Noni Babu Medhavi Yojana : सीएम साय का तोहफा! मेधावी बच्चों को बांटे 2 लाख रुपए के चेक

छत्तीसगढ़ के मजदूरों के मेधावी बच्चों को सीएम विष्णु देव से ने बड़ा तोहफा दिया है। टॉप 10 की सूची में जगह बनाने वाले 13 बच्चों को स्कूटी और प्रोत्साहन के सभी को 2 लाख रुपए के चेक दिए है।

Advertisment
author-image
Deeksha Nandini Mehra
New Update
Noni Babu Medhavi Yojana
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Noni Babu Medhavi Yojana : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के श्रमिकों के मेधावी बच्चों को दो- दो लाख रुपए के चेक वितरित किए है। इस राशि में एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि और स्कूटी खरीदने व विद्यार्थी के प्रोत्साहन के लिए एक लाख रूपए की राशि शामिल है। गुरुवार को सीएम हाउस में आयोजित मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में बच्चों को चेक देकर सम्मानित किया है।

इन मेधावी बच्चों को मिले चेक 

कक्षा 10वीं में गरियाबंद जिले की कुमारी होनिशा, महासमुंद जिले की डेनिसा, रायगढ़ जिले की कुमारी बबीता एवं उमा, सूरजपुर जिले से आयुष कुमार, जशपुर जिले से कुमारी मीना यादव, बलरामपुर जिले की कुमारी अंशिका, बालोद जिले से तोषण कुमार, राजनांदगांव जिले से कुमारी वंशिका, खोमेन्द्र, कुमारी पद्मनि, जिज्ञासा एवं कांकेर जिले से कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी वीदेका को स्कूटी और प्रोत्साहन के दो लाख रूपये का चेक मिला है। 

टॉप 10 स्टूडेंट्स को मिला लाभ 

दरअसल, प्रदेश के श्रमिक वर्ग के मेधावी बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ में नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना शुरू की है। इसके तहत प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे जो कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शिक्षा सत्र 2023-24 में अध्ययनरत और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2023-24 में  टॉप-10 सूची में है उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

नोनी बाबू मेधावी योजना Noni Babu Medhavi Yojana मुख्यमंत्री विष्णु देव साय