गर्मी से लोग बेहाल, अब चलेगी लू

Krishna Kumar Sikander | Apr 22, 2025, 12:01 IST
People are suffering from heat now Loo will blow the sootr
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। गर्मी से राहत के लिए लोग दिन-रात कूलर और एसी चला रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। गर्मी से राहत के लिए लोग दिन-रात कूलर और एसी चला रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। आगामी 48 घंटों में पारा 1 से 2 डिग्री तक उपर जा सकता है। बताया जा रहा है कि मौसम के परिवर्तन के कारण पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिकाओं का प्रभाव है। रायपुर में पारा 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।



ये खबर भी पढ़ें... राजधानी में लखटिकया हुआ सोना... एक लाख 300 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा



एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर लू भी चली। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रहा। हालांकि भीषण गर्मी के बीच प्रदेश में कुछ राहत भी मिल सकती है। संभावना है कि प्रदेश के कुछ इलाके में मौसम का मिजाज बदलेगा और बादलों की गर्जना के बीच बारिश भी हो सकती है।



ये खबर भी पढ़ें... अनुराग कश्यप पर FIR... ब्राह्मण समुदाय पर की थी अभद्र टिप्पणी



चक्रीय चक्रवाती के रूप में सक्रिय

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास चक्रीय चक्रवाती के रूप में सक्रिय है। इसका विस्तार करीब 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक है। पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से पूर्वी बांग्लादेश तक फैली है। यह चक्रवात हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और गंगा के मैदान वाले पश्चिम बंगाल से गुजरेगी। यह द्रोणिका समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। उत्तर दक्षिण द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ़ से मन्नार की खाड़ी तक और तेलंगाना रायल सीमा, तमिलनाडु होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई जाएगी।



ये खबर भी पढ़ें... बीजापुर में प्रेशर आइईडी की चपेट में आया जवान... शहीद



मौसम शुष्क रहने की संभावना

प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है। इसके कारण उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे लगे जिलों और मध्य में में हीट वेब चलने की संभावना है। वहीं, रायपुर शहर में आकाश साफ रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यहां अधिकतम तापमान लगभग 44°C और न्यूनतम तापमान करीब 28°C रहेगी। मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आगामी चार दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर लू चलने की भी संभावना है।



ये खबर भी पढ़ें... इंडियन ओवरसीज बैंक के पैसे से क्लर्क,मैनेजर ने खेला जुआ... गिरफ्तार





tags : people | heat | loo | CG News | Raipur | कब मिलेगी गर्मी से राहत | छत्तीसगढ़ की खबर



Tags:
  • CG News
  • Raipur
  • रायपुर
  • भीषण गर्मी से लोग बेहाल
  • heat
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • loo
  • people
  • कब मिलेगी गर्मी से राहत