छत्तीसगढ़ में लैंडस्लाइड से रेलवे ट्रैक जाम, किरंदुल-जगदलपुर के बीच चलने वाली ट्रेनें फंसी
The Sootr CG | Sept 24, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ में लैंडस्लाइड से रेलवे ट्रैक जाम, किरंदुल-जगदलपुर के बीच चलने वाली ट्रेनें फंसी
छत्तीसगढ़ में कोरापुट-विशाखापटनम मार्ग पर भूस्खलन से रेलमार्ग बाधित हो गया, इसके चलते विशाखापटनम से किरंदुल और जगदलपुर के बीच चलने वाली ट्रेनें कोरापुट में ही फंसी हुई हैं
RAIPUR. लगातार हो रही बारिश से कई जगह भूस्खलन की खबरें मिलती हैं, जिससे रेल के अलावा अन्य यातायात प्रभावित होती हैं। इस बीच, बस्तर से लगे सीमा पर एक बार लैंडस्लाइड हुआ है। शनिवार की देर रात कोरापुट-विशाखापटनम मार्ग पर भूस्खलन से रेलमार्ग बाधित हो गया। इसके चलते विशाखापटनम से किरंदुल और जगदलपुर के बीच चलने वाली ट्रेनें कोरापुट में ही फंसी हुई हैं।
रेल्वे सूत्रों के मुताबिक देर रात दो से तीन बजे के बीच मनबर और जरटी स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ। रेलमार्ग पर पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा आकर गिरने से ट्रैक और ओएचई केबल को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद मालगाड़ियां और यात्री ट्रेनें बाधित हैं। रेलवे ने मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी तक रेल सेवा बहाल नहीं किया गया है।
राउरकेला से जगदलपुर आने वाली एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस कोरापुट में रद कर दी गई है। जगदलपुर से सुबह पांच बजे हावड़ा के लिए रवाना हुई समलेश्वरी एक्सप्रेस जयपुर से वापस जगदलपुर लौट रही है। किरंदुल पैसेंजर को दंतेवाड़ा से जयपुर के बीच चलाया जाएगा। रेल अधिकारियों ने बताया है की लाइन क्लियर होने में दिन भर का समय लग सकता है।
हादसे के बाद मालगाड़ियां और यात्री ट्रेनें बाधित
ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA