CM हाउस में पोस्टिंग का दावा... आधा दर्जन बेरोजगारों से लुटे 50 लाख रुपए

Kanak Durga Jha | Jun 23, 2025, 10:06 IST
posting claim CM House 50 lakh rupees looted from unemployed
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर दुर्ग और अंबिकापुर के 2 लोगों ने आधा दर्जन बेरोजगारों से 50 लाख रुपए वसूल लिए।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर दुर्ग और अंबिकापुर के 2 लोगों ने आधा दर्जन बेरोजगारों से 50 लाख रुपए वसूल लिए। आरोपियों ने सीएम हाउस में पोस्टिंग और पहुंच होने का दावा किया था, जिसके चलते बेरोजगार युवक-युवती उनके झांसे में आ गए। करीब एक साल बाद ठगों ने उन्हें फर्जी नियुक्ति आदेश भी थमा दिया। अब इस मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।



ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : एक्टिव हुआ तगड़ा सिस्टम... झमाझम होगी बारिश



तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में रहने वाली मोनिषा सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका परिचय सुरेश साहू और खिलेश्वरी साहू के माध्यम से दुर्ग में रहने वाली प्रिया देशमुख और अंबिकापुर में रहने वाले रजत गुप्ता से हुआ था। प्रिया स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी है। जबकि, अंबिकापुर के रजत ने खुद को सीएम हाउस में पदस्थ होने का दावा किया था। दोनों ने उन्हें सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया था।



ये खबर भी पढ़िए...4 करोड़ रुपए खर्च कर भिलाई के रिसाली में नालंदा परिसर बनाएगी सरकार



कई बेरोजगारों से वसूले पैसे

शिकायत में बताया गया कि प्रिया और रजत ने मिलकर मोनिषा के साथ ही उसके परिचित के संतोष कुमार, गौतम बाई, आकाश शर्मा, ज्योतिष, श्यामादेवी को लैब परिचारक, भृत्य और सीएसईबी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग किश्तों में 50 लाख रुपए की वसूली कर ली। पीड़ितों ने ये रकम नगद, खाते में ट्रांजैक्शन और रिश्तेदारों के माध्यम से दी थी।



ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में 2215 पदों पर होमगार्ड भर्ती, व्यापम ने पूछे ऐसे सवाल...



दुर्ग-अंबिकापुर से चंदेला नगर और रजिस्ट्री ऑफिस आए आरोपी

शिकायत में बताया गया कि पैसों का लेनदेन करने के लिए आरोपी 25 अक्टूबर 2023 से 21 सितंबर 2024 के बीच चंदेला नगर, रजिस्ट्री ऑफिस, तितली चौक, गांधी चौक आए थे। इस दौरान अलग-अलग किश्तों में पैसों की वसूली की गई। वहीं, उन्हें दुर्ग भी बुलाया गया था और वहां भी आरोपियों ने पैसे लिए।



ये खबर भी पढ़िए...अमेरिका ने कहा -छत्तीसगढ़ संभलकर जाएं, हाई रिस्क एरिया...





छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी | CG Fraud Case | Chhattisgarh Fraud Case | Fraud case



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • सरकारी नौकरी
  • Fraud case
  • छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी
  • Chhattisgarh Fraud Case
  • CG Fraud Case