141 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, हिसाब में 1 लाख टन गायब, कहां गए 250 करोड़

Arun Tiwari | Aug 25, 2026, 14:59 IST
Share
धान खरीदी के हिसाब में गड़बड़ी
धान खरीदी के हिसाब में गड़बड़ी

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के धान मिलान में 1 लाख मीट्रिक टन धान का अंतर सामने आया है। अनुमानित कीमत करीब 250 करोड़ बताई गई है। अब विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि कमी सूखत, रिकॉर्ड या उठाव से जुड़ी है।

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान खरीदे गए धान के भौतिक सत्यापन और ऑनलाइन रिकॉर्ड के मिलान में करीब 1.16 लाख मीट्रिक टन धान का अंतर सामने आया है।

इसमें लगभग 68 हजार मीट्रिक टन धान उपार्जन केंद्रों और करीब 48 हजार मीट्रिक टन धान संग्रहण केंद्रों से संबंधित बताया गया है। इस धान की कुल कीमत लगभग 250 करोड़ रुपए आंकी गई है।

मार्कफेड और खाद्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन में प्रदेश में करीब 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई थी। खरीदी के बाद उपार्जन केंद्रों में भौतिक सत्यापन लगभग पूरा हो चुका है। इसी दौरान रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध धान के बीच अंतर सामने आया है।

पिछले साल भी गायब हुई थी धान:

अधिकारियों के अनुसार पिछले साल खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में करीब 1.57 लाख मीट्रिक टन धान की कमी सामने आई थी। उस समय इसकी कीमत लगभग 500 से 600 करोड़ रुपए आंकी गई थी। इस साल शुरुआती लेखा मिलान में सामने आया अंतर पिछले साल की तुलना में करीब 400 करोड़ रुपए कम है।

इस साल उपार्जन केंद्रों में करीब 68,599 मीट्रिक टन धान ऑनलाइन शेष दर्ज है। वहीं संग्रहण केंद्रों में करीब 48,064 मीट्रिक टन धान उठाव के लिए शेष बताया गया है। दोनों को मिलाकर कुल 1,16,663 मीट्रिक टन धान शेष है, जो कुल खरीदे गए धान का लगभग 0.83 प्रतिशत है।

धान खरीदी
धान खरीदी

संग्रहण केंद्रों में धान की सूखत भी शामिल

अधिकारियों के मुताबिक संग्रहण केंद्रों में दर्ज अंतर में धान की सूखत भी शामिल है। ) विभाग का कहना है कि धान के उठाव और हिसाब-किताब को पूरा करने के लिए संबंधित समितियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

मार्कफेड के अनुसार प्रदेश के लगभग सभी उपार्जन और संग्रहण केंद्रों से धान का शत-प्रतिशत उठाव सुनिश्चित किया जा चुका है। भौतिक सत्यापन के दौरान उपार्जन केंद्रों में करीब 68 हजार और संग्रहण केंद्रों में करीब 48 हजार मीट्रिक टन धान की कमी पाई गई है।

इसकी भरपाई संबंधित सहकारी समितियों द्वारा की जाएगी। शुरुआती आकलन में इस अंतर से संबंधित धान की कीमत करीब 250 करोड़ रुपए बताई गई है। नियमानुसार समितियों से इसकी भरपाई की प्रक्रिया की जाएगी।

30 अप्रैल तक होना था उठाव:

धान खरीदी व्यवस्था के अनुसार उपार्जन केंद्रों से खरीदे गए धान का उठाव निर्धारित समय सीमा में किया जाना था। समितियों द्वारा शासन के निर्देशों के तहत धान की खरीदी की जाती है।

इस दौरान धान में अधिकतम 17 प्रतिशत नमी की सीमा निर्धारित रहती है। खरीदी नवंबर महीने से शुरू होती है और इसके बाद धान को संग्रहण केंद्रों तक पहुंचाया जाता है।

फिलहाल विभाग की नजर शेष धान के अंतिम मिलान और उठाव पर है। 1.16 लाख मीट्रिक टन के अंतर को लेकर जिम्मेदारी तय होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इसमें वास्तविक कमी कितनी है और सूखत, रिकॉर्ड या उठाव से जुड़ी गड़बड़ी का हिस्सा कितना है।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियम बदले, सिर्फ एग्री स्टैक पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

छत्तीसगढ़ धान घोटाला : सरकारी चूहे फिर खा गए 250 करोड़ के चावल

सक्ती धान घोटाला : टॉयलेट सफाई का फर्जी वीडियो बनाकर फंसा आरोपी

कवर्धा धान घोटाला : किसानों को फंसाने की साजिश नाकाम, 6 पर केस

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • धान खरीदी
  • छत्तीसगढ़ में धान खरीदी
  • छत्तीसगढ़ धान घोटाला
मदन राठौड़ के पाकिस्तान वाले बयान से केंद्रीय नेतृत्व नाराज, प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- क्रिकेट के संदर्भ में थी बात

By Jageshwar prasad

मदन राठौड़ के पाकिस्तान वाले बयान से केंद्रीय नेतृत्व नाराज, प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- क्रिकेट के संदर्भ में थी बात
बड़खेड़ा ओपन कैप में एक हजार से ज्यादा मीट्रिक टन धान सड़ा, अब जबलपुर में नीलामी की तैयारी, कॉर्पोरेशन ने निकाले टेंडर

By Manya Jain

बड़खेड़ा ओपन कैप में एक हजार से ज्यादा मीट्रिक टन धान सड़ा, अब जबलपुर में नीलामी की तैयारी, कॉर्पोरेशन ने निकाले टेंडर
Flight Fare Hike: त्योहारों पर हवाई सफर तीन गुना महंगा, रायपुर से पुणे का किराया 19 हजार पार, जानें बाकी शहरों का हाल

By Umeshwari Baghel

Flight Fare Hike: त्योहारों पर हवाई सफर तीन गुना महंगा, रायपुर से पुणे का किराया 19 हजार पार, जानें बाकी शहरों का हाल
क्या मुस्कान के बाद सोनम रघुवंशी को भी मिलेगी फांसी की सजा? जानें राजा की हत्या पर क्या कहता है कानून

By Aman Vaishnav

क्या मुस्कान के बाद सोनम रघुवंशी को भी मिलेगी फांसी की सजा? जानें राजा की हत्या पर क्या कहता है कानून
अलवर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, घर में खून से लथपथ मिले ; मासूम बच्चों की हत्या के बाद मां ने भी दी जान

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अलवर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, घर में खून से लथपथ मिले ; मासूम बच्चों की हत्या के बाद मां ने भी दी जान
स्किल डेवलपमेंट में आगे, फिर भी टेक्निकल एजुकेशन में क्यों पीछे हैं बेटियां? जानें क्या कहती है नीति आयोग की रिपोर्ट

By Kaushiki