सरकारी धन पर नहीं अपने पैसे खर्च कर महाकुंभ में डुबकी लगाएं सीएम

Arun Tiwari | Published:
Share
Former CMr Bhupesh Baghel raised questions on the visit of CM Vishnudev Sai cabinet to Maha Kumbh the sootr
Former CMr Bhupesh Baghel raised questions on the visit of CM Vishnudev Sai cabinet to Maha Kumbh the sootr

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट समेत महाकुंभ की यात्रा पर सवाल खड़े किए हैं। सरकार के कुंभ स्नान पर भूपेश बघेल ने कहा कि कुंभ में अपनी श्रद्धा से जाना चाहिए।

Former CMr Bhupesh Baghel raised questions on the visit of CM Vishnudev Sai cabinet to Maha Kumbh : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट समेत महाकुंभ की यात्रा पर सवाल खड़े किए हैं। सरकार के कुंभ स्नान पर भूपेश बघेल ने कहा कि कुंभ में अपनी श्रद्धा से जाना चाहिए। दान भी देना है तो अपने जेब से देना चाहिए। धर्म-कर्म करने जाना चाहिए तो अपने पैसे से जाना चाहिए।



ये खबर भी पढ़ें... 108 एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली कंपनी के ठिकानों पर IT का छापा



आज तो रविदास जयंती है, उन्होंने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा। पहले मन को साफ रखना तभी पुण्य मिलेगा। मन साफ नहीं है तो कुछ भी कर ले कुछ लाभ नहीं मिलेगा। महाकुंभ में भगदड़ हुई जिसे सरकार बता रही है कि 15 से 20 करोड़ लोग स्थान कर रहे हैं इसकी गिनती हो रही है। लेकिन कितने लोग वहां अपने परिवार से बिछड़ गये, कितने लोग घायल हुए, कितने लोगों की मौतें हुई ये आज तक नहीं बता पा रहे है, ये छुपाना चाहते है।

ये खबर भी पढ़ें... अप्राकृतिक सेक्स से नहीं हुई थी पत्नी की मौत... ये कोई क्राइम भी नहीं



धान खरीदी में टारगेट भी पूरा नहीं कर पाई सरकार


धान खरीदी के संबंध में बघेल ने कहा कि धान खरीदी 160 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा था लेकिन 145 लाख मीट्रिक टन की ही खरीदी हुई इसका मतलब ये है कि किसानों की पूरी धान भी सरकार नहीं खरीद पाई। 15 लाख मीट्रिक टन कम खरीदी हुई। टोकन की कमी, बारदाने की कमी, अनावारी रिपोर्ट में कमी से किसानों को इस समय धान बेचने में काफी परेशानी हुई। कांग्रेस पार्टी लगातार किसानों के साथ खड़ी है।



ये खबर भी पढ़ें... पूर्व महापौर एजाज ढेबर हो सकते हैं गिरफ्तार, शराब घोटाले में पेशी आज

कहीं ईवीएम बंद तो कहीं वोट नहीं डाल पाए लोग


भूपेश बघेल ने कहा कि नगरीय निकाय के चुनाव संपन्न हुये और शांतिपूर्ण तरीके से हुये पर मतदाताओं को तकलीफ हुयी क्योंकि वार्ड का परीसिमन इस प्रकार से किया गया था वोटर कहीं का और मतदान कहीं पर और नाम इस प्रकार से काटा गया पत्नी का अलग बूथ में और पति का अलग बूथ में और कई तो ऐसे है घर कहीं पर हैं और पांच बूथ क्रास करके छठवें बूथ में मतदान करना पड़ा। परिसीमन गलत हुआ है इस मामले में हम लोगो ने शिकायत भी की।

ये खबर भी पढ़ें... 26 फरवरी तक शराब दुकानें बंद रहेंगी , छत्तीसगढ़ शासन का आदेश



पूरे प्रदेश में 90 से 100 जगह ईवीएम बंद पाया गया। ईवीएम बंद हुए तो कुछ जल्दी सुधर गए तो कुछ ईवीएम को सुधारने में घंटों लग गए। इस प्रकार से अव्यवस्था होती है तो लोग घर से नहीं निकलते। कांग्रेस पार्टी ने बहुत अच्छे ढंग से चुनाव लड़ा, सभी मिलजुलकर चुनाव लड़े और जो निगमों और नगर पंचायत, नगर पालिका स्पष्ट दिखाई दे रहा है, उसमें कांग्रेस को अच्छी बढ़त मिलेगी और नगर निगमों में भी अच्छे रिजल्ट आएंगे।

Tags:
  • Chhattisgarh CM Vishnudev Sai
  • सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट
  • प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • महाकुंभ
  • prayagraj maha kumbh mela 2025
  • prayagraj mahakumbh 2025
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर