चमत्कार के नाम निर्मल बाबा की दरिंदगी; इलाज का झांसा देकर दर्द में घायल महिला से रेप

Umeshwari Baghel | Apr 23, 2026, 17:33 IST
nirmal-baba-arrested-raping-woman-on-pretext-of-treatment-janjgir-champa
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक चमत्कारी बाबा पर महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगा है। महिला शारीरिक दर्द का इलाज कराने बाबा के पास गई थी, जहां उसने बाबा के झांसे में आकर शारीरिक शोषण झेला।

NEWS IN SHORT

  • चमत्कारी बाबा पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप
  • महिला का इलाज करने के बहाने बाबा ने की आपत्तिजनक हरकतें
  • आरोपी बाबा ने महिला की तस्वीरें खींचकर किया ब्लैकमेल
  • पुलिस ने तकनीकी जांच से हिमाचल प्रदेश में किया आरोपी को गिरफ्तार
  • न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी, जांच जारी

NEWS IN DETAIL

Janjgir Champa। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक बाबा पर महिला से दुष्कर्म (rape case)और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगा है।



crime news :आरोपी बाबा को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान निर्मल बाबा के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के नासिक का रहने वाला है।



महिला का इलाज करने के बहाने दुष्कर्म

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला लंबे समय से शारीरिक दर्द से परेशान थी और उसने इलाज के लिए बाबा के बारे में सुना था, जो चमत्कारी तरीके से लोगों की समस्याओं का समाधान करता था।



महिला अपनी एक सहेली के साथ बाबा से मिलने गई, जहां आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि उसका इलाज संभव है। इसके बाद, आरोपी ने महिला का मोबाइल नंबर लिया



और उसे बाजार में बुलाकर प्रसाद दिया। उसने दावा किया कि प्रसाद से महिला की सभी शारीरिक तकलीफें दूर हो जाएंगी।



कभी बिलासपुर तो कभी मध्यप्रदेश में महिला को लाया बाबा

26 मार्च को बाबा ने महिला को फोन कर बाजार बुलाया और उसे प्रसाद दिया। फिर उसे पहले बिलासपुर, फिर ट्रेन से मध्यप्रदेश के मैहर ले गया।



वहां एक होटल में ठहराकर इलाज के नाम पर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने 11 अप्रैल को पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।



आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें खींची

(इंस्टाग्राम ब्लैकमेलिंग)होटल में बाबा ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया और इस दौरान उसने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें भी अपने मोबाइल में कैद कर लीं। बाद में आरोपी महिला को बिलासपुर छोड़कर भाग गया।



लेकिन आरोपी की हरकतें यहीं नहीं रुकीं, उसने महिला के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट की और उसे लगातार फोन कर परेशान किया।



पुलिस ने की तकनीकी जांच और गिरफ्तारी

पीड़िता की शिकायत के बाद पामगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से गिरफ्तार किया।



पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 64(2)(एम) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।



यह खबरें भी पढ़े...

इंदौर में उबुद का फ्लाइंग रेस्टोरेंट बंद, संचालक ने हाईकोर्ट में लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप



बिलासपुर ब्लैकमेलिंग केस : रागी की घिनौनी करतूत; AI से बनाई अश्लील फोटो, तलवार लहराकर कारोबारी परिवार से मांगे करोड़ों



विधायक ऋतु बनावत का CM को पत्र, स्टिंग को बताया ब्लैकमेलिंग की साजिश, CBI जांच की मांग



सिंहासन छत्तीसी : छत्तीसगढ़ से एमपी तक पुलिस अफसरों के प्रेम के चर्चे, ब्लैकमेलिंग तक पहुंचे प्यार में हुए खर्चे



Tags:
  • rape case
  • ब्लैकमेलिंग
  • crime news
  • Janjgir Champa
  • इंस्टाग्राम ब्लैकमेलिंग
  • निर्मल बाबा