/sootr/media/media_files/KlItIRFwtGMuYJ3s2kzW.jpg)
रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। जहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने कांकेर जिले से दो माओवादियों की गिरफ्तारी का खुलासा किया है। इसकी जानकारी एनआईए ने अपने एक्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है। एनआईए ने बताया की गिरफ्तारी कुएमारी क्षेत्र समिति के दो सदस्यों की हुई है। गिरफ्तार नक्सलियों का नाम आशु कोरसा और विनोद अवलम बताया जा रहा है।
नहीं बक्शे जाएंगे आतंकी
नक्सली हिंसा के खिलाफ अब जवानों ने अपनी कार्रवाई और कड़ी कर दी है। एक तरफ जहां जवानों द्वारा चलाए जा रहे अभियान से प्रभावित होकर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे है वहीं दूसरी और जंगलों में छिपे खूंखार नक्सलियों को भी गिरफ्तार कर रहे है। पिछले कुछ महीनों से सुरक्षाबलों ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जवान हिंसा करने वाले माओवादियों पर सीधे कड़ी कार्रवाई कर रहे है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us