पद्मश्री वैद्यराज को मौत का फरमान, नक्सलियों ने लिखा - कब तक बचेंगे

Kanak Durga Jha | Jan 25, 2025, 08:54 IST
Share
Naxals threatened to kill 6 people including Padma Shri and Vaidyaraj
Naxals threatened to kill 6 people including Padma Shri and Vaidyaraj

बौखलाए नक्सलियों ने पद्मश्री वैद्यराज समेत 6 लोगों को जान से मारने की धमकी दी है। नक्सलियों के इस धमकी से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। बस्तर के कोर इलाकों में घुसकर जवान लगातार नक्सलियों से मुठभेड़ कर रहे हैं। बता दें कि इस सर्च ऑपरेशन में कई नक्सली मारे गए हैं। इसी बीच बौखलाए नक्सलियों ने पद्मश्री वैद्यराज समेत 6 लोगों को जान से मारने की धमकी दी है। नक्सलियों के इस धमकी से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि नक्सली पद्मश्री वैद्यराज के भतीजे की जान पहले ही ले चुके हैं।

IAS सौरभ कुमार जमीन आवंटन केस में फंसे ... हाईकोर्ट में मांगी माफी

पद्मश्री वैद्यराज को कई बार दे चुके हैं धमकी

यह पहली बार नहीं है कि नक्सलियों ने पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी को जान से मारने की धमकी दी है। इससे पहले भी कई बार नक्सलियों ने हेमचंद मांझी को मौत की धमकी दी है। जब हेमचंद मांझी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था, उस समय भी नक्सलियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इस बार नक्सली उन्हें माइंस का दलाल बताकर मौत की धमकी दी है।

श्री सीमेंट प्लांट से जहरीली गैस हो रही लीक, कलेक्टर ने भेजा नोटिस

पर्चे में लिखा - कब तक बचेंगे

नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने नारायणपुर के धौड़ाई के पास यह पर्चा फेंका है, जिसमें लिखा है कि, आमदाई खदान का समर्थन और मदद करने वालों को मार डालेंगे। इनमें वैद्यराज हेमचंद मांझी, सरपंच हरिराम मांझी, नारायण नाग, तिलक बेलसरिया, परिवहन संघ अध्यक्ष शरद और रामेश्वर बघेल दलाल शामिल हैं। यह पुलिस कैंप और माइंस का समर्थन करते हैं। सागर साहू जैसी मौत दी जाएगी।

BJP की पहली लिस्ट आज जारी करने के लिए बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ प्रभारी आए

नक्सलियों में बौखलाहट

सुरक्षाबल नक्सलियों के लिए आत्मसमर्पण अभियान भी चला रहे हैं। इस अभियान से प्रभावित होकर कई नक्सलियों ने जवानों के सामने अपने हथियार झुका रहे हैं। आत्मसमर्पण के इस सूची में कई नक्सली लाखों के इनामी भी हैं। सुरक्षाबलों के इस कार्रवाई से नक्सलियों में बौखलाहट है। लगातार बड़े एनकाउंटर होने से नक्सली आए दिन कोई न कोई हरकत कर रहे हैं।

हसीन चेहरों के काले कारनामे,कलिंगा यूनिवर्सिटी हॉस्टल से भी 3 गिरफ्तार

Tags:
  • Chhattisgarh Naxal problem
  • Chhattisgarh Naxalites
  • Chhattisgarh Naxalite active
  • Chhattisgarh Naxalites vViolence
  • Chhattisgarh Naxal
  • CG Naxal News
  • CG Naxal Attack
  • Chhattisgarh Naxal News
  • cg naxal terror
  • Chhattisgarh Naxal Movement
भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, अरुण साव थे मुख्य अतिथि, परीक्षा रद्द कर बच्चों को ले गए आयोजन में, कमेटी करेगी जांच

By VINAY VERMA

भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, अरुण साव थे मुख्य अतिथि, परीक्षा रद्द कर बच्चों को ले गए आयोजन में, कमेटी करेगी जांच
राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि

By Jageshwar prasad

राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि
कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला

By Arun Tiwari

कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला
मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में 10 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नाम, ऐसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम

By Arohi Raj

मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में 10 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नाम, ऐसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम
भोपाल कॉलेज प्लेसमेंट का सच: रोजगार मेला और उच्च शिक्षा विभाग के बाद भी 25 प्रतिशत को नौकरी नहीं?

By Manya Jain

भोपाल कॉलेज प्लेसमेंट का सच: रोजगार मेला और उच्च शिक्षा विभाग के बाद भी 25 प्रतिशत को नौकरी नहीं?
MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश सरकार को शिक्षक तो चाहिए, लेकिन नियमित भर्ती से परहेज क्यों?

By Atul Dwivedi

MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश सरकार को शिक्षक तो चाहिए, लेकिन नियमित भर्ती से परहेज क्यों?
आस्था, विरासत और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 50.93 करोड़ मंजूर

By Jageshwar prasad

आस्था, विरासत और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 50.93 करोड़ मंजूर