सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक, मांगे जा रहे 50-60 हजार रुपए

Arun Tiwari | Sept 23, 2026, 19:15 IST
Share
सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक
सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक

छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। हैकरों ने उनके नंबर से परिचितों को मैसेज भेजकर 56 से 60 हजार रुपए मांगे। सांसद ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Raipur : छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के हैक होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि साइबर ठगों ने उनके WhatsApp नंबर का इस्तेमाल कर सांसद के परिचितों और संपर्क में रहने वाले लोगों को मैसेज भेजकर पैसे मांगने की कोशिश की। मामला सामने आने के बाद सांसद से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक हैकर ने फूलो देवी नेताम के WhatsApp नंबर से कई लोगों को संदेश भेजे। इन संदेशों में अलग-अलग लोगों से 56 हजार और 60 हजार रुपए की रकम मांगी गई। रकम UPI के जरिए भेजने के लिए कहा गया। कुछ संपर्कों को 56 हजार रुपए के भुगतान से जुड़े फर्जी संदेश भी भेजे गए।

सांसद के नंबर से आया मैसेज तो मचा हड़कंप

सांसद के परिचितों को जब उनके ही नंबर से पैसे की मांग वाले संदेश मिलने लगे तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद मामले की जानकारी सामने आई। आशंका है कि साइबर ठगों ने सांसद की पहचान और उनके संपर्कों का फायदा उठाकर आर्थिक धोखाधड़ी करने की कोशिश की।घटना के बाद सांसद के संपर्क में रहने वाले लोगों को सतर्क किया जा रहा है। उनसे कहा गया है कि फूलो देवी नेताम के नंबर से यदि किसी तरह का आर्थिक लेन-देन संबंधी संदेश आता है तो उस पर तत्काल भरोसा न करें और बिना पुष्टि के किसी भी UPI खाते में पैसा ट्रांसफर न करें।

हैकिंग का तरीका अभी साफ नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि WhatsApp अकाउंट तक साइबर ठगों की पहुंच किस तरीके से हुई। यह भी सामने नहीं आया है कि कितने लोगों को इस तरह के संदेश भेजे गए और क्या किसी व्यक्ति ने ठगों के खाते में रकम ट्रांसफर की है। मामले की तकनीकी जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अकाउंट किस तरह हैक किया गया और साइबर अपराधियों ने सांसद के नंबर का इस्तेमाल कितने समय तक किया।

फूलोदेवी की अपील

फूलो देवी नेताम ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उनके नंबर से यदि पैसे मांगने वाला कोई संदेश मिले तो रकम भेजने के बजाय पहले सीधे फोन कर उसकी पुष्टि करने को कहा गया है। गौरतलब है कि फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद हैं और 2026 में उनका दूसरा कार्यकाल शुरू हुआ है।

ये खबरें भी पढ़े....

Congress की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम आज अचानक से सदन में बेहोश हो गईं #shorts

संसद का मानसून सत्र: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

WhatsApp Privacy Settings: यूजरनेम अपडेट तो अटका, पर काम आएंगे ये 7 धांसू फीचर्स

युवा कांग्रेस नेता ने पूर्व विधायक से कहा, तुमसे कांग्रेस नहीं है, न तुम कांग्रेस हो

Tags:
  • कांग्रेस
  • राज्यसभा
  • whatsapp
  • धोखाधड़ी
  • फूलो देवी नेताम
‘नागरिकता से पहले मतदाता बनीं सोनिया गांधी’, मदन राठौड़ ने SIR के विरोध पर कांग्रेस को घेरा

By Raghvendra Singh Rathore

‘नागरिकता से पहले मतदाता बनीं सोनिया गांधी’, मदन राठौड़ ने SIR के विरोध पर कांग्रेस को घेरा
बिना नोटिस सीनियर एडवोकेट का WhatsApp अकाउंट बैन, मेटा और व्हाट्सएप के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची याचिका

By Neel Tiwari

बिना नोटिस सीनियर एडवोकेट का WhatsApp अकाउंट बैन, मेटा और व्हाट्सएप के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची याचिका
आसाराम को कोर्ट से मिली राहत, हाईकोर्ट ने सरकार से कहा - 20 दिन की पैरोल पर करें रिहा

By Ashish Bhardwaj

आसाराम को कोर्ट से मिली राहत, हाईकोर्ट ने सरकार से कहा - 20 दिन की पैरोल पर करें रिहा
SI भर्ती 2021: रिजाइन देने वालों को दोबारा मिलेगी पुरानी नौकरी, राजस्थान सरकार ने जारी किया आदेश

By Jageshwar prasad

SI भर्ती 2021: रिजाइन देने वालों को दोबारा मिलेगी पुरानी नौकरी, राजस्थान सरकार ने जारी किया आदेश
भोपाल यूथ कॉन्क्लेव में बवाल: जुबिन के शो में छात्र और पुलिस के बीच भिड़ंत, कुर्सियां भी फैंकी

By Arohi Raj

भोपाल यूथ कॉन्क्लेव में बवाल: जुबिन के शो में छात्र और पुलिस के बीच भिड़ंत, कुर्सियां भी फैंकी
नशीली दवा पिलाकर डिलीवरी : महिला को आया होश तो गायब मिला नवजात, बेमेतरा पुलिस भी हैरान

By Umeshwari Baghel

नशीली दवा पिलाकर डिलीवरी : महिला को आया होश तो गायब मिला नवजात, बेमेतरा पुलिस भी हैरान
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का बड़ा एक्शन: एक लाख का इनामी तस्कर विश्नाराम मंदसौर से गिरफ्तार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का बड़ा एक्शन: एक लाख का इनामी तस्कर विश्नाराम मंदसौर से गिरफ्तार