बलौदाबाजार हिंसा मामले में NSUI विधानसभा अध्यक्ष समेत 7 लोग गिरफ्तार, तोड़फोड़ करने का आरोप

Deeksha Nandini Mehra | Jun 26, 2024, 10:34 IST
बलौदाबाजार हिंसा
बलौदाबाजार हिंसा में पुलिस ने NSUI विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक 145 लोग हिंसा, आगजनी, बवाल और लूट के मामले में गिरफ्तार हुए हैं।

NSUI Vidhan Sabha President Arrested : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में NSUI के विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी लोगों पर तोड़फोड़ समेत आगजनी की घटना को अंजाम देने का आरोप है। NSUI विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा हिंसा के दौरान किसी का मोबाइल लूटकर भागने का आरोप भी लगा है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। | सूर्यकांत पर बलौदाबाजार हिंसा आरोप



ये खबर पढ़िए ...बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में आज कांग्रेस का प्रदर्शन, 33 प्रभारी बनाए



13 FIR और 145 गिरफ्तारी


पुलिस ने आरोपी के पास से लूट का मोबाइल बरामद किया है। पुलिस की टीम वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। हिंसा मामले में अब तक 13 अलग- अलग FIR दर्ज की गई है और कुल 145 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।



ये खबर पढ़िए ...CG News : बीजेपी के आरोपों के बाद गिरफ्तारी देने पहुंचे पूर्व मंत्री रुद्र गुरु, बोले खाक हुआ अंग्रेजों के जमाने तक का रिकॉर्ड



ये है पूरा मामला


दरअसल, 15 मई की देर रात सतनामी समुदाय के धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम से करीब 5 किमी मानाकोनी बस्ती स्थित बाघिन गुफा में लगे धार्मिक चिन्ह जैतखाम को क्षतिग्रस्त कर दिया था। NSUI के विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत गिरफ्तार



जैतखाम तोड़े जाने के विरोध में समाज के हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास मौजूद दशहरा मैदान में कई दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद धरना प्रदर्शन ने व्यापक रूप ले लिया। Balodabazar violence case



ये खबर पढ़िए ...बलौदाबाजार हिंसा : गृहमंत्री ने घटनास्थल का लिया जायजा, बोले- बड़े पैमाने पर सरकारी संपत्ति का नुकसान



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • NSUI
  • बलौदाबाजार हिंसा
  • NSUI के विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत गिरफ्तार
  • सूर्यकांत पर बलौदाबाजार हिंसा आरोप
  • Balodabazar violence case