नक्सलियों की रसद सप्लाई रुकी ,भूखे मरने की नौबत आई तो करने लगे सरेंडर

Marut raj | Mar 18, 2025, 14:15 IST
Share
naxal surrender 2025 update the sootr
naxal surrender 2025 update the sootr

नक्सली दो राज्यों की सीमा का फायदा उठाते हुए बॉर्डर पर ज्यादा सक्रिए रहते हैं। वे एक राज्य में वारदात कर दूसरे राज्य में छिप जाते थे। छत्तीसगढ़ फोर्स ने तेलंगाना बॉर्डर पर दबाव बनाया है।

naxal surrender 2025 update : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार चल रहे ऑपरेशन के कारण नक्सल संगठन पर दबाव बढ़ता जा रहा है। हथियारों की सप्लाई चैन के साथ रसद आपूर्ति पर भी रुक गई है। नतीजा, सुरक्षाबलों की गोली से बचने अब नक्सली अन्य राज्यों में जाकर सरेंडर भी कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... ASI गाली दे रहा था, जवान ने 18 गोलियां मारीं, पहली माथे पर,15 सीने में

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बढ़ा दबाव

नक्सली दो राज्यों की सीमा का फायदा उठाते हुए बॉर्डर पर ज्यादा सक्रिए रहते हैं। वे एक राज्य में वारदात कर दूसरे राज्य में छिप जाते थे। छत्तीसगढ़ फोर्स ने तेलंगाना बॉर्डर पर दबाव बनाया है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ के 64 नक्सलियों ने पिछले दिनों ही तेलंगाना के भद्राद्री कोत्तागुडेम जिले के पुलिस मुख्यालय में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। वहीं बीजापुर जिले में भी 24 लाख के ईनामी 9 नक्सलियों समेत 17 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। ऐसे में कुल 81 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

ये खबर भी पढ़ें... गांव को लगी काल की नजर... महीनेभर में 8 मौत, संकट टालने पूजा-पाठ

तेलंगाना में मल्टी जोन-1 के आइजीपी चंद्रशेखर रेड्डी की मौजूदगी में आत्मसमर्पण हुआ। सरेंडर करने वालों में बीजापुर और सुकमा के नक्सल बटालियनों के सदस्य शामिल हैं, जिनमें डीवीसीएम, एसीएम, मिलिशिया और पीपीसीएम जैसे कैडर के नक्सली शामिल हैं। इनमें 16 महिलाएं भी शामिल हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों का कहना है कि हथियारों के साथ ही उनके खाने-पीने की सप्लाई भी रुक गई है। यदि वे सरेंडर नहीं करते तो भूखे मरने के हालात पैदा हो गए थे।

ये खबर भी पढ़ें... नवा रायपुर में मंत्रियों के खाली बंगलों में 35 लाख की रंगाई पुताई

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सलियों पर किस कारण दबाव बढ़ा है ?
    छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल विरोधी ऑपरेशन और हथियारों तथा रसद आपूर्ति में रुकावट के कारण नक्सल संगठन पर दबाव बढ़ा है। इसके परिणामस्वरूप कई नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
  2. हाल ही में कितने नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और वे कहां गए ?
    हाल ही में कुल 81 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें से 64 नक्सली तेलंगाना के भद्राद्री कोत्तागुडेम जिले के पुलिस मुख्यालय में पहुंचे, जबकि बीजापुर जिले में 17 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
  3. नक्सलियों ने आत्मसमर्पण क्यों किया ?
    नक्सलियों का कहना है कि हथियारों के साथ-साथ उनके खाने-पीने की सप्लाई भी रुक गई थी। अगर वे आत्मसमर्पण नहीं करते तो उन्हें भूखे मरने की स्थिति का सामना करना पड़ता।
ये खबर भी पढ़ें... मंत्री लखनलाल देवांगन की कुर्सी जाएगी...पद से हटाने की साजिश का खुलासा

Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आत्मसमर्पण
  • cg news in hindi
  • Chhattisgarh Naxal News
  • छत्तीसगढ़ नक्सल न्यूज
  • cg news hindi
  • chhattisgarh naxal surrendered
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा