रेलवे के चीफ इंजीनियर को CBI ने 32 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

Kanak Durga Jha | Apr 26, 2025, 09:16 IST
Share
cbi Railway Chief Engineer arrested taking bribe the sootr
symbolic image

सीबीआई ने इस मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया है। इसमें रेलवे का चीफ इंजीनियर, उसके परिवार का सदस्य, एक प्राइवेट कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर और उस कंपनी का एक कर्मचारी शामिल हैं।

सीबीआई ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चीफ इंजीनियर विशाल आनंदको उनके एक परिवारिक सदस्य सहित रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। अफसर के रिश्तेदार ने एक प्राइवेट कंपनी से 32 लाख रुपए की रिश्वत ली थी, जिसके तुरंत बाद दबोच लिया गया। सीबीआई ने इस मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया है।

मामले में विशाल आनंद के भाई कुणाल आनंद, रिश्वत देने वाले ठेकेदार सुशील झाझरिया, और उसके कर्मचारी मनोज पाठक को भी हिरासत में लिया गया है।इसके अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़े.... पहलगाम आतंकी हमला : कारोबारी का अंतिम संस्कार, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

ठेके दिलाने के बदले मांगी मोटी रकम

जांच एजेंसी के अनुसार आरोपी रेलवे अफसर ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में हो रहे ठेकों और वर्क आर्डर्स को पास करवाने के एवज में प्राइवेट कंपनी से मोटी रकम की मांग की थी। आरोप है कि अफसर ने रिश्वत की रकम खुद न लेकर अपने परिवारिक सदस्य को रांची में पैसे लेने भेजा था।

सीबीआई की जांच में सामने आया है कि अफसर ने अपने परिवार वाले को पहले ही सूचित कर दिया था कि एक व्यक्ति पैसे लेकर रांची आएगा। उसी के अनुसार, गुरुवार को जैसे ही कंपनी के कर्मचारी ने 32 लाख रुपए की नकद राशि अफसर के रिश्तेदार को सौंपी, सीबीआइ की टीम ने ट्रैप लगाकर सभी को रंगेहाथ पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़े.... यहां तो गजब ही हो गया..कार्रवाई करने गई पुलिस को ही डेढ़ घंटे रखा बंधक

क्या-क्या काम कर रही थी कंपनी

जिस प्राइवेट कंपनी से यह रिश्वत ली गई, वह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कई बड़े निर्माण कार्य कर रही थी। इनमें रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), अंडरब्रिज (आरयूबी), ट्रैक लाइनिंग, क्षमता वृद्धि के काम और छोटे-बड़े पुलों का निर्माण शामिल है।
सीबीआई ने गुरुवार को रांची और बिलासपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में नकदी और कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। फिलहाल जांच जारी है और कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़े.... कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला... छत्तीसगढ़ के 65 लोग फंसे

सीबीआइ की कार्रवाई से रेलवे में हड़कंप

सीबीआइ की इस कार्रवाई से रेलवे महकमे में खलबली मच गई है। अफसरों और ठेकेदारों की सांठगांठ का यह राजफाश सिस्टम में जमी भ्रष्टाचार की परतों को उजागर कर रहा है। आगे की पूछताछ में कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

ये खबर भी पढ़े.... अफसर के 2 नवजात बच्चों की जान खतरे में, एयर एंबुलेंस से ले गए हैदराबाद

CBI | Chhattisgarh CBI Raids | छत्तीसगढ़ सीबीआई छापा | बिलासपुर न्यूज | रेलवे न्यूज | बिलासपुर रेलवे जोन | बिलासपुर रेलवे न्यूज | Bilaspur News | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today

Tags:
  • CBI
  • CG News
  • रेलवे न्यूज
  • Bilaspur News
  • बिलासपुर न्यूज
  • बिलासपुर रेलवे न्यूज
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • बिलासपुर रेलवे जोन
  • छत्तीसगढ़ सीबीआई छापा
  • Chhattisgarh CBI Raids
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि