बिलासपुर ब्लैकमेलिंग केस : रागी की घिनौनी करतूत; AI से बनाई अश्लील फोटो, तलवार लहराकर कारोबारी परिवार से मांगे करोड़ों

Umeshwari Baghel | Apr 08, 2026, 14:58 IST
Share
bilaspur-ragi-ai-pornography-blackmail-extortion-20-crore-case
bilaspur-ragi-ai-pornography-blackmail-extortion-20-crore-case

बिलासपुर में गुरुद्वारे के रागी मनिंदर सिंह ने शबद कीर्तन सिखाने के बहाने एक कारोबारी परिवार की महिला और उसकी बेटी को शिकार बनाया। रागी ने एआई तकनीक से उनकी अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर करोड़ों की डिमांड की

NEWS IN SHORT

  • बिलासपुर के गुरुद्वारे के रागी ने महिलाओं की अश्लील फोटो बनाई।
  • 20 लाख रुपए की वसूली के बाद आरोपी ने 20 करोड़ की डिमांड और की
  • आरोपी ने तलवार से परिवार को धमकाया और घर तक घुस गया
  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया हैं।
  • आरोपी अमृतसर भाग गया हैं, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

NEWS IN DETAIL

Bilaspur : बिलासपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहा गुरुद्वारे के रागी ने शबद कीर्तन सिखाने के बहाने एक कारोबारी परिवार से पैसे वसूले और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया।

आरोपी रागी, मनिंदर सिंह, ने पहले तो परिवार से नजदीकियां बढ़ाई और फिर शबद-कीर्तन सिखाने के बहाने महिला और उसकी 18 वर्षीय बेटी से संपर्क किया।(ब्लैकमेलिंग केस)

उधारी से शुरू हुई ब्लैकमेलिंग

रागी मनिंदर सिंह ने पहले उधार पैसे लिए और फिर महिला को बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद, उसने एआई तकनीक का उपयोग कर महिला की अश्लील फोटो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

डरे हुए परिवार ने उसे करीब 20 लाख रुपये दे दिए, लेकिन आरोपी की मांग लगातार बढ़ती गई। और वह 20 करोड़ रुपये की डिमांड करने लगा।

तलवार से परिवार को धमकाना

मामला गंभीर तब हुआ जब आरोपी ने कारोबारी के घर तक तलवार लेकर घुसने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी।

(छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज)आरोपी की धमकियों से डरे हुए परिवार ने रायपुर में अपने मायके जाने का फैसला किया। लेकिन, आरोपी ने वहां भी उनका पीछा किया और तलवार लेकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

पीड़ित परिवार ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने (बिलासपुर पुलिस)मामला दर्ज किया और आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 308, 351 के तहत अपराध दर्ज किया।

आरोपी अमृतसर भाग गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गुरुद्वारा कमेटी ने भी आरोपी को गुरुद्वारे से निकाल दिया है।

समाज में महिलाओं की सुरक्षा की आवश्यकता

यह मामला महिलाओं के खिलाफ बढ़ती अपराधों का एक और उदाहरण है, जो यह दर्शाता है कि समाज में सुरक्षा की बेहद जरूरत है। पुलिस ने जल्द आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है

यह खबरें भी पढ़े...

छत्तीसगढ़ की डीएसपी कल्पना वर्मा पर प्यार धोखा और ब्लैकमेलिंग का आरोप, आशिकी में गए ढाई करोड़ रुपए

विधायक ऋतु बनावत का CM को पत्र, स्टिंग को बताया ब्लैकमेलिंग की साजिश, CBI जांच की मांग

सिंहासन छत्तीसी : छत्तीसगढ़ से एमपी तक पुलिस अफसरों के प्रेम के चर्चे, ब्लैकमेलिंग तक पहुंचे प्यार में हुए खर्चे

SDOP याकूब मेमन पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप बोले- पैसों के लिए मुझे फंसा रही महिला

Tags:
  • बिलासपुर
  • बिलासपुर पुलिस
  • क्राइम न्यूज
  • ब्लैकमेलिंग केस
  • छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा