पंडी राम मंडावी को पद्मश्री , गोंड मुरिया जनजाति के जाने-माने कलाकार

Kanak Durga Jha | Jan 26, 2025, 08:20 IST
Padma Shri award to Pandi Ram Mandavi Narayanpur District the sootr
पंडी राम मंडावी पिछले कई दशकों से बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और प्रचारित कर रहे हैं। उनके योगदान को न केवल पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण में, बल्कि लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में भी सराहा गया है।

Padma Shri award to Pandi Ram Mandavi Narayanpur District : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इस बार छत्तीसगढ़ से पंडी राम मंडावी का नाम पद्मश्री सम्मान की सूची में शामिल हुआ है। राज्य के लिए गर्व की बात है। पंडी राम मंडावी नारायणपुर जिले के गोंड मुरिया जनजाति से हैं।



ये खबर भी पढ़ें... Weather Update :जनवरी में ही खत्म हो गया ठंड! अब पड़ेगी जोरदार गर्मी...



सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और प्रचारित कर रहे

पंडी राम मंडावी पिछले कई दशकों से बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और प्रचारित कर रहे हैं। उनके योगदान को न केवल पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण में, बल्कि लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में भी सराहा गया है।



पंडी राम मंडावी का यह सम्मान छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और कला को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पंडी राम मंडावी का समर्पण और मेहनत बस्तर के पारंपरिक कला रूपों को नई पहचान दिलाने में बेहद अहम भूमिका निभा रहे हैं।



ये खबर भी पढ़ें... IAS सौरभ कुमार जमीन आवंटन केस में फंसे ... हाईकोर्ट में मांगी माफी





पिछली साल तीन प्रतिष्ठित हस्तियों को भी पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया

पिछली साल छत्तीसगढ़ से अन्य तीन प्रतिष्ठित हस्तियों को भी पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। जशपुर के जागेश्वर यादव, रायगढ़ के रामलाल बरेठ और नारायणपुर के हेमचंद मांझी को पद्मश्री सम्मान दिया गया था।



इनमें बिलासपुर संभाग के रायगढ़ जिले के रहने वाले पंडित रामलाल बरेठ को कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। बरेठ कथक के उम्दा नर्तक हैं।


वहीं, जागेश्वर जशपुर में आदिवासी कल्याण के लिए काम करने वाले एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। बिरहोर और पहाड़ी कोरवा जैसी जनजातियों के लिए इन्होंने काम किया। जशपुर में एक आश्रम की स्थापना की। जहां यह आदिवासी समुदाय की निरक्षरता को खत्म करने और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में सुविधा देने के लिए काम करते हैं ।


वहीं, नारायणपुर जिले के रहने वाले हेमराज लोगों को अपने औषधि ज्ञान की वजह से सस्ती स्वास्थ्य सेवा देते हैं। 5 दशकों से अधिक समय से ग्रामीण इलाकों में यह काम कर रहे हैं। महज 15 साल की उम्र से ही जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे हैं।





ये खबर भी पढ़ें... 50 लाख का इनामी नक्सली दामोदर फोर्स को चकमा दे गया... जिंदा बता रहे



FAQ

  1. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कौन से पुरस्कारों की घोषणा की जाती है ?
    गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की जाती है।
  2. पंडी राम मंडावी को किस क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार मिला है ?
    पंडी राम मंडावी को पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार मिला है।
  3. पंडी राम मंडावी की उम्र कितनी है और वे किस जिले से हैं ?
    पंडी राम मंडावी की उम्र 68 साल है और वे नारायणपुर जिले से हैं।

ये खबर भी पढ़ें... पद्मश्री वैद्यराज को मौत का फरमान, नक्सलियों ने लिखा - कब तक बचेंगे



Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • पद्मश्री अवार्ड
  • राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू
  • Narayanpur News
  • नारायणपुर न्यूज
  • President Draupadi Murmu distributes Padma Awards
  • cg news in hindi
  • Padma Awards
  • cg news live news
  • cg news live
  • Pandi Ram Mandavi