हजयात्रियों को लेकर लौटने वाला विमान खराब, मदीना में कराई लैंडिंग, छत्तीसगढ़ के 361 हजयात्री थे सवार
Deeksha Nandini Mehra | Jul 19, 2024, 07:55 IST
हजयात्रियों को लेकर लौटने वाला विमान खराब
सऊदी अरब के मदीना से लौटते वक्त विमान में खराबी आ गई। तब जंबो जेट को वापस मदीना लैंड कराया गया। 2 घंटे तक खराबी दूर नहीं हुई। इस दौरान यात्रियों का हाल-बेहाल हो गया।
Hajj Yatra 2024: हजयात्रियों को लेकर भारत लौट रहे विमान को वापस मदीना लौटना पड़ा। इस विमान में 540 हजयात्री सवार थे। इनमें 361 हजयात्री छत्तीसगढ़ के थे। लगभग दो घंटे तक सभी यात्री आसमान में 40 हजार की ऊंचाई फंसे हुए थे। आलम यह था कि लोगों को विमान में घबराहट होने लगी। विमान में सवार लोग दुआएं पढ़ने लगे थे। महिलाओं ने अपने बच्चों को गोद में उठा लिया था। सभी यात्री पैनिक करने लगे थे।
दरअसल, सऊदी अरब के मदीना से लौटते वक्त हजयात्रियों के विमान जंबो जेट में खराबी आ गई। इस विमान में 540 यात्री सवार थे। तभी अचानक विमान का एसी बंद हो गया। इससे विमान में लोगों को सफोकेशन होने लगा। विमान के पायलट ने जेद्दा एयरपोर्ट पर लैंडिंग की परमिशन मांगी लेकिन रनवे खाली नहीं था, जिसके कारण विमान को उतरने की अनुमति नहीं मिली। इस परिस्थिति में एयरलाइंस ने फैसला लिया कि विमान को वापस मदीना में ही लैंड कराया जाए। इस दौरान, विमान में मौजूद महिलाएं और पुरुष अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित थे और अंत में वे बिना किसी अनुकूलता के देरी के बावजूद सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंचे।
विमान में सबसे ज्यादा यात्री रायपुर के थे। रायपुर से 116 यात्री, बिलासपुर के 25, दुर्ग के 43 नांदगांव के 31, कोंडागांव के 20, सूरजपुर के 3, मुंगेली, बालोद, गरियाबंद, नारायणपुर व बेमेतरा के 2, कोरिया के 15, कोरबा के 10, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के 11, महासमुंद के 14, कांकेर, कवर्धा व बस्तर के 6-6, सरगुजा, जांजगीर के 4, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 8, धमतरी व बलौदाबाजार के 12, बलरामपुर के 5 लोग सवार थे।
ये है मामला
रायपुर के 116 हज यात्री थे सवार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava