CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में बैलेट पेपर से होगा नगर निकाय-पंचायत चुनाव

Kanak Durga Jha | Nov 26, 2024, 15:34 IST
Preparation for elections in Chhattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ में नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव की घोषणा होने वाली है। इसके लिए दिसंबर-जनवरी महीने में पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागूbodes हो सकती है। इस बार निकाय और पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से किया जाएगा। इसके लिए कुछ जिलों में टेंडर जारी किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में जल्द ही नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव की घोषणा होने वाली है। इसके लिए दिसंबर-जनवरी महीने में पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार निकाय और पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से किया जाएगा। इसके लिए कुछ जिलों में टेंडर जारी किए गए हैं।



माना जा रहा है कि दिसंबर में चुनावों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी और जैसे ही घोषणा होगी, प्रदेश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके साथ ही निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची 11 दिसंबर को जारी होगी। चुनाव एक साथ कराने की योजना अगले साल जनवरी या फरवरी में विधानसभा बजट सत्र से पहले की जा रही है।



सरकारी बैंक मैनेजर ने कस्टमर के नाम निकाल लिया लाखों को लोन, गिरफ्तार



टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला



अलग-अलग तारीखों पर होगा चुनाव

सूत्रों के मुताबिक, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तारीखें थोड़ी अलग-अलग हो सकती है। क्योंकि, एक ही दिन दिन चुनाव कराना संभव नहीं है। आगामी फरवरी में विधानसभा बजट सत्र से पहले दोनों चुनाव कराने की योजना है। संभावना है कि जनवरी महीने में निगम एवं पंचायत चुनाव कराया जाएगा।



SBI ब्रांच स्टाफ ने महिला का अकाउंट कर दिया खाली , 420 का केस दर्ज



KBC की तरह किसानों के साथ फास्टेस्ट फिंगर्स खेल रही सरकार



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में नगर निकाय और पंचायत चुनाव कब होंगे ?
    चुनाव दिसंबर या जनवरी में होने की संभावना है और ये फरवरी में विधानसभा बजट सत्र से पहले हो सकते हैं। दोनों चुनावों की तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं।
  2. इस बार चुनाव किस तरीके से होंगे ?
    इस बार नगर निकाय और पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। इसके लिए कुछ जिलों में टेंडर भी जारी किए गए हैं।
  3. चुनाव की घोषणा के बाद कब आचार संहिता लागू होगी ?
    जैसे ही चुनाव की आधिकारिक घोषणा होगी, प्रदेश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव से पहले अंतिम मतदाता सूची 11 दिसंबर को जारी की जाएगी।


Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़
  • election
  • New Raipur News
  • छत्तीसगढ़ चुनाव आयोग
  • raipur news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today