महिला कैबिनेट मंत्री को गाली देने वाला जनपद अध्यक्ष का पति गिरफ्तार

Marut raj | Mar 18, 2025, 16:30 IST
Share
janapad adhyaksh husband arrested abusing female cabinet minister the sootr
janapad adhyaksh husband arrested abusing female cabinet minister the sootr

janapad adhyaksh's husband arrested for abusing a female cabinet minister : सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में जनपद अध्यक्ष का पति महिला एवं बाल विकास मंत्री को गाली दे रहा था।

janapad adhyaksh's husband arrested for abusing a female cabinet minister : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भैयाथान जनपद अध्यक्ष सुलोचनी पैकरा के पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पैकरा ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को लेकर अपशब्द कहे थे। इसका वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसके बाद भटगांव मंडल के बीजेपी कार्यकर्ता थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई थी।

ये खबर भी पढ़ें... ASI गाली दे रहा था, जवान ने 18 गोलियां मारीं, पहली माथे पर,15 सीने में

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में भैयाथान जनपद अध्यक्ष सुलोचनी पैकरा का पति मैनेजर पैकरा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते नजर आया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद भटगांव मंडल के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर भटगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मैनेजर पैकरा को गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें... मंत्री लखनलाल देवांगन की कुर्सी जाएगी...पद से हटाने की साजिश का खुलासा

मंत्री नेताम को गाली देने वाला भी गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि बलरामपुर में मंत्री रामविचार नेताम को मंच से गाली देने वाले कांग्रेस नेता और नवनिर्वाचित जनपद सदस्य मो. बक्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जेल भेजने से पहले पुलिस ने उसका जुलूस भी निकाला। उस पर चुनाव के दिन 23 फरवरी को मतदान सामग्री लूटने की कोशिश और मतदानकर्मियों से गाली-गलौज करने का भी आरोप है।

ये खबर भी पढ़ें... गांव को लगी काल की नजर... महीनेभर में 8 मौत, संकट टालने पूजा-पाठ

FAQ

  1. भैयाथान जनपद अध्यक्ष सुलोचनी पैकरा के पति को क्यों गिरफ्तार किया गया ?
    सुलोचनी पैकरा के पति, मैनेजर पैकरा को महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के खिलाफ अपशब्द कहने के कारण गिरफ्तार किया गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई थी।
  2. भटगांव मंडल के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस से क्या शिकायत की थी ?
    भटगांव मंडल के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस से यह शिकायत की थी कि भैयाथान जनपद अध्यक्ष सुलोचनी पैकरा के पति, मैनेजर पैकरा ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के खिलाफ अपशब्द कहे थे, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।
  3. बलरामपुर में मंत्री रामविचार नेताम को गाली देने वाले आरोपी पर क्या आरोप हैं ?
    बलरामपुर में मंत्री रामविचार नेताम को गाली देने वाले आरोपी, मो. बक्स पर चुनाव के दिन 23 फरवरी को मतदान सामग्री लूटने की कोशिश और मतदानकर्मियों से गाली-गलौज करने का भी आरोप है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और उसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों की रसद सप्लाई रुकी ,भूखे मरने की नौबत आई तो करने लगे सरेंडर

Tags:
  • CG News
  • Surajpur News
  • सूरजपुर न्यूज
  • Surajpur News in Hindi
  • cg news in hindi
  • लक्ष्मी राजवाड़े
  • कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
  • cg news hindi
  • cg news today
  • surajpur news today live
  • chhattisgarh surajpur news
  • cg news live news
  • cg news live
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा