छत्तीसगढ़ पहुंची राहुल गांधी की यात्रा, कहा- PM मोदी जन्म से OBC नहीं

Vikram Jain | Published:
Share
Rahul Gandhi
छत्तीसगढ़ पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया।

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंची। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जातीय जनगणना के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ओबीसी वर्ग से नहीं आते, बल्कि वे सामान्य वर्ग से आते हैं।

RAIPUR. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) पहुंची। यात्रा ने ओडिशा से रायगढ़ जिले में प्रवेश किया। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जातीय जनगणना (caste census) के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ओबीसी वर्ग से नहीं आते, बल्कि वे सामान्य वर्ग से आते हैं। उन्होंने कहा कि 2000 में गुजरात सरकार ने उनकी जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल कर लिया।

'हम इस मुद्दे को नहीं छोड़ेंगे'


जातीय जनगणना को लेकर राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश में जो 90 ब्यूरोक्रेट में कितने ओबीसी हैं, राहुल गांधी ने कहा कि देश में केवल दो जाति अमीर-गरीब नहीं हैं, यहां अलग-अलग जातियां हैं, इसलिए सरकार को जातीय जनगणना करनी पड़ेगी। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को नहीं छोड़ेगी। ये सामाजिक न्याय की बात है।

देश में हो रहा अन्याय


राहुल गांधी ने आगे कहा कि एक साल पहले हमने कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा शुरू, कई लोग इसके खिलाफ उतरे, हमारी पहली यात्रा से नारा निकला था 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान' अब दूसरी यात्रा में हमने इसमें न्याय शब्द जोड़ दिया, क्योंकि हमने देखा कि देश में अन्याय हो रहा है, देश में अन्याय का नफरत और हिंसा से लिंक है। उन्होंने कहा, 'आज हमारे हिंदुस्तान में युवाओं को रोजगार नहीं मिलता। महंगाई बढ़ती जा रही है, आदिवासियों की जमीनें छीनी जा रही हैं।'

'मीडिया में कितने आदिवासी और पिछड़े हैं'


ओडिशा में हुई प्रेस वार्ता का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पत्रकार ने पूछा कि आप हर भाषण में कह रहे हो पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों को हक मिलना चाहिए, क्या इससे देश नहीं बंट रहा है।' तब मैंने कहा कि आप बताइए नेशनल मीडिया में कितने दलित, आदिवासी, पिछड़े हैं। नेशनल मीडिया में कितने अखबार के मालिक पिछड़े वर्ग के हैं। कितने मालिक दलित वर्ग के हैं। कितने मालिक आदिवासी वर्ग के हैं। मेरे इस सवाल के जवाब में पत्रकार के पास कोई जवाब नहीं था

Tags:
  • पीएम मोदी
  • राहुल गांधी
  • न्याय यात्रा
  • छत्तीसगढ़
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर