पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी...नक्सलियों का हथियार सप्लायर पकड़ा गया

Kanak Durga Jha | Jun 10, 2025, 17:32 IST
Police got big success Naxals arms supplier caught narayanpur
Naxals arms supplier caught : नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुतुल मार्ग से सोमवार को पुलिस ने नक्सलियों को हथियार और विस्फोटक सप्लायर को पकड़ा है।

नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुतुल मार्ग से सोमवार को पुलिस ने नक्सलियों को हथियार और विस्फोटक सप्लायर को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार बखरूपारा निवासी प्रकाश सोनी पिता स्व. गौतम सोनी ( 27 वर्ष) के पास से एक कत्था रंग के स्कूटी में रखे तीन मीटर कॉर्डेक्स वायर, बिजली तार, स्कैनर (वाकी–टाकी), 20 नग राउंड, तीन डेटोनेटर बरामद किया गया है।



ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त




5 साल से सप्लाई कर रहा था हथियार

पूछताछ में आरोपित प्रकाश ने बताया कि वह विगत चार–पांच वर्षों से माओवादियों को बंदूक की गोली, विस्फोटक सामग्री व अन्य सामग्री अवैध रूप से खरीदकर सप्लाई कर रहा था। उसने कई माओवादियों के साथ अन्य शहरी नेटवर्क के नाम का राजफाश किया है।



ये खबर भी पढ़िए...SP, ASP को ही टारगेट कर मार रहे नक्सली... 25 सालों में 4 बड़े हमले



अन्य राज्यों से जुड़े हैं नेटवर्क के तार

पुलिस का दावा है कि इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) बनाने में प्रयुक्त होने वाला यह सामान उसने माओवादियों को सप्लाई करने रखा था। प्रकाश से मिली सूचना पर पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए आगे की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार उसके तार कई अन्य राज्यों से जुड़े हुए हैं।



ये खबर भी पढ़िए...



जवानों की जान लेने एक ही पैटर्न फॉलो कर रहे नक्सली... कई बार कर चुके हैं बड़े धमाके



नक्सलियों के गढ़ में 50 नए सुरक्षा कैंप खोलने की तैयारी



CG Naxal News | cg naxal terror | Chhattisgarh Naxal | chhattisgarh naxal area | Chhattisgarh Naxalite active | Chhattisgarh Naxalite



Tags:
  • Chhattisgarh Naxalite
  • Chhattisgarh Naxalite active
  • Chhattisgarh Naxal
  • CG Naxal News
  • cg naxal terror
  • chhattisgarh naxal area