इस दिन जारी होगी पीएम आवास योजना की पहली किस्त, हितग्राहियों को मिलेगा 2583 करोड़ रुपए

Kanak Durga Jha | Sept 13, 2024, 14:59 IST
Share
PM Awas Yojana first installment released on this day
PM Awas Yojana first installment released on this day

PM Awas Yojana First Installment : छत्तीसगढ़ में जिन लोगों ने पीएम आवास योजना के लिए आवेदन दिया था, उन हितग्राहियों को अब इस योजना का लाभ मिलेगा।

PM Awas Yojana First Installment : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों के लिए अच्छी खबर है। जिन्होंने पीएम आवास योजना के लिए आवेदन दिया था, उन हितग्राहियों को अब इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए वित्त विभाग ने पंचायत विभाग को 2,583.98 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

यह राशि हितग्राहियों को पहली किस्त के रूप में 15 सिंतंबर तक उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृति प्रदान करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राशि जारी कर दी है।

हितग्राहियों के लिए करोड़ों रुपए जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत केंद्र सरकार से 8 लाख 46 हजार 931 आवास की स्वीकृति मिली है। इसके लिए केन्द्र सरकार से 1,550.39 करोड़ रुपये की राशि हितग्राहियों के लिए स्वीकृत ग्रामीण आवासों की प्रथम किश्त के रूप में विमुक्त की गई है, जबकि राज्यांश के रूप में 1,033.59 करोड़ रुपये शामिल हैं।

पंचायत विभाग को जारी हुए पैसे

इसके लिए वित्त विभाग ने पहली किस्त के लिए 2583 करोड़ 98 लाख रुपए पंचायत विभाग को जारी कर दिए हैं। पीएम आवास योजना का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीब परिवारों को गुणवत्ता युक्त आवास उपलब्ध कराना है। वित्त विभाग से जारी की गई इस बड़ी राशि से ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण की गति तेज होगी और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में सहायता मिलेगी।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • PM Awas Yojana
  • पीएम आवास योजना
  • प्रधानमंत्री आवास योजना
  • पीएम आवास योजना ग्रामीण
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)
  • pm awas yojana gramin
  • छत्तीसगढ़ पीएम आवास योजना
  • PM awas yojana in chhattisgarh
इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है

By Sanjay Gupta

इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है
MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर

By Ramanand Tiwari

MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर
आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन

By Manya Jain

आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन
कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी

By Jitendra Shrivastava

कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी
बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन

By Sanjay Gupta

बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे

By Umeshwari Baghel

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे
राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को

By Jageshwar prasad

राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को