कोर्ट ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सात दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा

Kanak Durga Jha | Aug 17, 2024, 12:41 IST
Share
द सूत्र
द सूत्र

बालौदा बाजार में हुई हिंसा के केस में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो दिन पहले यानी गुरुवार को पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था।

Balodabazar Violence update: पुलिस ने विधायक यादव को देर रात कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने यादव को को सात दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजा दिया है। इधर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि करारा जवाब मिलेगा।

बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस आज शनिवार को भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शनिवार को सुबह ही उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव के समर्थक पुलिस का घेराव कर उन्हें अंदर जाने से रोक रहे थे। बताया जा रहा है कि देवेंद्र यादव ने खुद को एक कमरे में अंदर से बंद कर लिया था।


देवेंद्र यादव को बचा रहे थे समर्थक

जब पुलिस बलौदाबाजार हिंसा मामले में कार्रवाई करने देवेंद्र यादव के घर पहुंची तो समर्थकों ने अधिकारियों का रास्ता रोक लिया था। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच जमकर बहसबाजी हुई।

बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। गिरफ्तारी से पहले देवेंद्र यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया लेकिन, देवेंद्र यादव थाने नहीं गए।

बलौदाबाजार हिंसा में देवेंद्र यादव का हाथ

बलौदाबाजार कलेक्टर ऑफिस का घेराव करने के लिए सतनामी समाज कुछ माह पूर्व पहुंचा था। उस दौरान लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कलेक्टर ऑफिस में आग लगा दी थी। सरकार ने कलेक्टर और एसपी को तत्काल प्रभाव से वहां से हटा दिया था।

इसी मामले को लेकर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को भी नोटिस दिया गया था, क्योंकि आगजनी की घटना के पूर्व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी वहां उपस्थित थे।

उनके द्वारा वहां पर भाषण भी दिया गया था। इसे ही आधार बनाकर बलौदाबाजार पुलिस लगातार देवेंद्र यादव को नोटिस पर नोटिस दे रही थी, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। आज जब बलौदाबाजार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर पांच स्थित निवास पर पहुंची तो इसकी जानकारी उनके समर्थकों को भी हो गई। जिनके द्वारा पुलिस से बहस की गई। इस समय बलौदाबाजार पुलिस देवेंद्र यादव के घर के बाहर इंतजार कर रही है। फिलहाल देवेंद्र यादव अपने घर पर ही है।

देवेंद्र यादव ने कहा -

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि - मेरे द्वारा सतनामी समाज की आवाज उठाना विष्णुदेव सरकार को नागवार गुजरा। बलौदाबाजार पुलिस सुबह से मेरे घर को छावनी बनाकर रखी है। बिना किसी सूचना वो घर में दाखिल होने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार अपना निकम्मापन छुपाने अब इस स्तर तक गिर चुकी है।





The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

देखें ये विडियो



Tags:
  • Bhilai Nagar Congress MLA Devendra Yadav
  • Congress MLA Devendra Yadav
  • बलौदाबाजार हिंसा
  • Balodabazar violence
  • Balodabazar violence incident
  • छत्तीसगढ़ की बलौदाबाजार हिंसा
  • Balodabazar violence case
  • police arrest devendra yadav
  • devendra yadav in Balodabazar Violence
Rajasthan top News: राजस्थान में पंचायत चुनाव का हुआ ऐलान, 4 चरणों में होगा मतदान

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan top News: राजस्थान में पंचायत चुनाव का हुआ ऐलान, 4 चरणों में होगा मतदान
नायरा एनर्जी ने राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम 5 और 3 रुपए बढ़ाए, नई कीमतें लागू

By Jyoti Mahender Bhardwaj

नायरा एनर्जी ने राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम 5 और 3 रुपए बढ़ाए, नई कीमतें लागू
मुस्लिम युवा अनुमति बिना न जाएं गरबा, नाम छिपाने वालों पर हो कार्रवाई-अध्यक्ष सलीम राज बोले धार्मिक परंपराओं का सम्मान करना जरुरी

By VINAY VERMA

मुस्लिम युवा अनुमति बिना न जाएं गरबा, नाम छिपाने वालों पर हो कार्रवाई-अध्यक्ष सलीम राज बोले धार्मिक परंपराओं का सम्मान करना जरुरी
राजस्थान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 424 किलो डोडा पोस्त के साथ 7 तस्करों को किया गिरफ्तार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 424 किलो डोडा पोस्त के साथ 7 तस्करों को किया गिरफ्तार
हाईकोर्ट ने रोटेशन रोस्टर के उल्लंघन पर तीन सरपंच सीट की रद्द, 7 दिन में नई लॉटरी के आदेश

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने रोटेशन रोस्टर के उल्लंघन पर तीन सरपंच सीट की रद्द, 7 दिन में नई लॉटरी के आदेश
कर्मवीर सिंह के जशपुर पहुंचते ही दिखा बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, बोले कार्यकर्ताओं से होगा सीधा संवाद

By Arun Tiwari

कर्मवीर सिंह के जशपुर पहुंचते ही दिखा बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, बोले कार्यकर्ताओं से होगा सीधा संवाद
ज्ञानेश कुमार सिर्फ मोहरा हैं, भूपेश बघेल बोले- वोट चोरी का फायदा मोदी और शाह को

By Umeshwari Baghel

ज्ञानेश कुमार सिर्फ मोहरा हैं, भूपेश बघेल बोले- वोट चोरी का फायदा मोदी और शाह को