फिर रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बोले- माफियाओं की सरकार से मुक्ति चाहती है छत्तीसगढ़ की जनता

The Sootr CG | Oct 20, 2023, 24:00 IST
Share
फिर रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बोले- माफियाओं की सरकार से मुक्ति चाहती है छत्तीसगढ़ की जनता
फिर रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बोले- माफियाओं की सरकार से मुक्ति चाहती है छत्तीसगढ़ की जनता

छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रचार तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में आज केंद्रीय खेल एवं सूचना- प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रापपुर पहुंचे और कांग्रेस व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रचार तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में आज केंद्रीय खेल एवं सूचना- प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रापपुर पहुंचे और कांग्रेस व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हो रहे भ्रष्टाचार, यहां खनन माफिया हो, शराब माफिया हो या फिर तबादला माफिया हो। हर माफियाओं की सरकार से छत्तीसगढ़ की जनता मुक्ति चाहती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब दिल्ली की कांग्रेस का एटीएम नहीं बने, इसलिए अब छत्तीसगढ़ बर्दाशत नहीं करेगा। गौरतलब है कि अनुराग भाजपा के प्रत्याशी के नामांकन दाखिल प्रक्रिया में बीजापुर में शामिल हुए।

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला हमला

रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अब इस भू-पे और खाऊ सरकार उब चुकी है। कांग्रेस ने जिस तरह से संसाधनों को लूटा है और प्रदेश की ऐसी हालत कर दी है। छत्तीसगढ़ जो बहुत आगे जा सकता था, उसको पीछे की ओर धकेला है। अब छत्तीसगढ़ बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि देश भर में अगर कहीं सबसे भ्रष्ट सरकार है तो छत्तीसगढ़ में है। ये खाऊ सरकार दिल्ली में बैठे अपने नेताओं के लिए एटीएम बन गई है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा के पक्ष में लोग

अनुराग ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के पक्ष में जो चुनावी माहौल बना है, उसके पीछे कारण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र की ओर से सहायता दी है, एक के बाद दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट दिया है। किसानों से धान खरीदी के लिए एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की धनराशि उपलब्ध कराई है। वहीं दूसरी ओर जनता त्रस्त है, तुष्टिकरण से, सांप्रदायिकता से ऐसा लगता है। यहां की सरकार तुष्टिकरण से ग्रसित है, और देश भर में अगर सबसे भ्रष्ट सरकार कहीं पर है, तो वह छत्तीसगढ़ में है।

कांग्रेस के पास भ्रष्ट चेहरे

अनुराग ने भाजपा के स्टार प्रचारकों को लेकर पूछे गए प्रश्न पर कहा कि आप कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची देखें। उसके बाद यह कांग्रेस का सवाल जरूर पूछिए। शायद कांग्रेस के पास जवाब नहीं होगा। छत्तीसगढ़ हमारा कई बार आना हुआ, सबका हुआ है और शायद पीड़ा कांग्रेस को यह हो रही है कि भाजपा के पास ऐसे चेहरे हैं, लेकिन कांग्रेस के पास भ्रष्ट चेहरे हैं।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Union Minister Anurag Thakur
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
  • Anurag Thakur in Chhattisgarh
  • Anurag attack on Congress
  • छत्तीसगढ़ में अनुराग ठाकुर
  • अनुराग का कांग्रेस पर हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग