CG PSC Scam में भूपेश बघेल के खास पूर्व IAS टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार

Marut raj | Nov 18, 2024, 18:51 IST
Share
 IAS Taman Singh Sonwani arrested in CG PSC scam the sootr
IAS Taman Singh Sonwani arrested in CG PSC scam the sootr

PSC Scam में कुछ माह पूर्व सोनवानी के घर पर सीबीआई ने छापा मारा था। आईएएस और सीजीपीएससी के चेयरमैन रहे टामन सिंह सोनवानी को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। टामन सिंह ने अपने बेटे- बहू को डिप्टी कलेक्टर बना दिया था। देखें लिस्ट....

टामन सिंह ने अपने बेटे और बहू को बनाया डिप्टी कलेक्टर, किस -किस को बांटे पद... देखें लिस्ट

CG PSC Scam : छत्तीसगढ़ पीएससी स्कैम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मामले में सीबीआई ने सीजीपीएससी के चेयरमैन और IAS अफसर रहे टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है। सोनवानी छत्तीसगढ़ के सीएम रहे भूपेश बघेल के खास थे। बघेल के कार्यकाल के दौरान ही CG PSC Scam का मामला सामने आया था।

मंगलवार को सीबीआई ने टामन सिंह सोनवानी को विशेष कोर्ट में पेश किया। विशेष कोर्ट ने टामन को 28 तारीख तक सीबीआई की रिमांड पर भेज दिया। टामन सिंह के साथ ही उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल को भी गिरफ्तार किया गया था। उन्हें भी 28 तक रिमांड सौंप दिया। गोयल श्री बजरंग पावर एंड इस्पात कंपनी के डायरेक्टर हैं। इन्होंने अपने बेटे शशांक और बहू भूमिका को 45 लाख रुपए देकर डिप्टी कलेक्टर बनवाया था। यह राशि कंपनी की सीएसआर मद से सोनवानी की पत्नी के एनजीओ में भेजी गई थी।

पाकिस्तान से आया और रायपुर में कर दिया रिटायर्ड अफसर का मर्डर

बीजेपी ने बनाया था चुनाव में मुद्दा

साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया था। चुनाव के दौरान बीजेपी ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने इस केस को सीबीआई को सौंप दिया था।

केस की जांच हाथ में आने के बाद सीबीआई ने प्रदेशभर में इस मामले में छापामार कार्रवाई की थी। जिन लोगों के यहां छापे मारे गए, उनमें सीजीपीएससी के चेयरमैन और IAS अफसर रहे टामन सिंह सोनवानी भी शामिल थे।

FAQ

  1. CGPSC स्कैम क्या है ?
    CGPSC 2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है। ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में केस दर्ज किया है। PSC ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली थी। इन्हीं भर्तियों को लेकर ज्यादा विवाद है। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेसी नेता और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाई है।


शराब के लिए बना App... 72 घंटे में ही हजारों लोगों ने कर लिया डाउनलोड

अब इन लोगों को भी देना होगा 18% GST... लागू हुआ नया नियम

करोड़ों-अरबों की प्रॉपर्टी ट्रांसफर के लगेंगे सिर्फ 500 रुपए

Tags:
  • भूपेश बघेल
  • CG PSC Chairman
  • CG PSC
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला
  • CG PSC scam
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
मेटा ग्लासेस से नकल पर होगी सख्ती, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सरकार को भेजा लो पावर जैमर का प्रस्ताव

By Jageshwar Prasad

मेटा ग्लासेस से नकल पर होगी सख्ती, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सरकार को भेजा लो पावर जैमर का प्रस्ताव
SMS हॉस्पिटल में सीनियर डॉक्टरों का प्रशासनिक पदों से मोहभंग, कई ने छोड़ी HOD की कुर्सी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

SMS हॉस्पिटल में सीनियर डॉक्टरों का प्रशासनिक पदों से मोहभंग, कई ने छोड़ी HOD की कुर्सी
एमपी में तीन हजार से ज्यादा डॉक्टरों-कर्मचारियों का अटैचमेंट खत्म,लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण में आ रही परेशानी

By Aman Vaishnav

एमपी में तीन हजार से ज्यादा डॉक्टरों-कर्मचारियों का अटैचमेंट खत्म,लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण में आ रही परेशानी
राजस्थान में नकली मसालों का बड़ा खुलासा, मिर्च और हल्दी में मिले खतरनाक केमिकल; लैब जांच में सैंपल फेल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में नकली मसालों का बड़ा खुलासा, मिर्च और हल्दी में मिले खतरनाक केमिकल; लैब जांच में सैंपल फेल
उज्जैन के श्री गंगा होटल में हादसा, चैंबर की सफाई करने उतरे चार कर्मचारियों की मौत, गेट काटकर डेढ़ घंटे बाद निकाले शव

By Aman Vaishnav

उज्जैन के श्री गंगा होटल में हादसा, चैंबर की सफाई करने उतरे चार कर्मचारियों की मौत, गेट काटकर डेढ़ घंटे बाद निकाले शव
छत्तीसगढ़ के 26 साल : हमारी बोली बची, लेकिन क्या अगली पीढ़ी उसे बोलती है, नई पीढ़ी से दूर हो रही हैं छत्तीसगढ़ की बोलियां

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ के 26 साल : हमारी बोली बची, लेकिन क्या अगली पीढ़ी उसे बोलती है, नई पीढ़ी से दूर हो रही हैं छत्तीसगढ़ की बोलियां
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से दोगुनी है पत्नी लक्ष्मी पुरी की आय, राज्यसभा नामांकन के बाद सामने आया दंपत्ति की कमाई का ब्योरा

By Manya Jain

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से दोगुनी है पत्नी लक्ष्मी पुरी की आय, राज्यसभा नामांकन के बाद सामने आया दंपत्ति की कमाई का ब्योरा