पंडित प्रदीप मिश्रा छत्तीसगढ़ में आज से सुनाएंगे शिव महापुराण कथा , ये मार्ग रहेगा बंद

Marut raj | Published:
Share
Pandit Pradeep Mishra Chhattisgarh Shiv Mahapuran katha the sootr
Pandit Pradeep Mishra Chhattisgarh Shiv Mahapuran katha the sootr

पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के आयोजन को देखते हुए दोपहर 2 से 5 बजे तक नगरी धमतरी मार्ग बंद रहेगा। करीब 350 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है।

Pandit Pradeep Mishra Chhattisgarh Shiv Mahapuran katha : कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की आज यानी 20 सितंबर से छत्तीसगढ़ में शिव महापुराण कथा प्रारंभ होने जा रही है। यह आयोजन धमतरी के काटाकुर्रीडीह कुकरेल में हो रहा है। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा गुरुवार को रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से आयोजन समिति के सदस्यों साथ उनका काफिला बाइपास होते हुए धमतरी रुद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा।

24 सितंबर तक चलेगा आयोजन

पंडित प्रदीप मिश्रा ने धमतरी के रुद्रेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना की। जानकारी के अनुसार शिव महापुराण की कथा दोपहर 2 बजे से 24 सितंबर तक चलेगी। शिव महापुराण कथा आयोजन को ध्यान में रखते हुए धमतरी पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

शिव महापुराण कथन वाचन के दौरान कुकरेल से सिरौदखुर्द, बनबगौद, बांसपारा से पैदल श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसे देखते हुए दोपहर 2 से 5 बजे तक नगरी धमतरी मार्ग बंद रहेगा। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 350 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

प्रदीप मिश्रा ने दिया था विवादित बयान

पंडित प्रदीप मिश्रा ने छत्तीसगढ़ में कथा के दौरान राधा रानी को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राधा रानी श्रीकृष्ण की पत्नी नहीं हैं। राधा का तो छाता के रहने वाले अनय घोष के साथ विवाह हुआ था।

हालांकि, उनके इस बयान का विरोध होने के बाद उन्होंने माफी मांग ली थी और मामले को शांत कर दिया था। ज्ञात हो कि पंडित प्रदीप मिश्रा का मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में कुबेरेश्वर नाम से आश्रम है।

Tags:
  • CG News
  • Pandit Pradeep Mishra
  • पंडित प्रदीप मिश्रा
  • Pandit Pradeep Mishra Controversy
  • पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा
  • cg news hindi
  • पंडित प्रदीप मिश्रा छत्तीसगढ़
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर