पूर्व महापौर एजाज ढेबर हो सकते हैं गिरफ्तार, शराब घोटाले में पेशी आज
Marut raj | Published:
Former mayor Ejaz Dhebar accused in liquor scam the sootr
Former mayor Ejaz Dhebar accused in liquor scam : ईओडब्ल्यू-एसीबी ने डुप्लीकेट होलोग्राम का खुलासा किया था। उस समय अनवर ढेबर की जमीन खोदकर बड़े पैमाने पर डुप्लीकेट होलोग्राम निकाले गए थे।
Former mayor Ejaz Dhebar accused in liquor scam : छत्तीसगढ़ के चर्चित दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में पूर्व महापौर एजाज ढेबर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शराब घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू ( EOW ) ने एजाज ढेबर और उनके परिजनों को नोटिस दिया है। आज यानी 12 फरवरी 2025 को EOW कोर्ट में एजाज ढेबर की पेशी हो सकती है।
ये खबर भी पढ़ें... 26 फरवरी तक शराब दुकानें बंद रहेंगी , छत्तीसगढ़ शासन का आदेश
जानकारी के अनुसार जनवरी 2024 में ED ने ईओडब्ल्यू-एसीबी में एफआईआर दर्ज कराई थी। ED ने कहा था कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन के तत्कालीन एमडी एपी त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर के अवैध सिंडिकेट के जरिए दो हजार करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले को अंजाम दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... कोऑपरेटिव बैंक की 150 समितियों ने किया 100 करोड़ का घोटाला
ईओडब्ल्यू-एसीबी ने जांच शुरू करते हुए डुप्लीकेट होलोग्राम का खुलासा किया था। उस समय अनवर ढेबर की जमीन खोदकर बड़े पैमाने पर डुप्लीकेट होलोग्राम निकाले गए थे। अब ढेबर परिवार से पूर्व महापौर एजाज ढेबर और उनके करीबी रिश्तेदारों से ईओडब्ल्यू पूछताछ कर सकती है।
ये खबर भी पढ़ें... IAS-IPS अधिकारी वोट देने नहीं निकले, ऑफिसर्स कॉलोनी में महज 32% वोटिंग
उल्लेखनीय है कि हाल ही में शराब घोटाला मामले की जांच कर रही ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया था। कवासी लखमा फिलहाल जेल में है। ED ने अपने बयान में यह कहा था कि लखमा को हर महीने घोटाले क दो करोड़ रुपए कमीशन दिया जाता था।
ये खबर भी पढ़ें... वोटर्स को नास्ता-लंच-डिनर करवा रहे प्रत्याशी, कई होटलें बुक
ये खबर भी पढ़ें... 26 फरवरी तक शराब दुकानें बंद रहेंगी , छत्तीसगढ़ शासन का आदेश
2000 करोड़ का घोटाला
ये खबर भी पढ़ें... कोऑपरेटिव बैंक की 150 समितियों ने किया 100 करोड़ का घोटाला
जमीन खोदकर निकाले थे डुप्लीकेट होलोग्राम
ये खबर भी पढ़ें... IAS-IPS अधिकारी वोट देने नहीं निकले, ऑफिसर्स कॉलोनी में महज 32% वोटिंग
आबकारी मंत्री रहे लखमा जेल में
ये खबर भी पढ़ें... वोटर्स को नास्ता-लंच-डिनर करवा रहे प्रत्याशी, कई होटलें बुक
FAQ
- छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में एजाज ढेबर को क्यों नोटिस दिया गया है ?
छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू ने पूर्व महापौर एजाज ढेबर और उनके परिवार के सदस्यों को नोटिस दिया है, क्योंकि इस मामले में उनका नाम जुड़ा हुआ है। ईओडब्ल्यू एजाज ढेबर और उनके परिजनों से पूछताछ कर सकती है। - शराब घोटाले में किसने एफआईआर दर्ज कराई थी और उसमें किन लोगों का नाम था ?
शराब घोटाले में जनवरी 2024 में ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन के तत्कालीन एमडी एपी त्रिपाठी, और कारोबारी अनवर ढेबर का नाम था। - शराब घोटाले में हाल ही में किसे गिरफ्तार किया गया था और उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया ?
शराब घोटाले की जांच कर रही ED ने हाल ही में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। ED के अनुसार, लखमा को हर महीने घोटाले के लिए दो करोड़ रुपए कमीशन दिया जाता था, जिसके आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari