रायपुर में कारोबारी अग्रवाल पर जानलेवा हमला, लॉरेंस बिश्नोई-अमन साहू गैंग ने किया अटैक!

Marut raj | Published:
Share
raipur chhattisgarh news lawrence bishnoi aman sahu gang businessman attack
raipur chhattisgarh news lawrence bishnoi aman sahu gang businessman attack

कारोबारी प्रह्लाद अग्रवाल सूरजपुर जिले के रहने वाले हैं। उनकी और उनके बेटे राजेश अग्रवाल की कंपनी छत्तीसगढ़ की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी है। यह सड़क निर्माण से जुड़े काम करती है। झारखंड में भी फैला है कारोबार।

रायपुर. राजधारनी में लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग ने एक कारोबारी पर दिन दहाड़े अटैक किया है। जानलेवा हमले में कारोबारी प्रह्लाद राय अग्रवाल पर गोली चलाई गई हैं। बताया जा रहा है कि 2 बार फायरिंग की गई, जिसमें एक हवा में और दूसरी फायरिंग कार पर की गई है। दूसरी गोली कार के शीशे पर लगी।

छत्तीसगढ़ की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वारदात को कारोबारी को डराने के लिए अंजाम दिया गया है, जिससे वह टैरर टैक्स की रकम दे सकें। वारदात अग्रवाल के ऑफिस तेलीबांधा क्षेत्र के उद्योग भवन के पासकी है। जानकारी के मुताबिक दो बाइक सवारों ने गोली चलाई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मुंह पर मास्क लगाकर आए थे। वारदात के बाद भागते हुए CCTV कैमरे में तस्वीरें कैद हुई हैं।

बताया जा रहा है कि कारोबारी प्रह्लाद अग्रवाल सूरजपुर जिले के रहने वाले हैं। उनकी और उनके बेटे राजेश अग्रवाल की कंपनी छत्तीसगढ़ की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जो सड़क निर्माण से जुड़े काम करती है। इस कंपनी को झारखंड में भी सड़क निर्माण का काम मिला है।

रायपुर एडिशनल एसपी लखन पटले का कहना है कि पचपेड़ी नाके से तेलीबांधा के बीच सर्विस रोड पर कारोबारी के ऑफिस के सामने 2 बाइक सवार फायरिंग करते हुए दिखाई दिए हैं। नाकेबंदी कर जांच की जा रही है।

बाइक बरामद

शूटर तेलीबांधा चौक के पास अनुपम नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर बाइक खड़ी कर फरार हो गए। वारदात में जो बाइक इस्तेमाल हुई है, वह झारखंड नंबर की है। आशंका है कि यह बाइक चोरी की भी हो सकती है। इसमें फेक नंबर प्लेट भी लगी हो सकती है।

Tags:
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग
  • लॉरेंस बिश्नोई
  • लॉरेंस बिश्नोई रायपुर
  • रायपुर कारोबारी अटैक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर