CG में UP पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली कर रहा था नकली दरोगा, पकड़ा गया

Kanak Durga Jha | Feb 13, 2025, 19:40 IST
Share
fake police inspector extorting money in CG wearing UP police uniform
fake police inspector extorting money in CG wearing UP police uniform

बलौदाबाजार जिले की सोनाखान पुलिस ने फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर घुम रहा था। वर्दी का खौफ दिखाकर युवक लोगों से पैसे वसूल रहा था।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले की सोनाखान पुलिस ने फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, वह उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान 29 वर्षीय रोशन गौतम के रूप में हुई। वह कांशीराम कॉलोनी चिनहट, लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रहने वाला है। जिले के सोनाखान थाना क्षेत्र के रहने वाले पुनीराम सागर नामक व्यक्ति किसी काम से ग्राम महकम गया था।

सरकारी धन पर नहीं अपने पैसे खर्च कर महाकुंभ में डुबकी लगाएं सीएम

दो-दो स्टार वाली पुलिस की वर्दी पहनकर घुम रहा था आरोपी

वहां उसने एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहने बैठे देखा, जिसके कंधे पर दो-दो स्टार लगे थे और बैच भी लगा हुआ था। वह व्यक्ति खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का अधिकारी बताकर लोगों से बातचीत कर रहा था और यह कह रहा था कि यदि कोई काम हो तो उससे संपर्क करें। शक होने पर पुनीराम सागर ने इसकी जानकारी सोनाखान चौकी में दी।

पुलिस परिवार ने की BJP सांसद पर FIR की मांग , TI से की थी बदसलूकी

जांच और कार्रवाई

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि, वह उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी नहीं करता है और उसने फर्जी वर्दी खुद खरीदकर पहनी थी। वह लोगों को गुमराह कर खुद को पुलिस वाला बता रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से वर्दी, जूते, बेल्ट, टोपी आदि जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 108/2025, धारा 204 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ीए.... छत्तीसगढ़ के 75 लाख आदिवासी और 12 लाख इन्कम टैक्स पेयर को फायदा

ये खबर भी पढ़ीए....CG Breaking : प्रयागराज रवाना हुए CM साय, महाकुंभ में करेंगे स्नान

Tags:
  • crime news
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती