रायपुर में ज्वेलरी कारोबारी को 1.88 करोड़ का चूना, सोने-हीरे के जेवर लेकर गायब हुईं दो महिलाएं, चेक ने खोली पोल

Umeshwari Baghel | Oct 12, 2026, 23:13 IST
Share
दो महिलाओं ने ज्वेलरी कारोबारी को लगाया चुना <br>
दो महिलाओं ने ज्वेलरी कारोबारी को लगाया चुना

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां दो महिलाओं पर एक ज्वेलरी कारोबारी से करीब 1.88 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। दोनों महिलाएं सोने, चांदी और हीरे के महंगे जेवर खरीदने दुकान पहुंची थीं। इनमें से एक ने खुद को नगर निगम के आवास विभाग की कर्मचारी बताया था।

शुरुआत में कुछ भुगतान करके कारोबारी का भरोसा जीता गया। इसके बाद करोड़ों रुपए के जेवर ले लिए गए। जब कारोबारी ने बैंक में चेक लगाया तो गलत हस्ताक्षर के कारण वह बाउंस हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रायपुर के सदर बाजार में हुई करोड़ों की ठगी

मामला रायपुर के सदर बाजार स्थित विधि ज्वेलर्स एंड बुलियन का है। इस दुकान के संचालक रिखब बरडिया उत्तम सिटी, भाठागांव के रहने वाले हैं। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि 24 अगस्त 2026 को दो महिलाएं उनकी दुकान पहुंची थीं। इनमें एक ने अपना नाम किरण साहू और दूसरी का नाम योगिता बताया था।

किरण ने खुद को नगर निगम के आवास विभाग में काम करने वाली कर्मचारी बताया। बातचीत के दौरान उसने कारोबारी का भरोसा जीत लिया। इसके बाद दुकान से सोने के जेवर खरीदे गए।

रायपुर: पान खाने रुके कारोबारी, स्कूटी से पलक झपकते ही 10 लाख पार, पुलिस की तलाश जारी | Raipur: Businessman stopped for paan, 10 lakhs vanished from scooter in a blink, police search continues
सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर पान खा रहे थे कारोबारी, पलक झपकते ही स्कूटी की डिग्गी से 10 लाख रुपए पार
10 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>RAIPUR. </b>छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक कपड़ा कारोबारी को पान खाना महंगा पड़ गया। कारोबारी सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर पान खाने गया था। इसी बीच बदमाश स्कूटी में रखे 10 लाख रुपए लेकर भाग निकले। घटना कटोरा तालाब इलाके की है।

पहले 37 लाख के जेवर खरीदे, फिर जीता भरोसा

शिकायत के मुताबिक, 24 अगस्त को किरण साहू ने करीब 37 लाख रुपए के सोने के जेवर खरीदे थे। इनके भुगतान के लिए महिला ने 250 ग्राम सोने का बिस्कुट दिया। इसके साथ सात लाख रुपए नकद भी दिए गए। इस सौदे के बाद करीब 15 लाख रुपए बाकी रह गए थे।

कारोबारी के अनुसार, शुरुआती भुगतान मिलने से उन्हें महिला पर भरोसा हो गया था। उन्हें लगा कि बाकी रकम भी जल्द मिल जाएगी। इसी भरोसे के चलते उन्होंने महिला के साथ आगे भी कारोबार किया।

दो दिन बाद फिर पहुंचीं महिलाएं, इस बार 1.73 करोड़ के जेवर लिए

पहली खरीदारी के दो दिन बाद यानी 26 अगस्त को दोनों महिलाएं दोबारा दुकान पहुंचीं। इस बार उन्होंने सोने, चांदी और हीरे के कीमती जेवर पसंद किए। इन आभूषणों की कीमत करीब 1 करोड़ 73 लाख 37 हजार 630 रुपए बताई गई।

विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल हैक: ठगों से सावधान रहें, पैसे मांगने वाले कॉल/मैसेज पर न करें भरोसा | MLA Anuj Sharma's Mobile Hacked: Beware of Scammers, Don't Trust Calls/Messages Asking for Money
विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, बोले- किसी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें
06 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक अनुज शर्मा साइबर ठगी से जुड़े एक मामले को लेकर चर्चा में हैं। उनका मोबाइल नंबर हैक हो गया है। आरोप है कि उनके नंबर का इस्तेमाल कर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद विधायक ने खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सतर्क किया है।

इतनी बड़ी खरीदारी के बदले महिला ने एचडीएफसी बैंक के चेक दिए। एक चेक 15 लाख रुपए का था। दूसरा चेक 1 करोड़ 73 लाख 37 हजार 630 रुपए का दिया गया। महिला ने कारोबारी से कहा कि वह दो-तीन दिन में सोने का बिस्कुट लेकर आएगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कारोबारी बैंक में चेक जमा कर सकता है।बताया जा रहा है कि इसी भरोसे पर कारोबारी ने जेवर दे दिए।

बैंक में चेक लगाते ही सामने आया खेल

कुछ दिन इंतजार करने के बाद कारोबारी ने भुगतान लेने का फैसला किया। रिखब बरडिया ने एक सितंबर को 15 लाख रुपए का चेक अपने एसबीआई खाते में जमा कराया।

बैंक में जांच के दौरान चेक पर किए गए हस्ताक्षर सही नहीं पाए गए। इसी कारण बैंक ने चेक का भुगतान रोक दिया और वह बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने के बाद कारोबारी को गड़बड़ी की आशंका हुई। उन्होंने महिला से संपर्क करने की कोशिश शुरू की।

फोन पर देती रही पैसे लौटाने का भरोसा

कारोबारी का आरोप है कि चेक बाउंस होने के बाद उन्होंने किरण साहू को कई बार फोन किया। महिला से संदेशों के जरिए भी संपर्क किया गया। हर बार वह जल्द रकम देने की बात कहती रही।

570 करोड़ कोल लेवी घोटाला: देवेंद्र यादव समेत 9 आरोपी तलब, EOW की अंतिम चार्जशीट आज | 570 Crore Coal Levy Scam: Devendra Yadav Among 9 Accused Summoned, EOW's Final Chargesheet Today
570 करोड़ के कोल लेवी घोटाले में आज EOW की अंतिम चार्जशीट, देवेंद्र यादव समेत 9 आरोपी कोर्ट में तलब
05 Oct 2026 ,
By Harrison Masih
कोल लेवी घोटाला में ईओडब्ल्यू आज स्पेशल कोर्ट में अंतिम चार्जशीट पेश करेगी। 570 करोड़ का कोल स्कैम में 9 आरोपियों को समन जारी हुआ है। इनमें देवेंद्र यादव, चंद्रदेव राय और आईएएस जयप्रकाश मौर्य शामिल हैं। एजेंसी का दावा है कि नेताओं को 65 करोड़ रुपए मिले। अफसरों को 36 करोड़ रुपए से ज्यादा मिले। अब तक 170 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त हुई है।

कभी एक दिन तो कभी दो दिन में भुगतान करने का भरोसा दिया गया। इसके बावजूद महिला दुकान पर नहीं पहुंची। कारोबारी का कहना है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बाद भी पैसे नहीं मिले। आखिरकार उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की।

दोनों महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज

मामले की शिकायत रायपुर की कोतवाली पुलिस से की गई। पुलिस ने कारोबारी की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। किरण साहू और उसकी साथी योगिता के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़ी धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे लेन-देन और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

कारोबारी को करीब 1.88 करोड़ रुपए का नुकसान होने का दावा

कारोबारी के मुताबिक, दोनों महिलाओं ने अलग-अलग तारीखों पर दुकान से जेवर खरीदे थे। पहली खरीदारी के बाद बची रकम और दूसरी खरीदारी का भुगतान नहीं हुआ। शिकायत में बकाया राशि करीब 1.88 करोड़ रुपए बताई गई है।

साइबर फ्रॉड में फ्रीज बैंक खातों पर बड़ी राहत: 90 दिनों में हट सकती है रोक, बैंकों को मिली प्रक्रिया शुरू करने की शक्ति | Big relief on frozen bank accounts in cyber fraud: Freeze can be removed in 90 days, banks get power to start the process
साइबर फ्रॉड में फ्रीज बैंक खातों पर बड़ी राहत: 90 दिनों में हट सकती है रोक, बैंकों को प्रक्रिया शुरू करने का मिला अधिकार
04 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर।</b>साइबर फ्रॉड की जांच के कारण बैंक खाता फ्रीज होने से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। अब हर मामले में खाता खुलवाने के लिए लंबे समय तक थाना और साइबर सेल के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की तय प्रक्रिया के तहत बैंक कुछ शर्तों के साथ खाते पर लगी रोक हटाने की कार्रवाई शुरू कर सकेंगे।

अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होगा कि महिलाओं ने किस मंशा से चेक दिए थे। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि बैंक में गलत हस्ताक्षर वाला चेक कैसे दिया गया। फिलहाल दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपों की सच्चाई और उनकी भूमिका पुलिस जांच में स्पष्ट होगी।
Tags:
  • रायपुर ज्वेलरी ठगी
  • रायपुर सराफा बाजार
  • 1.88 करोड़ की ठगी
  • साइबर क्राइम
  • रायपुर पुलिस
छत्तीसगढ़ में 67 लाख का फर्नीचर घोटाला, बिना सामान पहुंचाए निकाल लिए पैसे, 10 आरोपियों पर 20 हजार पन्नों का चालान

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में 67 लाख का फर्नीचर घोटाला, बिना सामान पहुंचाए निकाल लिए पैसे, 10 आरोपियों पर 20 हजार पन्नों का चालान
mp top news: कैबिनेट बैठक में सीएम की घोषणा, दो दिन बाद होगी DPC मीटिंग, शिवराज के तीखे तेवर पर CM मोहन यादव ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट

By Sanjay Dhiman

mp top news: कैबिनेट बैठक में सीएम की घोषणा, दो दिन बाद होगी DPC मीटिंग, शिवराज के तीखे तेवर पर CM मोहन यादव ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट
तमिलनाडु से ओडिशा तक 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, मध्यप्रदेश के ढाल सिंह बिसेन को यहां की कमान

By Sumit Kumar

तमिलनाडु से ओडिशा तक 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, मध्यप्रदेश के ढाल सिंह बिसेन को यहां की कमान
सीधी में ईसाई प्रार्थना सभा पर विवाद: बजरंग दल ने लगाया धर्मांतरण का आरोप, 2 महिलाओं पर केस दर्ज

By Arohi Raj

सीधी में ईसाई प्रार्थना सभा पर विवाद: बजरंग दल ने लगाया धर्मांतरण का आरोप, 2 महिलाओं पर केस दर्ज
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क
एमपी के रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, दुर्गा पूजा से छठ तक चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल और स्टॉपेज

By Sanjay Dhiman

एमपी के रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, दुर्गा पूजा से छठ तक चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल और स्टॉपेज
शिवराज के तीखे तेवर पर सीएम मोहन यादव ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट, बोले- दूध का दूध और पानी का पानी होगा

By Sandeep Kumar

शिवराज के तीखे तेवर पर सीएम मोहन यादव ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट, बोले- दूध का दूध और पानी का पानी होगा