हिड़मा के घर पर चला 'बुलडोजर', मां को ले गया साथ...शाह का T फॉर्मूला

Marut raj | Dec 18, 2024, 16:19 IST
Naxalite commander Hidma house demolished the sootr
Naxalite commander Hidma house demolished : सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में हिड़मा और देवा का घर है। मीडिया में 2 तस्वीर सामने आई हैं। इनमें ये घर ढहाए हुए नजर आ रहे हैं।

Naxalite commander Hidma house demolished : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बाद से फोर्स में जोश और बढ़ गया है। इस बीच छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पूवर्ती गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है।



पूवर्ती गांव में नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी सदस्य माड़वी हिड़मा और बटालियन नंबर-1 के कमांडर देवा बारसे का घर ढ़हा दिया गया है। बताया जा रहा है कि कैंप खुलने के बाद हिड़मा अपनी मां को लेकर चला गया है।



ज्ञात हो कि पिछले दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने टिट फॉर टैट (T) यानी जैसे को तैसा, फॉर्मूला दिया था।



RSS हर घर से मांग रही एक थाली, 1 लाख की है जरुरत



पंचायत चुनाव में आरक्षण की लॉटरी पर लगी रोक, आदेश जारी



पूवर्ती गांव में हिड़मा और देवा का घर

सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में हिड़मा और देवा का घर है। मीडिया में 2 तस्वीर सामने आई हैं। इसमें एक घर पूरी तरह से टूटा हुआ दिख रहा है। इस घर को नक्सली लीडर देवा बारसे का घर बताया जा रहा है। वहीं, दूसरी तस्वीर खूंखार नक्सली हिड़मा के घर की है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस घर के पीछे का कुछ हिस्सा टूटा हुआ है।



लीडर को बचाने नक्सलियों ने मासूमों को बनाया ढाल, 4 को लगी गोली



सुकमा SP किरण चव्हाण के अनुसार बार-बार नक्सली हिड़मा के घर की मीडिया रिपोर्टिंग हो रही थी। खुद नक्सलियों ने अपने लीडरों का घर तोड़ा है। फिलहाल इस बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।



रिलायंस स्मार्ट बाजार पर जुर्माना,खरीदारी करते समय आप भी ये जरूर देखें



खूंखार नक्सली हिड़मा मां को साथ ले गया

पूवर्ती गांव में इसी साल सुरक्षाबलों का कैंप खुला है। बताया जा रहा है कि जिस दिन कैंप खुला उस दिन हिड़मा की मां अपने घर में ही थी। SP किरण चव्हाण ने हिड़मा की मां से मुलाकात की थी।



जैसे-जैसे दिन गुजरता गया और फोर्स ने इस गांव में अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी तो हिड़मा की मां भी गांव से कहीं चली गईं। बताया जा रहा है कि हिड़मा खुद ही अपनी मां को लेकर गया है। हिड़मा ने अपनी मां को किस गांव में रखा है, इसकी जानकारी नहीं है।



FAQ

  1. नक्सली माड़वी हिड़मा और देवा बारसे के घर का क्या हुआ ?
    सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में नक्सली माड़वी हिड़मा और बटालियन नंबर-1 के कमांडर देवा बारसे के घर को खुद नक्सलियों ने तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्टिंग के कारण नक्सलियों ने यह कदम उठाया। माड़वी हिड़मा के घर का पिछला हिस्सा और देवा बारसे का पूरा घर टूट चुका है।
  2. हिड़मा की मां को लेकर क्या जानकारी मिली है ?
    हिड़मा अपनी मां को पूवर्ती गांव से लेकर कहीं और चला गया है। यह घटना सुरक्षाबलों के कैंप खुलने के बाद हुई। SP किरण चव्हाण ने बताया कि कैंप खुलने के समय हिड़मा की मां गांव में थी, लेकिन फोर्स की बढ़ती मौजूदगी के कारण वह गांव छोड़कर चली गईं।
  3. पूवर्ती गांव में सुरक्षाबलों की मौजूदगी का क्या असर हुआ है ?
    पूवर्ती गांव में सुरक्षाबलों का कैंप खुलने के बाद नक्सलियों की गतिविधियों पर दबाव बढ़ा है। फोर्स की पैठ बनने के कारण नक्सलियों को अपने लीडरों के घर तोड़ने पड़े और हिड़मा को अपनी मां को गांव से बाहर ले जाना पड़ा। इससे सुरक्षाबलों की रणनीति का असर साफ दिख रहा है।


Tags:
  • सुकमा न्यूज
  • Union Home Minister Amit Shah Bastar tour
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दौरा
  • सुकमा न्यूज इन हिंदी
  • Chief Hidma
  • hidma gaon
  • नक्सली हिड़मा