BJP का मेगा प्लान, CM से लेकर मंत्री, MLA को वोटिंग की अहम जिम्मेदारी
Vikram Jain | May 02, 2024, 16:58 IST
BJP
छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में 7 मई को 7 सीटों पर मतदान होना है। प्रदेश की सभी सीटों पर जीत के अपने लक्ष्य के लिए बीजेपी ने मेगा प्लान तैयार किया है। इसके तहत बीजेपी ने मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
अरुण तिवारी, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए पिछले दो चरणों में जिस तरह की वोटिंग हुई है उससे बीजेपी टेंशन में है। इस वोटिंग से ये कहीं से नजर नहीं आया कि लोग उत्साह से वोट डालने निकल रहे हैं। आखिरी सात सीटों में वोटिंग बढ़ाने के लिए बीजेपी ने मेगा प्लान तैयार किया है। इस प्लान में सीएम विष्णुदेव साय ( CM Vishnudev Say ) से लेकर मंत्री, विधायक, संगठन नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से बूथ कमेटी तक की कड़ियों को इसमें जोड़ा गया है। यह पूरा प्लान अमित शाह के निर्देश पर प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन (State in-charge Nitin Naveen) ने तैयार किया है। वे खुद भी हर लोकसभा के नेताओं की अलग-अलग बैठकें कर रहे हैं। नेताओं की बैठक में उन्होंने साफ कहा कि अकेले मोदी के चेहरे के भरोसे चुनाव नहीं जीतेंगे, उसके लिए वोट डलवाने पड़ेंगे और यह काम सबको करना पड़ेगा।
चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की सात सीटों पर वोटिंग (Voting on seven seats of Chhattisgarh) होना है। इन सीटों में राजधानी रायपुर भी शामिल है। जिस तरह से दो चरणों में चार सीटों पर मतदान हुआ है उससे बीजेपी खुश नहीं है। एक तो तेज गर्मी और उस पर लोगों में उत्साह का नजर न आना बीजेपी की टेंशन बढ़ा रहा है। सात मई को प्रदेश की सात सीटों पर वोटिंग होगी। इसको लेकर अब पूरी कमान प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने संभाल ली है। अमित शाह के निर्देश पर नितिन नवीन ने पूरा प्लान तैयार किया है। वे अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों की बैठक में भी इस प्लान को समझा रहे हैं।
नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं की एक बैठक में कहा कि मोदी के पक्ष में माहौल है लेकिन उसके लिए वोट डलवाने पड़ेंगे। अकेले मोदी के चेहरे पर चुनाव नहीं जीत सकते जब तक कि लोगों का समर्थन वोट के रुप में ईवीएम तक न जाए। नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से ये भी कहा कि वे जीत के ओवर कॉन्फिडेंस में न रहें। कार्यकर्ताओं ने जब भूपेश बघेल की सीट पर बीजेपी की स्थिति के बारे में बताया तो नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस की हालत ऐसी है कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी अपनी सीट नहीं बचा पा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ : चिरमिरी से प्रियंका गांधी ने साधा PM MODI पर निशाना, कहा-हवा में बातें करते हैं पीएम
अब आपको बताते हैं बीजेपी का वो प्लान जो उसने आखिरी चरण की सात सीटों को जीतने के लिए बनाया है। यह प्लान खासतौर पर अमित शाह के निर्देश पर बनाया गया है। इसके लिए सत्ता और संगठन के सभी नेताओं को वोट डलवाने के लिए लगाया जा रहा है। हर कार्यकर्ता को कम से कम दस वोट डलवाने की जिम्मेदारी जी जा रही है। सीएम से लेकर बूथ कमेटी तक के कार्यकर्ताओं को इस प्लान में शामिल किया गया है।
सीएम, मंत्री, विधायक, मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद यानी सीएम सीधे मंत्रियों से कनेक्ट रहेंगे, मंत्री सभी विधायकों से, विधायक महापौर और सभी नगरपालिका अध्यक्षों से और मेयर और नगर पालिका अध्यक्ष,उपाध्यक्ष अपने पार्षदों से जुड़े रहेंगे। मतदान में किसका,कितना योगदान रहा इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार हेागी। ये सभी नेता न सिर्फ आपस में जुड़ेंगे बल्कि अपने से नीचे वाले की मॉनिटरिंग भी करेंगे।
Drishyam movie देखकर कर दी हत्या , 1 महीने बाद खुलासा
इसी तरह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव (BJP State President Kiran Singh Dev) अपने पदाधिकारियों से, पदाधिकारी जिला अध्यक्षों से जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्षों से मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्रों से और शक्ति केंद्र बूथ कमेटी से सीधे जुड़े रहेंगे। इनकी भी पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बूथ कमेटी के हर कार्यकर्ता को कम से कम दस वोट डलवाने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही जो लोग बाहर हैं उनको भी छह मई को मतदान केंद्र तक लाने के लिए भी कार्यकर्ताओं को तैयार किया गया है।
इस पूरे प्लान का खास मकसद यह है कि यह नजर आना चाहिए कि लोग उत्साह के साथ मोदी को वोट देने के लिए आ रहे हैं। कम वोटिंग से कांग्रेस को उम्मीद बढ़ गई है कि उनके खाते में कुछ सीटें आ सकती हैं। हालांकि सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दूसरे चरण के मतदान के बाद टेलीफोन पर बात कर ये भरोसा दिलाया है कि वोटिंग उनके पक्ष में ही हुई है। अब आने वाली सात तारीख दिखाएगी कि बीजेपी का ये मेगा प्लान कितना कारगर साबित हुआ है।
प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने संभाली कमान

ओवर कॉन्फिडेंस में न रहें कार्यकर्ता
नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं की एक बैठक में कहा कि मोदी के पक्ष में माहौल है लेकिन उसके लिए वोट डलवाने पड़ेंगे। अकेले मोदी के चेहरे पर चुनाव नहीं जीत सकते जब तक कि लोगों का समर्थन वोट के रुप में ईवीएम तक न जाए। नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से ये भी कहा कि वे जीत के ओवर कॉन्फिडेंस में न रहें। कार्यकर्ताओं ने जब भूपेश बघेल की सीट पर बीजेपी की स्थिति के बारे में बताया तो नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस की हालत ऐसी है कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी अपनी सीट नहीं बचा पा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ : चिरमिरी से प्रियंका गांधी ने साधा PM MODI पर निशाना, कहा-हवा में बातें करते हैं पीएम
हर कार्यकर्ता को कम से कम दस वोट डलवाने का जिम्मा
अब आपको बताते हैं बीजेपी का वो प्लान जो उसने आखिरी चरण की सात सीटों को जीतने के लिए बनाया है। यह प्लान खासतौर पर अमित शाह के निर्देश पर बनाया गया है। इसके लिए सत्ता और संगठन के सभी नेताओं को वोट डलवाने के लिए लगाया जा रहा है। हर कार्यकर्ता को कम से कम दस वोट डलवाने की जिम्मेदारी जी जा रही है। सीएम से लेकर बूथ कमेटी तक के कार्यकर्ताओं को इस प्लान में शामिल किया गया है।
मेगा प्लान में बनाई गई इस तरह की चेन
सीएम, मंत्री, विधायक, मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद यानी सीएम सीधे मंत्रियों से कनेक्ट रहेंगे, मंत्री सभी विधायकों से, विधायक महापौर और सभी नगरपालिका अध्यक्षों से और मेयर और नगर पालिका अध्यक्ष,उपाध्यक्ष अपने पार्षदों से जुड़े रहेंगे। मतदान में किसका,कितना योगदान रहा इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार हेागी। ये सभी नेता न सिर्फ आपस में जुड़ेंगे बल्कि अपने से नीचे वाले की मॉनिटरिंग भी करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें...
Drishyam movie देखकर कर दी हत्या , 1 महीने बाद खुलासा
पदाधिकारियों से सीधे जुड़ेंगे किरण सिंह देव
इसी तरह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव (BJP State President Kiran Singh Dev) अपने पदाधिकारियों से, पदाधिकारी जिला अध्यक्षों से जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्षों से मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्रों से और शक्ति केंद्र बूथ कमेटी से सीधे जुड़े रहेंगे। इनकी भी पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बूथ कमेटी के हर कार्यकर्ता को कम से कम दस वोट डलवाने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही जो लोग बाहर हैं उनको भी छह मई को मतदान केंद्र तक लाने के लिए भी कार्यकर्ताओं को तैयार किया गया है।
सीएम ने पीएम मोदी को दिया भरोसा
इस पूरे प्लान का खास मकसद यह है कि यह नजर आना चाहिए कि लोग उत्साह के साथ मोदी को वोट देने के लिए आ रहे हैं। कम वोटिंग से कांग्रेस को उम्मीद बढ़ गई है कि उनके खाते में कुछ सीटें आ सकती हैं। हालांकि सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दूसरे चरण के मतदान के बाद टेलीफोन पर बात कर ये भरोसा दिलाया है कि वोटिंग उनके पक्ष में ही हुई है। अब आने वाली सात तारीख दिखाएगी कि बीजेपी का ये मेगा प्लान कितना कारगर साबित हुआ है।
गालाबेरी पंचायत में 4 बार हुई रिकाउंटिंग, फिर भी बराबर रहा स्कोर, जानें कैसे तय हुआ विजेता
By Jageshwar Prasad
इस बार खास होगी बाबा महाकाल की दिवाली, पांच दिन दीपों से जगमगाएगा मंदिर, जानें पांच दिन के उत्सव की खास बातें
By Kaushiki
MP में MSME के लिए बनेगी नई सरकारी कंपनी: जमीन से लेकर इंसेंटिव तक की मिलेगी सुविधाएं, जानें सरकार का प्लान
By Arohi Raj
रीवा से 3 जनवरी को निकलेगी भारत गौरव ट्रेन, 12 दिन में होंगे दक्षिण भारत के मंदिरों की सैर, ऐसें करें बुकिंग
By Kaushiki
पत्नी को था लग्जरी कार का शौक, कर्मचारी ने शोरूम से चुराई 23 लाख की कार, ऐसे पकड़ा गया आरोपी
By Arohi Raj
सिंहासन छत्तीसी : मेडम की सियासत ढलान पर,PSO की हनक आसमान पर, तमंचे पर हो रही बैठक,मीटिंग में उतरी माननीय की लू
By Arun Tiwari
जिस FSL रिपोर्ट से महिला अधिकारी जेल गईं, उसी पर उठे सवाल; डिप्टी डायरेक्टर को चार्जशीट
By Ashish Bhardwaj