पुलिस ने किया बड़े सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश, 100 करोड़ से अधिक का मिला ट्रांजेक्शन
Dolly patil | May 21, 2024, 16:10 IST
SATTE BAJ
गोवा के एक फ्लैट में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 7 सटोरियों को गिरफ्तार किया है और उनके फ्लैट से 25 लाख रुपए से अधिक कैश के भी बरामद क्या है।
आईपीएल मैचों पर ( IPL Tournament ) महादेव M-100 और महादेव M-151 ऑनलाइन ऐप के जरिए सट्टा खिलाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक ये 7 सटोरियों को गोवा से गिरफ्तार किया गया है और इनके पास से पुलिस को 100 करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन भी मिला है। साथ ही महाराष्ट्र व हरियाणा के सटोरियों के फ्लैट से भारी मात्रा में कैश, लैपटॉप और स्मार्टफोन बरामद किया है।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार सटोरियों ने 100 करोड़ से ज्यादा का ट्रांसिक्शन बैंक खातों से किया है। सायबर सेल और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने डीडीएम स्कूल के पास से प्रतीक को गिरफ्तारी किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतीक विधवानी डी डी एम स्कूल रोड में लोगों से ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी में लोगों का पैसा लगवा रहा है। इसके बाद पुलिस मौके वहां पहुंची और टीम को घेराबंदी कर प्रतीक विधवानी पिता दयालचंद विधवानी को गिरफ्तार कर लिया। 36 वर्षीय प्रतीक के कब्जे से मिले मोबाइल फोन की मदद से पुलिस ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाली गिरोह तक भी पहुंची। इसी के साथ उसके फोन से पुलिस को कई बैंकों के खाते और व्हाट्सएप में ग्रुप में कई लोगों से पैसे का लेन-देन का रिकॉर्ड मिला। अरोपी ने पूछताछ में ऑनलाइन सट्टेबाजी का जुर्म स्वीकार कर लिया है। साइबर सेल टीम के द्वारा की जांच में पता चला है कि उसके विभिन्न बैंक खातों से लगभग 17 करोड रुपए का ट्रांजेक्शन मिला है।
कोरबा पुलिस ने गोवा के जयराम नगर में उनिया सण्डेंस बिल्डिंग के अपार्टमेंट C- 406 फ्लैट से 4 सटोरियों और एमवव्हीआर बिल्डिंग के अपार्टमेंट फ्लैट नंबर B-106 से 3 को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 13 नग लैपटॉप, 48 नग मोबाइल फोन और लगभग 25 लाख रुपए बरामद किया है। इसी के साथ जांच के दौरान अलग-अलग बैंकों के कुल 84 खातों को साइबर सेल टीम ने होल्ड/फिज कराया है। साइबर सेल ने जिन बैंक खातों मे लगभग 30 लाख रुपए थे उन्हें होल्ड कराया है।
गोवा से गिरफ्तार किए गए 7 सटोरियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध 273/24 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 8 के तहत गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, सटोरियों पर धारा 420, 120 (बी) भादवि० एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध विवेचना की जा रही है।
100 करोड़ से ज्यादा का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन

बरामद हुआ 25 लाख कैश और लैपटॉप और मोबाइल
कोरबा पुलिस ने गोवा के जयराम नगर में उनिया सण्डेंस बिल्डिंग के अपार्टमेंट C- 406 फ्लैट से 4 सटोरियों और एमवव्हीआर बिल्डिंग के अपार्टमेंट फ्लैट नंबर B-106 से 3 को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 13 नग लैपटॉप, 48 नग मोबाइल फोन और लगभग 25 लाख रुपए बरामद किया है। इसी के साथ जांच के दौरान अलग-अलग बैंकों के कुल 84 खातों को साइबर सेल टीम ने होल्ड/फिज कराया है। साइबर सेल ने जिन बैंक खातों मे लगभग 30 लाख रुपए थे उन्हें होल्ड कराया है।
आरोपियों को किस धारा के तहत गिरफ्तार किया
गोवा से गिरफ्तार किए गए 7 सटोरियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध 273/24 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 8 के तहत गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, सटोरियों पर धारा 420, 120 (बी) भादवि० एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध विवेचना की जा रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर! इंदौर-भोपाल-उज्जैन में 20 लाख रोजगार का प्लान, जानिए कब मिलेगा काम
By Sandeep Kumar
मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 22 महीने से स्थायी अध्यक्ष का इंतजार, चार बार बढ़ी आवेदन की तारीख
By Ramanand Tiwari
MP में ओबीसी आरक्षण पर कानूनी और सियासी लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, तो कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बैठक
By Ramanand Tiwari
चक्रवात अर्नब का खतरा: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में स्कूल बंद, 29 अक्टूबर को छुट्टी
By VINAY VERMA
RSS के चरैवेति-एकत्रीकरण में 1 लाख स्वयंसेवक, पदाधिकारी बोले - कुछ शक्तियां विचारों को बदलने की कोशिश कर रही
By Sanjay Gupta
राजस्थान वन विभाग को 31 अक्टूबर तक मिलेगा नया मुखिया या चलेगा अतिरिक्त प्रभार? चयन समिति की दूसरी बैठक में भी फैसला नहीं
By Raghvendra Singh Rathore
Rajasthan TopNews: पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न, बांसवाड़ा में सर्वाधिक 76 प्रतिशत
By Jageshwar Prasad