भी पूरी हो चुकी है, और दर्शकों को अपनी सीट खुद चुनने का विकल्प मिलेगा।



टिकट की बिक्री मई में होगी शुरू

आरसीबी के मैचों के लिए टिकटों की बिक्री मई के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है। आरसीबी ने पहले भी एक सप्ताह पहले टिकटों की बुकिंग शुरू की थी। सूत्रों के अनुसार



जनरल टिकटों की कीमत लगभग 3 हजार रुपए होगी, जबकि वीआईपी टिकट की कीमत 15,000 से 20,000 रुपए के बीच रहने की संभावना है। वहीं, कारपोरेट बॉक्स की एक सीट की कीमत लगभग 40,000 रुपए तक हो सकती है।



क्रिकेट सितारों की धमाकेदार एंट्री

10 और 13 मई को होने वाले मैचों के दौरान रायपुर में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत कई बड़े सितारे भी खेलते हुए नजर आएंगे।



इसके अलावा, दर्शक सॉल्ट, पांड्या, डेविड, वर्मा, यादव, बुमराह जैसे क्रिकेट सुपरस्टार्स के चौके-छक्कों का आनंद भी ले सकेंगे।रायपुर में आईपीएल 2026 का यह दोहरा मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए एक यादगार अनुभव साबित होने वाला है।



यह खबरें भी पढ़े...

जयपुर से छीन सकते हैं आईपीएल मैच, सरकार को लेना होगा स्टैंड



आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में इस तरह के पोस्टर लहराने पर होगा एक्शन, दर्शकों को चेतावनी



रायपुर मैच के लिए तैयार...आज सीरीज जीतने मैदान में उतरेगा भारत, चहल ने ड्रेसिंग रूम का दिखाया नजारा



RCB vs RR के मैच में किसे मिलेगी पहली हार, क्या वैभव की रफ्तार रोक पाएगी एमपी के शेर की टीम?



Tags:
  • विराट कोहली
  • रोहित शर्मा
  • आईपीएल
  • शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम
  • आईपीएल मैच
  • आरसीबी
  • आईपीएल 2026