दुर्ग मेडिकल कॉलेज में मरीजों को दी जा रही घटिया दवा... खाने से एलर्जी

Kanak Durga Jha | Aug 20, 2025, 12:30 IST
Share
Patients given substandard medicines Durg Medical College Allergy
Patients given substandard medicines Durg Medical College Allergy

सिप्रोफ्लोक्सासिन एंटीबायोटिक टैबलेट खाने से दुर्ग मेडिकल कॉलेज में दो मरीजों को एलर्जी हो गई। दोनों मरीज 22 जुलाई को कान में मवाद आने के बाद अस्पताल पहुंचे थे।

दुर्ग मेडिकल कॉलेज में मरीजों को दी जा रही दवाओं और टेस्ट किट की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही में सिप्रोफ्लोक्सासिन एंटीबायोटिक टैबलेट खाने से दो मरीजों को गंभीर एलर्जी की शिकायत हुई।

दोनों मरीज कान में संक्रमण के बाद 22 जुलाई को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। दवा लेने के कुछ समय बाद ही उनके हाथों में सूजन आने लगी। यह टैबलेट सिर्फ इन्हीं दो मरीजों को दी गई थी। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तत्काल दवा का उपयोग रोकते हुए पूरी खेप वापस कर दी।

टेस्ट किट से मरीजों की जांच रिपोर्ट सही नहीं आई

इसी तरह, एचसीवी रैपिड टेस्ट किट से मरीजों की जांच के दौरान रिपोर्ट सही नहीं आई। डॉक्टरों ने लगभग 20 किट का उपयोग किया, लेकिन कोई भी रिपोर्ट स्पष्ट नहीं मिली। इसके बाद किट का उपयोग बंद कर दिया गया और पूरी जानकारी केंद्रीय औषधि भंडार व संबंधित विभागों को भेजी गई।

दुर्ग मेडिकल कॉलेज से 8 हजार टैबलेट वापस जानकारी के अनुसार, 2079 टैबलेट की सप्लाई दुर्ग मेडिकल कॉलेज में हुई थी, जबकि अब तक 8 हजार टैबलेट वापस किए जा चुके हैं। इनकी बैच संख्या CIA401 है और यह जून 2026 तक उपयोग योग्य थीं। वहीं, 880 एचसीवी रैपिड टेस्ट किट की सप्लाई भी की गई थी, जिनका बैच नंबर HCV24008 है। नवंबर 2026 तक एक्सपायरी डेट वाली इन किट्स को भी लौटा दिया गया है।

पांच बिंदुओं में समझें पूरी खबर

  • सिप्रोफ्लोक्सासिन टैबलेट से दो मरीजों को एलर्जी
  • 8 हजार टैबलेट और 880 टेस्ट किट वापस
  • एचसीवी रैपिड टेस्ट किट से स्पष्ट रिपोर्ट नहीं
  • पिछले 2 माह में 13 से ज्यादा दवाओं पर शिकायत
  • कार्रवाई के बजाय केवल जांच का हवाला

पिछले दो महीनों में 13 से अधिक दवाओं और मेडिकल उपकरणों पर गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे हैं। इनमें पैरासिटामोल, इंजेक्शन, ग्लूकोज सलाइन, सर्जिकल ब्लेड और दस्ताने तक शामिल हैं। हर बार जांच की बात कही जाती है, लेकिन ठोस कार्रवाई का अभाव गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

cg news latest today | cg news in hindi | CG News

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • CG News
  • cg news in hindi
  • cg news latest today
  • दुर्ग मेडिकल कॉलेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई