CM विष्णु देव साय की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, गिरफ्तार हुए 2 युवक

Kanak Durga Jha | Nov 25, 2024, 08:38 IST
negligence CM Vishnu Dev Sai security 2 youths arrested
सीएम विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। अरपा रिवर व्यू के कार्यक्रम के दौरान नो-फ्लाइंग जोन घोषित होने के बावजूद बिना अनुमति ड्रोन उड़ता पाया गया।

बिलासपुर में सीएम विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। अरपा रिवर व्यू के कार्यक्रम के दौरान नो-फ्लाइंग जोन घोषित होने के बावजूद बिना अनुमति ड्रोन उड़ता पाया गया। यह ड्रोन मुख्यमंत्री के आसपास मंडराता हुआ नजर आया, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सिविल लाइन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्रोन उड़ाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से ड्रोन भी जब्त कर लिया।



SBI ब्रांच स्टाफ ने महिला का अकाउंट कर दिया खाली , 420 का केस दर्ज






कार्यक्रम के दौरान हुई लापरवाही

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सीएम विष्णुदेव साय के बिलासपुर दौरे के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जिनमें अरपा रिवर व्यू का कार्यक्रम भी शामिल था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया था। इसके बावजूद ड्रोन उड़ाने की घटना ने प्रशासनिक सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रोन उड़ाने का उद्देश्य क्या था।



छत्तीसगढ़ की बेटी पूर्णिमा साहू ने लिया ससुर की हार का बदला, बंपर जीत



FAQ

  1. अरपा रिवर व्यू के कार्यक्रम के दौरान क्या घटना हुई और क्या कार्रवाई की गई?
    बिलासपुर में अरपा रिवर व्यू कार्यक्रम के दौरान नो-फ्लाइंग जोन घोषित होने के बावजूद बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाया गया। यह ड्रोन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आसपास मंडराता नजर आया। सिविल लाइन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया और ड्रोन जब्त कर लिया।
  2. पुलिस इस मामले में आगे क्या कर रही है?
    पुलिस इस घटना की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रोन उड़ाने का उद्देश्य क्या था और सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन क्यों किया गया।

महतारी वंदन की राशि बढ़ेगी , इसलिए फैसला ले सकती है साय सरकार



CG PSC Scam में भूपेश बघेल के खास पूर्व IAS टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार



Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • CG News
  • cg news in hindi
  • CM Vishnu Deo Sai
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • chhattisgarh cm vishnu deo sai
  • cg news update
  • cg news today