जमीन बेचने से मिले पैसे उड़ा रहे थे...सगी बहन ने रकम बचाने डकैती डलवाई

Marut raj | Feb 13, 2025, 20:41 IST
Raipur 60 lakh robbery case accused arrested the sootr
Raipur 60 lakh robbery case accused arrested : जमीन बेचने के बाद जो रुपए घर पर रखे हुए थे, उसे पीड़ित परिवार लगातार खर्च कर रहे थे। इससे उस बहन को चिंता थी कि इसी तरह सारे पैसे खत्म हो जाएंगे।

Raipur 60 lakh robbery case accused arrested : रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के दिन दिनदहाड़े करीब 20 मिनट के अंदर 65 लाख की डकैती की वारदात हुई थी। यह डकैती खम्हारडीह थाना इलाके के अनुपम नगर में हुई थी। डकैत कमांडो ड्रेस पहनकर घर के भीतर घुसे। बुजुर्गों को पिस्टल अड़ाकर बंधक बना लिया। फिर डराने के लिए नकली इंजेक्शन लगाया। इस दौरान उन्होंने लाल सलाम कहते हुए कहा कि हल्ला किया तो घर को बम से उड़ा देंगे। पुलिस ने इस पूरे मामले को सुलक्षा लिया है। इसके साथ ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।



ये खबर भी पढ़ें... 108 एम्बुलेंस चलाने वाली कंपनी की चोरी पकड़ी गई...30 करोड़ रुपए सरेंडर





उल्लेखनीय है कि कार से उतरते हुए 5 डकैत CCTV कैमरे में कैद हुए थे। इसमें एक महिला भी थी। पांचों डकैतों ने प्रेमा वेल्लू (71 ), रजनी वेल्लू (67) और मनोहर वेल्लू (70) को बंधक बनाकर डकैती की। ये तीनों आपस में भाई-बहन हैं और साथ रहते हैं। इनमें से किसी ने शादी नहीं की है।



पीड़िता की सगी बहन इसलिए थी परेशान

रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा के अनुसार इस मामले में पीड़िता की एक बहन ने रिटायर्ड फौजी के साथ मिलकर योजना बनाई थी। जमीन बेचने के बाद जो रुपए घर पर रखे हुए थे, उसे पीड़ित परिवार लगातार खर्च कर रहे थे। इससे उस बहन को चिंता थी कि इसी तरह सारे पैसे खत्म हो जाएंगे। वह एक NGO के माध्यम से सोम शेखर से मिली थी। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। उसने शेखर को पैसों की पूरी जानकारी दी थी। हालांकि पुलिस ने पीड़िता की बहन को आरोपी नहीं बनाया है। इससे आशंका है कि उस महिला की मिलीभगत वारदात में थी या नहीं यह साफ नहीं हुआ है।



ये खबर भी पढ़ें... 26 फरवरी तक शराब दुकानें बंद रहेंगी , छत्तीसगढ़ शासन का आदेश



महाराष्ट्र से आए थे डकैती डालने

डकैती के लिए भीतर नागपुर से आए हुए शाहिद और पिंटू घुसे थे। उनके साथ नेहा त्रिपाठी, मनुराज और अजय थे। बाकी अन्य सभी आरोपी बाहर से अलग-अलग रोल में वारदात में नजर बनाए रखे थे। इन्होंने डकैती के एक-दो दिन पहले दोपहिया वाहन में घर की रेकी भी की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के पास से 70 लाख का माल जब्त किया है। जिसमें दो कार और गहने भी हैं।



ये खबर भी पढ़ें... फ्रांस के राष्ट्रपति को भेंट में PM मोदी ने दी छत्तीसगढ़ की कलाकृति





पकड़े गए 10 आरोपियों के नाम

  1. ए. सोम शेखर, उम्र 56 साल, निवासी, रायपुर
  2. अजय ठाकुर, उम्र 38 साल, निवासी जिला दुर्ग
  3. राहुल त्रिपाठी, उम्र 43 साल, निवासी जिला राजनांदगांव, मूल रूप से जिला गोरखपुर (उ.प्र.)
  4. नेहा त्रिपाठी (राहुल त्रिपाठी की पत्नी), उम्र 41 साल, निवासी जिला राजनांदगांव, मूल रूप से जिला गोरखपुर (उ.प्र.)
  5. देवलाल वर्मा, उम्र 45 साल, निवासी रायपुर
  6. पुरूषोत्तम देवांगन, उम्र 33 साल, निवासी जिला बलौदाबाजार
  7. शाहिद पठान, उम्र 36 साल, निवासी महाराष्ट्र
  8. पिंटू सारवान, उम्र 23 साल, जिला बेमेतरा, वर्तमान पता महाराष्ट्र
  9. मनुराज मौर्य, उम्र 31 साल, निवासी जिला बिलासपुर
  10. कमलेश वर्मा, उम्र 31 साल, निवासी रायपुर

ये खबर भी पढ़ें... CG में UP पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली कर रहा था नकली दरोगा, पकड़ा गया





Tags:
  • Raipur News
  • CG News
  • cg news in hindi
  • रायपुर डकैती केस
  • रायपुर डकैती केस खुलासा
  • raipur robbery case
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live