पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने की चेतावनी... छत्तीसगढ़ में जांच शुरू

Kanak Durga Jha | Apr 26, 2025, 13:44 IST
Pakistanis warned leave India Investigation started Chhattisgarh the sootr
Pakistanis warned leave India : पहलगाम में आतंकी हमले के बाद एक बार फिर देश में अवैध तरीके से रहने वालों को बाहर निकालने का आदेश केंद्र सरकार ने जारी किया है।

Pakistanis warned leave India : पहलगाम में आतंकी हमले के बाद एक बार फिर देश में अवैध तरीके से रहने वालों को बाहर निकालने का आदेश केंद्र सरकार ने जारी किया है। घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश राज्य सरकार ने भी जारी किए थे, जिसके बाद टिक्नसिटी में पुलिस ने बिना मुसाफिरी दर्ज कराए रह रहे ऐसे 777 लोगों को चिन्हित किया था। सभी को संदिग्ध मानकर पुलिस ने उनके दस्तावेजों की जांच की।



ये खबर भी पढ़िए...PM मोदी ने जिस रेलवे का शुभारंभ किया उसकी पटरी 20 दिन में ही धंसक गई





दुर्ग जिले में 112 पाकिस्तानी नागरिक

बंगाल, ओडिसा, बिहार और यूपी से आए 160 को चिन्हित किया। सभी के खिलाफ पुलिस ने सस्पेक्ट रोल जारी किया है, जिससे सभी के स्थाई पता, पारिवारिक और आपराधिक जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस के मुताबिक दुर्ग जिले में 112 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें से 30 को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है। दो लोगों के आवेदन जिला प्रशासन के पास लंबित है।



बाकी 80 लोगों की जांच होगी। इधर, भास्कर ने उद्योगों में काम करने वाले 1188 लोगों की खबर प्रकाशित की थी। प्रशासन ने इनमें 247 को संदिग्ध मानकर उनके दस्तावेजों की जांच कराई। 101 की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। पहले दौर में 45 लोगों को चिन्हित कर फिजिकल वैरिफिकेशन कराया गया। अब बाकी 56 लोगों की जांच बाकी है।



ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में नक्सलियों से लोहा ले रहे कमांडो ने पास की UPSC की परीक्षा



उद्योगों में काम कर रहे मजदूरों पर घुसपैठिए होने का अंदेशा, जांच जारी

केस 1-जामुल में रह रही महिला को बांग्लादेश वापस भेजा गया था



जामुल पुलिस ने प्रिया पराडकर उर्फ आशा अख्तर और उसके पति हमेंद्र पराडकर के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच में पता चला था कि प्रिया वीजा पर भारत आई थी। वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी वह बांग्लादेश नहीं लौटी। उसने हेमेंद्र से शादी करके भारतीय नागरिकता के लिए मैरिज सर्टिफिकेट के आधार पर भारतीय दस्तावेज तैयार कर लिए थे। जेल से छूटने के बाद आशा को पुलिस ने बांग्लादेश वापस भेज दिया था।



ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी पार्षद भिलाई स्टील प्लांट से तांबे का तार चोरी करते पकड़ा



केस 2- बांग्लादेश की महिला शादी कर रह रही, अब पता नहीं



सुपेला पुलिस ने मोहम्मद रशेल, रशीदा बेगम और विमल दास के खिलाफ केस दर्ज किया था। पता चला था कि रशेल की बुआ की लड़की रशीदा बासी नाम के व्यक्ति के साथ 2009 में भारत आई थी। 2010 में वह वापस बांग्लादेश लौट गई, जहां उसका पासपोर्ट गुम गया। इसके बाद उसने दोबारा पासपोर्ट बनवाया और भारत आ गई। उसने विमल दास से शादी कर ली। इसके बाद से वह लगातार बांग्लादेश आना-जाना करती रही। पर कभी पुलिस को सूचना नहीं दी।



केस 3- वीजा खत्म हो चुका था फिर भी भिलाई में रह रहीं महिलाएं



पुलिस ने ज्योति रसेल शेख उर्फ शाहिदा खातून नाम की महिला के खिलाफ केस दर्ज किया था। महिला से बांग्लादेशी पासपोर्ट जब्त किया गया था। वीजा की तारीख 13 सितंबर 2018 को समाप्त होने के बाद भी वह सेक्टर 6 इलाके में रह रही थी। इधर, दुर्ग कोतवाली पुलिस ने 7 मार्च 2020 को शमीना नाज उर्फ मुक्ता के खिलाफ केस दर्ज किया था। मुक्ता कसारीडीह इलाके में रह रही थी। बांग्लादेशी पासपोर्ट होने के बाद भी भारतीय पहचान पत्र बनवा लिया था।



ये खबर भी पढ़िए...रेलवे के चीफ इंजीनियर को CBI ने 32 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया



केस 4-चोरी के केस में भी दो बांग्लादेशी पकड़े गए थे



स्मृति नगर इलाके में मई 2023 में जैन परिवार के घर में चोरी के मामले में पुलिस ने 5 में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक का नाम मोहम्मद हदमत खलीफा और दूसरे का नाम अल्ताफ हुसैन था। दोनों ने गैंग से साथ चोरी की और हव्वाला के जरिए पैसा बांग्लादेश भेज दिया था। हदमत से बांग्लादेशी पासपोर्ट भी जब्त हुई थी। उसने यहां का आधार कार्ड भी बनवा लिया था। उनके समेत 15 लोगों ने घुसपैठ की थी।



FAQ

  1. केंद्र सरकार ने अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश क्यों जारी किया?
    पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने देश में अवैध तरीके से रह रहे घुसपैठियों को चिन्हित कर कार्रवाई का आदेश जारी किया ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
  2. दुर्ग जिले में कितने पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं और उनमें से कितनों को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है?
    दुर्ग जिले में 112 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें से 30 को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है और 2 के आवेदन लंबित हैं।
  3. जामुल में रह रही बांग्लादेशी महिला प्रिया पराडकर उर्फ आशा अख्तर को वापस क्यों भेजा गया?
    प्रिया पराडकर वीजा समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रही थी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पहचान बना ली थी, इसलिए पुलिस ने जेल से छूटने के बाद उसे बांग्लादेश वापस भेज दिया।


pehalgam attack | Terror Attack | kashmir terror attack | Terror Attack On Hindu | terror attack news | पाकिस्तानी आतंकी | पहलगाम में आतंकी हमला | आतंकी हमला | आतंकी हमला न्यूज | कश्मीर में आतंकी हमला



Tags:
  • पाकिस्तानी आतंकी
  • pakistan
  • terror attack news
  • कश्मीर में आतंकी हमला
  • आतंकी हमला न्यूज
  • पाकिस्तानी
  • आतंकी हमला
  • Terror Attack
  • पहलगाम में आतंकी हमला
  • Terror Attack On Hindu
  • kashmir terror attack
  • pehalgam attack