जवानों को निशाना बनाने कांकेर में नक्सलियों ने आईईडी किया प्लांट, सर्चिंग के दौरान जवानों ने किया डिफ्यूज

The Sootr CG | Sept 11, 2023, 24:00 IST
Share
जवानों को निशाना बनाने कांकेर में नक्सलियों ने आईईडी किया प्लांट, सर्चिंग के दौरान जवानों ने किया डिफ्यूज
जवानों को निशाना बनाने कांकेर में नक्सलियों ने आईईडी किया प्लांट, सर्चिंग के दौरान जवानों ने किया डिफ्यूज

हर बार की तरह इस बार भी विधानसभा चुनाव आते ही नक्सली सक्रिय हो गए हैं और वारदातों को अंजाम देना शुरू हो गए हैं।

KANKER. हर बार की तरह इस बार भी विधानसभा चुनाव आते ही नक्सली सक्रिय हो गए हैं और वारदातों को अंजाम देना शुरू हो गए हैं। इस बीच, कांकेर में नक्सलियों ने बीच अंतागढ़ कोयलीबेड़ा मार्ग में सड़क पर आईईडी प्लांट किया था, जिसे सर्चिंग पर निकले जवानों ने बरामद कर डिफ्यूज कर दिया है। एसपी दिव्यांग पटेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने आईईडी प्लांट किया था, जिसे डिफ्यूज कर दिया गया है। इसके साथ ही इलाके में सर्चिंग भी बढ़ा दी गई है।

चुनाव आते ही नक्सल मूवमेंट एक्टिव

जानकारी के अनुसार बीएसएफ जवानों की टुकड़ी नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान जवानों को सूचना मिली की नक्सलियों ने सुलंगी के पास आईईडी प्लांट कर रखा है, जिसके बाद जवानों ने सावधानी से इलाके में सर्च ऑपरेशन किया। आईईडी को बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है। बता दें विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही नक्सलियों की मूवमेंट एक बार फिर बढ़ने लगी है। इससे पूरे इलाके में अलर्ट घोषित कर दिया गया है और सर्चिंग भी बढ़ा दी गई है।

नक्सलियों के निशाने पर जवान

गौरतलब है कि इसी साल 28 मार्च को कांकेर जिले में एक बार फिर नक्‍सलियों ने आइईडी ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था। यह ब्लास्ट जिले के अति नक्सल प्रभावित कोइलीबेड़ा क्षेत्र के चिलपरस कैंप से ढाई किलोमीटर की दूरी पर कागबरस में हुआ था। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से बीएसएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया था। बता दें कि नक्सलियों ने चुनाव के नजदीक आते ही अपनी मौजूदगी दर्ज करवाना शुरू कर दिया है। सुरक्षाबल और पुलिस के जवानों को अलर्ट पर रखा है। पिछले महीने कोयलीबेड़ा क्षेत्र में ही आईईडी प्लांट करते समय हुए ब्लास्ट में दो नक्सली घायल हुए थे।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • छत्तीसगढ़ में नक्सली
  • Naxalites in Chhattisgarh
  • Naxalites planted IED
  • soldiers on target of Naxalites
  • नक्सलियों ने आईईडी किया प्लांट
  • नक्सलियों के निशाने पर जवान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA