आयुर्वेदिक कॉलेज यौन शोषण का मुद्दा विधानसभा में उठा...प्राचार्य आरोपी

Marut raj | Mar 18, 2025, 19:30 IST
Raipur Ayurvedic Medical College Sexual Harassment Case the sootr
बीजेपी विधायक भावना बोहरा ने कहा कि शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जीआर चतुर्वेदी पर साल 2018 में एक महिला प्रोफेसर ने सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप लगाया था, लेकिन इस मामले को दबाया जा रहा है।

Raipur Ayurvedic Medical College Sexual Harassment Case : रायपुर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में हुए सेक्सुअल हरासमेंट का मुद्दा विधानसभा में उठा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बीजेपी विधायक भावना बोहरा ने इस मामले में अब तक कार्रवाई नहीं करने का कारण पूछा।



ASI गाली दे रहा था, जवान ने 18 गोलियां मारीं, पहली माथे पर,15 सीने में



साल 2018 में लगा था आरोप, अब तक कार्रवाई नहीं

बीजेपी विधायक भावना बोहरा ने कहा कि शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जीआर चतुर्वेदी पर साल 2018 में एक महिला प्रोफेसर ने सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप लगाया था, लेकिन इस मामले को दबाया जा रहा है।



CM साय ने PM को सौंपा बस्तर के विकास का रोडमैप, नक्सल मामले पर भी चर्च



विधायक बोहरा का कहना था कि विशाखा कमेटी ने जांच शुरू की तो मामले की जांच समिति में शामिल सरोज परहते को हटा दिया गया। जांच में डॉ. जीआर चतुर्वेदी दोषी पाया गया, फिर भी उनका प्रमोशन किया गया। विधायक बोहरा ने दोनों विषयों को लेकर कारण पूछा और कार्रवाई की मांग की है।



महिला कैबिनेट मंत्री को गाली देने वाला जनपद अध्यक्ष का पति गिरफ्तार





तीन दिन के अंदर कार्रवाई की आश्वासन

इस पर मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि घटना दुर्भाग्यजनक है, सुप्रीम कोर्ट ने भी निर्देश दिया है। हम 3 दिनों के भीतर इस मामले में कर्रवाई करने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जीआर चतुर्वेदी पर महिला प्रोफेसर के साथ अश्लील गाली गलौज करने का आरोप लगा था।



हेयर स्टाइल पर कमेंट किया तो नाबालिग ने 9वीं के छात्र को मारे चाकू,मौत



Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • minister Shyam Bihari Jaiswal allegation
  • मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का आरोप
  • CG News
  • पंडरिया बीजेपी प्रत्याशी भावना बोहरा
  • Bhavna Bohra
  • भावना बोहरा
  • Raipur Crime News
  • sexual harassment case
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र
  • raipur news in hindi
  • cg news in hindi
  • CG Health Minister Shyam Bihari Jaiswal
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live