पैसे नहीं एक रात चाहिए... रोजगार सहायक की अश्लील मांग पर जमकर मचा बवाल

Harrison Masih | Jun 12, 2025, 16:54 IST
Share
obscene demand of employment assistant huge uproar in kondagaon the sootr
obscene demand of employment assistant huge uproar in kondagaon the sootr

कोंडागांव जिले के केशकाल क्षेत्र में पंचायत स्तर के एक कर्मचारी द्वारा महिला से की गई कथित अनैतिक मांग का मामला सामने आया है, जिसने शासन प्रशासन को हिलाकर रख दिया है।

कोंडागांव जिले के केशकाल क्षेत्र में पंचायत स्तर के एक कर्मचारी द्वारा महिला से की गई कथित अनैतिक मांग का मामला सामने आया है, जिसने शासन प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। ग्राम पंचायत ईरागांव की एक महिला ने रोजगार सहायक अधिकारी संजय नेगी पर राशन कार्ड बनवाने के एवज में शर्मनाक प्रस्ताव देने का गंभीर आरोप लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें... पहले तो बड़ा सवाल कि नौकरी मिली कैसे ? अब हटा रहे तो बवाल कैसा ? MP NEWS

क्या है पूरा मामला?

महिला के अनुसार, वह अपने परिवार के राशन कार्ड बनवाने के लिए 26 मई को रोजगार सहायक संजय नेगी के पास गई थी। आरोप है कि संजय ने पहले कार्ड बनाने के बदले "मुर्गा" लाने की मांग की। जब महिला ने असमर्थता जताई और 500 रुपये देने की बात कही, तो संजय ने उसके सामने और भी शर्मनाक प्रस्ताव रखा—उससे एक रात साथ बिताने की मांग की।

पति को बताई आपबीती, पंचायत में हुई शिकायत

घटना के तुरंत बाद महिला ने पूरी बात अपने पति को बताई। फिर लगभग 15 दिन बाद, ग्राम पंचायत में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। 9 जून को महिला ने जनपद पंचायत केशकाल में भी शिकायत दी। पंचायत की बैठक में इस विषय पर गंभीर चर्चा हुई, जहां सरपंच और पंचों ने रोजगार सहायक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रस्ताव पारित किया।

ये खबर भी पढ़ें... Madhya Pradesh में युवाओं ने बिजली कंपनी के संशोधित रिजल्ट पर भी उठाए सवाल |क्यों मचा है बवाल ?

प्रशासन की प्रतिक्रिया

केशकाल के एसडीएम अंकित चौहान ने मीडिया को बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति गठित कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो आरोपी के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने कहा “सरकारी योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की अनैतिक और अमर्यादित मांग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों को दंडित किया जाएगा।”

ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में ब्यूटी कॉन्टेस्ट बना बवाल का मंच! अश्लीलता के आरोप में बजरंग दल ने मचाया हंगामा

महिला की हिम्मत की सराहना

इस पूरे घटनाक्रम में महिला की हिम्मत और सच के लिए उसकी लड़ाई की प्रशंसा की जा रही है। अक्सर ऐसे मामलों में महिलाएं चुप रह जाती हैं, लेकिन इस महिला ने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई, जिससे न केवल न्याय की उम्मीद बढ़ी है, बल्कि अन्य पीड़ितों को भी प्रेरणा मिली है।

ये खबर भी पढ़ें... पुलिसकर्मी ने वर्दी में बनाई बाबू-सोना वाली रील, मच गया बवाल SP ने जांच के आदेश दिए

रोजगार सहायक की अश्लील मांग | महिला से की अश्लील मांग | कोंडागांव न्यूज़ | Employment assistant | Allegations of Sexual Harassment | Chattisgarh News

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Chattisgarh News
  • Allegations of Sexual Harassment
  • Employment assistant
  • रोजगार सहायक की अश्लील मांग
  • महिला से की अश्लील मांग
  • कोंडागांव न्यूज़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग