यात्रियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली-छठ पर्व पर सफर करने वालों को रेलवे वापसी टिकट में देगी छूट

Kanak Durga Jha | Aug 11, 2025, 14:43 IST
Share
Railways give discount return tickets traveling Diwali Chhath festival
Railways give discount return tickets traveling Diwali Chhath festival

Railways give discount return tickets : दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने इस बार खास तोहफा तैयार किया है।

दिवाली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने खास पहल की है। इस बार रेलवे प्रयोग के तौर पर राउंड ट्रिप पैकेज योजना शुरू करने जा रहा है। इस योजना के तहत, वापसी की यात्रा के मूल किराए पर यात्रियों को 20% की छूट मिलेगी। रेलवे की ओर से यह ऑफर 13 से 26 अक्टूबर के बीच यात्रा करने वालों के लिए लागू होगा। इसकी बुकिंग 14 अगस्त से शुरू की जाएगी।

वापसी यात्रा टिकटों पर मिलेगी छूट

योजना के मुताबिक, जो यात्री अपनी आने-जाने की दोनों टिकट एक साथ बुक करेंगे, उन्हें लाभ मिलेगा। वहीं, 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच यात्रा के लिए बुकिंग कराने पर, वापसी यात्रा टिकटों पर वर्तमान 60 दिनों की अग्रिम आरक्षण अवधि लागू नहीं होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह सुविधा केवल उन्हीं यात्रियों के लिए मान्य होगी जो इस अवधि में वापसी की यात्रा भी चुनेंगे।

त्योहारी सीजन में बढ़ जाती है संख्या रायपुर स्टेशन से प्रतिदिन 70 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। त्योहारी सीजन में यह संख्या काफी बढ़ जाती है। खासतौर पर उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनें—सारनाथ, साउथ बिहार, हटिया, गोंडवाना, छत्तीसगढ़, गोंदिया-बरौनी और समत्ता—में लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिलती है। कई बार इन ट्रेनों में वेटिंग 100 से अधिक हो जाती है और नो रूम की स्थिति बन जाती है।

रेलवे की नई राउंड ट्रिप पैकेज योजना

  • आने-जाने की टिकट साथ बुक करने पर वापसी किराए पर 20% छूट मिलेगी।
  • 17 नवंबर से 1 दिसंबर की वापसी यात्रा पर 60 दिन की अग्रिम बुकिंग नियम लागू नहीं होगा।
  • यह ऑफर सिर्फ उन्हीं यात्रियों के लिए मान्य होगा जो दोनों ओर की यात्रा एक साथ बुक करेंगे।
  • रायपुर से रोजाना 70 हजार यात्री सफर करते हैं, त्योहार में यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है।
  • विशेष ट्रेनों के साथ यह योजना टिकट संकट को काफी हद तक कम करेगी।

योजना से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

त्योहारों के दौरान, रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन भी करता है, ताकि यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। अब राउंड ट्रिप पैकेज योजना से यात्रियों को और सुविधा मिलेगी। यह न केवल किराए में बचत दिलाएगी, बल्कि टिकट की अग्रिम बुकिंग में भी सहूलियत प्रदान करेगी।

FAQ

  1. राउंड ट्रिप पैकेज योजना कब लागू होगी?
    यह योजना 13 से 26 अक्टूबर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए है।
  2. टिकट बुकिंग कब शुरू होगी?
    बुकिंग 14 अगस्त से शुरू की जाएगी।
  3. कितनी छूट मिलेगी?
    वापसी के किराए पर 20% की छूट दी जाएगी।
Indian Railway | Indian Railway News | indian railway update | भारतीय रेलवे यात्री सुविधा शुल्क

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Indian Railway
  • Indian Railway News
  • indian railway update
  • भारतीय रेलवे यात्री सुविधा शुल्क
  • वापसी यात्रा टिकटों पर मिलेगी छूट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती