गैस रिफि​लिंग पर 500 रुपए की सब्सिडी, SHG का कर्ज माफ, 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ, प्रियंका ने की खैरागढ़ में 8 बड़ी घोषणाएं

Chandresh Sharma | Oct 30, 2023, 24:00 IST
Share
गैस रिफि​लिंग पर 500 रुपए की सब्सिडी, SHG का कर्ज माफ, 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ, प्रियंका ने की खैरागढ़ में 8 बड़ी घोषणाएं
गैस रिफि​लिंग पर 500 रुपए की सब्सिडी, SHG का कर्ज माफ, 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ, प्रियंका ने की खैरागढ़ में 8 बड़ी घोषणाएं

खैरागढ़ में नामांकन रैली से पहले आयोजित आम सभा में कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने 8 बड़ी घोषणाएं की है। इन अठ घोषणाओं को मिलाकर कांग्रेस ने अब तक कुल 15 घोषणाएं अलग'अलग मंचों पर की हैं।

गंगेश द्विवेदी/RAIPUR. खैरागढ़ में नामांकन रैली से पहले आयोजित आम सभा में कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने 8 बड़ी घोषणाएं की है। इन अठ घोषणाओं को मिलाकर कांग्रेस ने अब तक कुल 15 घोषणाएं अलग'अलग मंचों पर की हैं। उनहोंने छत्तीसगढ़ महतारी न्याय योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ होगा। महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह का कर्ज माफ किया जाएगा। महिलाओं के सक्षम योजना अंतर्गत लिए गए ऋण भी माफ किए जाएंगे। प्रियंका ने ये घोषणाएं खैरागढ़ के जालबांधा में आयोजित सभा में की।

रानी पद्मावती दादी की मित्र थी

प्रियंका ने अपने भाषण के शुरुवात में ही खैरागढ रियासत की रानी पद़मावती से अपनी दादी इदिरा गांधी की बचपन की मित्रता का जिक्र करते हुए कहा कि रानी साहिबा ने इंदिरा गांधी के नाम पर ही अपनी बेटी का नाम रखा और बाद में जब उन्‍होंने बेटी के नाम से इंदिरा कला एवं संगीत विवि खोला तो इंदिरा जी उसका उद्घाटन करने यहां आई थी। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री भूपेश की ओर इशारा करते हुए कहा क‍ि अब यह संबंध कांग्रेस की ओर से मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल निभा रहे हैं।

उपचुनावके परिणाम आते ही जिला बना दिया

प्रियंका ने कहा कि हमारी सरकार ने खैरागढ़ को जिला बनाकर अपना वादा पूरा किया। आपके सामने भूपेश जी ने उपचुनाव में वादा किया था कि जिला बनेगा। नतीजा आने के 3 दिन बाद ही जिला बनाने की घोषणा कर दी। छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के लिए महतारी न्याय योजना में गैस रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी का मतबल जो आपकी संपत्ति है आपके पैसे हैं आपको वापस कर रहे हैं और केंद्र की सरकार आपसे छीनकर उद्योगपतियों को दे रही है। उनको कौड़ियों के दामों में बेची जा रही है। आप सोच-समझकर अपना वोट नहीं देंगे तो आगे जाकर 5 साल में छत्तीसगढ़ में भी यही नौबत आएगी।

गुजरात मॉडल झूठा

प्रियंका ने आगे कहा कि आपको देखकर नोग कहते हैं कि छत्तीसगढ़ का मॉडल गुजरात मॉडल से अच्छा है। गुजरात का मॉडल तो झूठा था और दूर से चमकता था। देश में भी यही किया, संपत्ति को बेच दिया। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

हमारी सोच शुरू से महात्‍मा गांधी की सोच

प्रियंका ने कहा कि हमारी सोच शुरू से वही है, जो महात्मा गांधी की सोच थी। जब तक ग्रामीण विकास पूरा नहीं होगा, जब तक ग्रामीण अपने पैरों पर खड़ा नहीं होगा। ये कांग्रेस पार्टी की सोच है।कांग्रेस ने संविधान की नींव डाली। जिसमें आपको वोट डालने का अधिकार मिला। ये सोच है कांग्रेस पार्टी की। हमने सत्याग्रह किया, अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। ये नेताओं से आजादी की लड़ाई नहीं थी, ये जनता के लिए आजादी की लड़ाई थी। वो महापुरुष जो इस देश के लिए शहीद हुए वो चाहते थे कि एक-एक भाई को एक-एक बहन को सत्ता अपने हाथ में मिले। जिससे वो अपने जीवन में बदलाव ला सकें। ये कांग्रेस पार्टी की नींव है और यही विचारधारा है। जो देश की संपत्ति है, देश की जनता से छीनी जा रही है, उसे प्रदेश की सरकार ने वापस किया है।हमने 10 हजार गौठान बनाकर रोजगार भी दिया। कांग्रेस की सोच आपको आगे बढ़ाना है।

भाजपा नेताओं पर प्रहार जातिगत जनगणना पर चुप क्‍यों हो जाते हैं

जब कांग्रेस जाति जनगणना की बात करती है तो भाजपा के नेता चुप हो जाते हैं। जब लोगों की गिनती ही नहीं होगी तो गांव का विकास कैसे करेंगी। बिहार में गिनती हुई तो ओबीसी एससी,एसटी के आंकड़े पता चले। सारे पार्टी कह रही गिनती करो। महिला आरक्षण की बात करते हैं। पास तो हो गई लेकिन दस सालों तक लागू नहीं होगी।

सोच समझकर वोट डालिए, कांग्रेस का साथ देंगे तो अगले पांच सालों तक छत्तीसगढ़ में फिर विकास की बयार बहेगी

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- 1 नवंबर से प्रति एकड़ बीस क्विंटल धान खरीदी होगी। सरकार बनते ही हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। हमारे ऐलान से बीजेपी वालों को दर्द हो रहा है। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। साढ़े 17 लाख किसानों को आवास देंगे, महुआ, ईमली और आमचूर के समर्थन मूल्य में दस फीसदी वृद्धि करेंगे, लोगों को 10 लाख तक मुफ्त इलाज देंगे।

खैरागढ़ में पहले चरण में होगी वोटिंग

छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होनी है और खैरागढ़ सीट पहले चरण की सीट है। खैरागढ़ से प्रियंका सीधे बिलासपुर जाएंगी। दोपहर को 3.15 बजे बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। हालांकि बिलासपुर में दूसरे चरण में चुनाव होना है। बिलासपुर में सभा के बाद शाम को 5 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए प्रियंका रवाना हो जाएंगी।

ये हैं आठ प्रमख घोषणाएं

1;महतारी न्याय योजना में गैस रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी मिलेगी।

2; कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश के 49 लाख 63 हजार​ बिजली उपभोक्ताओं में से 42 लाख उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत 200 यूनिट से कम है, उनका पूरा बिल माफ होगा। बाकी को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त।

3;महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह का कर्ज माफ किया जाएगा। महिलाओं सक्षम योजना अंतर्गत लिए गए ऋण माफ

4; 1000 ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनेंगे। अभी 300 पार्क हैं।

5; राज्य के सभी 6000 सरकारी हायर सेकेंडरी और हाई स्कूलों को आत्मानंद में अपग्रेड किया जाएगा।

6; सड़क दुर्घटना और अन्य आकस्मिक दुर्घटना में निशुल्क सहायता छत्तीसगढ़ निवासियों के ​लिए।

7; परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6000 मालिकों के 2018 से बकाया टैक्स माफ।

8; किसानों से तीवरा में एमएसपी में खरीदा जाएगा

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़
  • Priyanka Gandhi made 8 big announcements in Khairagarh
  • Priyanka Gandhi's general meeting
  • खैरागढ़ में प्रियंका गाँधी
  • किये 8 बड़े ऐलान
  • प्रियंका गाँधी की आमसभा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि