कोवीशील्ड पर प्रियंका गांधी बोलीं: अब COVID सर्टिफिकेट से गायब हो गई पीएम की फोटो

Vikram Jain | May 02, 2024, 20:44 IST
PRIYANKA GANDHI
प्रियंका गांधी ने चिरमिरी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, मोदी खुद को बड़ा ईमानदार बताते हैं लेकिन इस देश में भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी स्कीम वे ही लेकर आए। यह स्कीम थी जो चंदा देगा, उसका नाम गुप्त रहेगा।

RAIPUR. लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने ताकत झोंक दी है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ के चिरमिरी पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने पीएम मोदी पर निशाना साधा (Targeted PM Modi)। प्रियंका गांधी ने कोविड वैक्सीन कोवीशील्ड (covid vaccine covishield) को लेकर आई रिपोर्ट समेत कई मुद्दो को उठाते हुए मोदी सरकार पर जमकर जमकर हमला बोला। इस दौरान प्रियंका गांधी ने जनता से कोरबा लोकसभा सीट (Korba Lok Sabha seat) से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत (Jyotsna Mahant) के पक्ष मतदान करने की अपील की।



मोदी जी ने बड़े-बड़े मित्रों से लिया चंदा


कोरबा लोकसभा सीट के चिरमिरी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी खुद को बड़ा ईमानदार बताते हैं, लेकिन इस देश में भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी स्कीम लेकर आए। यह स्कीम थी, जो चंदा देगा, उसका नाम गुप्त रहेगा। इसके तहत अपने बड़े-बड़े मित्रों से चंदा लिया। पहले उनके ऊपर छापा मारा, फिर चंदा लेकर जांच बंद कर दी। इस दौरान उन्होने गुजरात में पुल गिरने की घटना का उदाहरण दिया।



जनसभा में उन्होंने कोरोना वैक्सीन 'कोवीशील्ड' को लेकर आई रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि, टीका लगवाकर कुछ लोग मर गए, कुछ बीमार हो गए। पहले सर्टिफिकेट मिलता था, तो उसमें मोदी जी की फोटो होती थी, लेकिन अब लगवाओगे तो नहीं मिलेगी।



मोदी सरकार में गरीबों के साथ हुआ अन्याय


पीएम पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी की सरकार में गरीबों के साथ अन्याय हुआ, खरबपतियों और उद्योगपतियों के साथ नहीं हुआ। बड़े-बड़े भ्रष्ट नेताओं को अपने पार्टी में डाल रखा है। जो दूसरी पार्टियों के नेता थे। पहले उन पर दबाव डाला, जांच शुरू की। जब उनकी पार्टी में आ गए तो वह दूध के धुले हो गए। मोदी जी ने देश की संपत्ति को अपने मित्रों को सौंप दिया।



प्रियंका गांधी ने कहा कि भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की बात की। उन्होंने इसके लिए काम किया, लेकिन कुछ पार्टियों और बीजेपी को ये पसंद नहीं आया। भूपेश बघेल ने प्रदेश को आगे बढ़ने की काफी कोशिश की, इस वजह से उन पर काफी प्रहार हुआ। दिल्ली ने भी सभी ने छत्तीसगढ़ के बारे में देखा और सुना। यह बात बीजेपी को पसंद नहीं आई। बीजेपी की राजनीति कुछ अलग है। चिरमिरी में सबसे पुराना कोयला खदान है। खदान के राष्ट्रीयकरण का काम इंदिराजी ने किया था। आज देश में मजदूर विरोधी राजनीति चल रही है।



ये खबर भी पढ़ें...


BJP का मेगा प्लान, CM से लेकर मंत्री, MLA को वोटिंग की अहम जिम्मेदारी




देश में आज किसान और गरीब विरोधी राजनीति


बीजेपी के नेता देश की खुशहाली की बात करते हैं, लेकिन ये आपकी बात नहीं करते। आज जो देश में राजनीति है, वो किसानों, श्रमिकों, गरीबों के विरोधी राजनीति चल रही है। आपकी कई बातें हैं, आपकी दिक्कतें हैं, लेकिन उनकी बातें नहीं हो रही हैं। आपके मंचों पर बड़ी-बड़ी बातें होती हैं, जी-20 की बातें होती हैं, लेकिन आपके संघर्षों की बातें नहीं होती हैं। महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, महिलाएं जलाई जा रही हैं, उनका शोषण हो रहा है, जो कर रहा है, सरकार उसे बचाने में लगी है।



ये खबर भी पढ़ें...




चिरमिरी की सुंदरता की जमकर तारीफ


चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने चिरमिरी की सुंदरता की जमकर तारीफ की। उन्होने कहा कि मेरी दादी कहती थीं कि आदिवासी भाई-बहनों ने हमेशा प्रकृति का सम्मान किया है। यह राम कुमार दुबे की भी जन्मभूमि है। यह आपकी जमीन के महापुरुष हैं। सभी ने अपनी भूमिका निभाई। यहां प्रदेश के कई इलाके से लोग आए और खदानों में उन्हें रोजगार मिला। सभी ने अपनी धरती के लिए मेहनत की। बच्चों के भविष्य के लिए सभी ने मेहनत की है।



ज्योत्सना महंत और सरोज पाण्डेय के बीच टक्कर


बता दे कि कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी ने इस बार पार्टी की कद्दावर नेत्री सरोज पांडेय को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने फिर से सांसद ज्योत्सना महंत पर ही भरोसा जताया है। दोनों महिला प्रत्याशियों के कारण हॉट सीट बन गई हैं। इस सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है। कांग्रेस और बीजेपी के नेता इस सीट पर जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरबा पहुंचकर चुनावी सभा की थी। गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ज्योत्सना महंत के लिए मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर की जनता से वोट मांगने चिरमिरी पहुंची। प्रियंका का यह दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा था। इससे पहले दूसरे चरण के प्रचार के लिए उन्होंने राजनांदगांव और कांकेर में चुनाव प्रचार किया था।



Tags:
  • priyanka gandhi
  • प्रियंका गांधी
  • jyotsna mahant
  • ज्योत्सना महंत
  • covid vaccine covishield
  • Korba Lok Sabha seat
  • Targeted PM Modi
  • कोविड वैक्सीन कोवीशील्ड
  • कोरबा लोकसभा सीट
  • पीएम मोदी पर निशाना साधा